फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saptahik Love Rashifal (1–7 Dec): क्या दिसंबर की शुरुआत लाएगी खुशियां या टूटेगा भरोसा? पढ़ें लव राशिफल

Sun, 30 Nov 2025 12:41 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 30 Nov 2025 12:41 PM IST
सार

Saptahik Love Rashifal 1-7  Dec 2025: दिसंबर के पहले सप्ताह का लव राशिफल पढ़ें। शुक्र–मंगल की युति से बन रहे कुज–शुक्र योग का आपके रिश्तों, रोमांस और नई प्रेम शुरुआत पर क्या प्रभाव पड़ेगा, जानें।

विज्ञापन
Weekly Love Predictions 01-07 december Love Life of These Zodiac Signs in hindi
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

Saptahik Love Rashifal 1-7 December: दिसंबर का पहला सप्ताह प्रेम जीवन में खास हलचल लेकर आ रहा है। वृश्चिक राशि में शुक्र और मंगल की युति से बनने वाला कुज–शुक्र योग रोमांस, आकर्षण और भावनाओं को गहराई देने वाला माना जाता है। मंगल का अपनी ही स्वराशि में होना इस प्रभाव को और मजबूत बनाता है, जिससे कई लोगों के रिश्तों में नई ऊर्जा और नए आरंभ के संकेत दिखाई देंगे। जिनका रिश्ता लंबे समय से ठहरा हुआ था, उन्हें इस समय नई दिशा मिल सकती है।


Vivah Muhurat 2025: साल 2025 में विवाह के 7 मुहूर्त बाकी, जानें कौन से दिन हैं सबसे शुभ
हालाँकि यह समय केवल सकारात्मक बदलाव ही नहीं लाएगा, बल्कि कुछ राशियों के प्रेम जीवन में उलझनें भी बढ़ा सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप रिश्तों में गलतफहमियाँ पैदा कर सकता है, जिससे अनबन या तनाव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में समझदारी, संवाद और धैर्य सबसे जरूरी रहेंगे। आइए जानें दिसंबर के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल आपकी लव लाइफ को कैसे प्रभावित करेगी और आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं।
दिसंबर में बनेगा चतुर्ग्रही योग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत और अचानक धनलाभ के योग

Weekly Love Predictions 01-07 december Love Life of These Zodiac Signs in hindi
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष राशि
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के प्रेम जीवन में नई शुरुआत देखने को मिलेगी। रिश्तों में ताजगी और ऊर्जा बनी रहेगी, जिससे आपके मन में संतोष और प्रसन्नता का अनुभव होगा। सप्ताह के मध्य या उत्तरार्ध में किसी अप्रत्याशित समाचार या छोटी-सी नकारात्मक घटना के कारण आपका मन थोड़ी देर के लिए व्यथित हो सकता है। ऐसे समय में धैर्य बनाए रखना और अपने भावनाओं को नियंत्रित रखना बेहद आवश्यक रहेगा। छोटे मतभेदों को नकारात्मक रूप देने की बजाय शांतिपूर्ण संवाद से हल करना आपके प्रेम संबंधों को मजबूत बनाएगा।

Weekly Love Predictions 01-07 december Love Life of These Zodiac Signs in hindi
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रूप से सुखद और संतुलित रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके प्रेम जीवन में सुकून का अनुभव होगा, हालांकि यह आपके अपेक्षाओं के अनुसार पूरी तरह संतोषजनक नहीं हो सकता। इस समय आपके साथी की ओर से कोई प्यारा सा गिफ्ट या सरप्राइज मिलने की संभावना है, जो आपके दिल को खुशी देगा। जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ेगा, आपके और आपके साथी के बीच विश्वास और प्रेम और गहरा होगा। इस समय पारस्परिक समझ और सहमति आपके रिश्तों को मजबूत बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Love Predictions 01-07 december Love Life of These Zodiac Signs in hindi
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम और रोमांस के लिहाज से बहुत अनुकूल रहेगा। आपके संबंधों में गर्माहट और मधुरता बनी रहेगी। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन इस समय आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा। उनके सुझाव और अनुभव आपके रिश्तों में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी महिला की मदद आपको आपके प्रेम जीवन में सुखद अनुभव और समाधान दिला सकती है। यह सप्ताह आपके रिश्तों में मजबूती और स्थिरता लाने वाला है।

विज्ञापन
Weekly Love Predictions 01-07 december Love Life of These Zodiac Signs in hindi
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के प्रेम जीवन में इस सप्ताह संतुलन और प्रयास की आवश्यकता होगी। आपको रिश्तों को सुचारू रूप से चलाने के लिए अपनी तरफ से समझदारी और धैर्य दिखाना होगा। अगर आप अपने साथी के साथ सहयोग और संवाद बनाए रखेंगे, तो आपके रिश्ते में शांति और सुकून बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बदलाव या छोटी मुश्किल के कारण आपके मन में चिंता हो सकती है, लेकिन समय के साथ परिस्थितियां सुधरेंगी। इस सप्ताह संयम और विवेक के साथ निर्णय लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed