फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Mangal Yuti: धनु में बनेगी सूर्य-मंगल की युति, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव

Sun, 30 Nov 2025 11:38 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 30 Nov 2025 11:38 AM IST
सार

Surya Mangal Yuti In Dhanu 2025: धनु राशि में 16 दिसंबर से सूर्य और मंगल की युति बनने जा रही है, जिसे ज्योतिष में अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। यह युति 14 जनवरी 2026 तक रहने वाली है।

विज्ञापन
surya mangal yuti in dhanu 2025 know impact on all zodiac sign in hindi
Surya Mangal Yuti In Dhanu 202 - फोटो : अमर उजाला

Surya Mangal Yuti In Dhanu 2025: धनु राशि में 16 दिसंबर से सूर्य और मंगल की युति बनने जा रही है, जिसे ज्योतिष में अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। यह युति 14 जनवरी 2026 तक रहने वाली है। सूर्य आत्मबल, सत्ता और आत्मसम्मान के कारक हैं, जबकि मंगल ऊर्जा, साहस और संघर्ष की शक्ति देते हैं। जब ये दोनों अग्नि तत्व की राशि धनु में एक साथ आते हैं तो तेज़ परिवर्तन, बड़े निर्णय और भाग्य से जुड़े मामलों में हलचल स्वाभाविक हो जाती है। धनु राशि धर्म, भाग्य, यात्रा और उच्च शिक्षा से जुड़ी मानी जाती है, इसलिए इस युति का असर केवल व्यक्तिगत जीवन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आर्थिक स्थिति, करियर, रिश्ते और मानसिक सोच पर भी दिखाई देगा। अब आइये समझते है कि 12 राशियों पर इसका क्या प्रभाव होगा। 

surya mangal yuti in dhanu 2025 know impact on all zodiac sign in hindi
भाग्य का साथ तभी मिलेगा जब विवेक से निर्णय लिए जाएँ। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि 
मंगल-सूर्य युति आपकी राशि के नवम भाव में बनेगी और दोनों ग्रह तृतीय भाव को भी देखेंगे। इससे भाग्य, शिक्षा, धर्म, पिता और यात्राओं के विषय सक्रिय होंगे। करियर में नए अवसर मिलने के योग हैं, लेकिन अहंकार के कारण वरिष्ठों से मतभेद हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना है। यात्राएं बढ़ेगी, जिनसे लाभ भी मिल सकता है। भाई-बहनों से संबंधों में उतार-चढ़ाव संभव है। धार्मिक सोच मजबूत होगी, पर कट्टरता से बचना होगा। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा, पर गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। भाग्य का साथ तभी मिलेगा जब विवेक से निर्णय लिए जाएँ।

surya mangal yuti in dhanu 2025 know impact on all zodiac sign in hindi
शोध, गूढ़ विद्या और आत्मविश्लेषण के लिए समय अच्छा है, यदि ध्यान और धैर्य बनाए रखें। - फोटो : अमर उजाला

वृष राशि 
यह युति आपकी राशि के अष्टम भाव में बनेगी और साथ ही दोनों ग्रह द्वितीय भाव को देखेंगे। इससे अचानक घटनाएं, मानसिक अस्थिरता और स्वास्थ्य में सतर्कता का योग बनेगा। आर्थिक स्थिति में उतार–चढ़ाव संभव है, कभी अचानक लाभ तो कभी बेवजह खर्च हो सकता है। परिवार में वाणी के कारण विवाद हो सकते हैं, इसलिए संयम से बोलें। पैतृक संपत्ति या बीमा से जुड़े मामलों में हलचल होगी। कार्यस्थल पर छिपे विरोधियों से सावधान रहें। शोध, गूढ़ विद्या और आत्मविश्लेषण के लिए समय अच्छा है, यदि ध्यान और धैर्य बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
surya mangal yuti in dhanu 2025 know impact on all zodiac sign in hindi
सही संतुलन रखने पर यह समय नए समझौते और संबंध मजबूत करने का अवसर बन सकता है। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि 
यह युति आपके सप्तम भाव में बनेगी और आपकी ही राशि यानी लग्न पर दोनों ग्रहों की सीधी दृष्टि भी पड़ेगी, जिससे व्यक्तित्व और संबंधों पर गहरा असर पड़ेगा। विवाह या साझेदारी में टकराव की स्थिति बन सकती है, क्योंकि क्रोध और अहंकार बढ़ सकता है। व्यापार में साझेदारी के प्रस्ताव मिल सकते हैं, पर जल्द निर्णय न लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य या स्वभाव को लेकर चिंता रह सकती है। स्वयं के व्यवहार में कठोरता न आने दें। सही संतुलन रखने पर यह समय नए समझौते और संबंध मजबूत करने का अवसर बन सकता है।

विज्ञापन
surya mangal yuti in dhanu 2025 know impact on all zodiac sign in hindi
कर्ज या कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। यह समय संघर्ष का है, लेकिन धैर्य से सफलता मिलेगी। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि 
यह युति आपकी राशि के षष्ठ भाव में बनेगी और दोनों ग्रह द्वादश भाव को देखेंगे। इससे शत्रुओं पर विजय संभव है, पर खर्च और मानसिक तनाव बढ़ेगा। नौकरी में दबाव रहेगा, लेकिन मेहनत का फल भी मिलेगा। स्वास्थ्य में पेट, नींद और तनाव संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए दिनचर्या संतुलित रखें। चिकित्सा से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। विदेश से जुड़े कार्य बन सकते हैं। कर्ज या कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। यह समय संघर्ष का है, लेकिन धैर्य से सफलता मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed