अक्तूबर के पहले हफ्ते में तीन ग्रहों का संयोग कन्या राशि में बन रहा है। ग्रहों के इस संयोग से हर व्यक्ति के जीवन पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। जानिए आपके प्रेम और दांपत्य जीवन पर इस हफ्ते ग्रहों का कैसा प्रभाव पड़ने वाला है।
मेष राशि: सप्ताह के मध्य में प्रेम के सागर में खूब गोते लगाएंगे
प्रेम संबंधो को लेकर आपके लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। सप्ताह का पहला भाग आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता लेकिन मध्य भाग में आप प्रेम के सागर में खूब गोते लगाएंगे। फिल्म देखने भी जाया जा सकता है लेकिन सप्ताह के अंतिम भाग में अपनी जुबान पर नियंत्रण नहीं रखेगें तो अचानक से दोनों में दूरियां आ सकती है और जितना मजा आपने किया होगा वह सब व्यर्थ हो जाएगा। यदि किसी महत्वपूर्ण विषय पर आप बात करना चाहते हैं तब आपको सप्ताह के मध्य भाग में करनी चाहिए। अपने प्रेम को कामयाब बनाने के लिए माता की पूजा करें।
वृष राशि: प्यार का इजहार करने के लिए सप्ताह का पहला भाग अच्छा है
सप्ताह के पहले भाग में आप रोमांस का भरपूर आनंद ले सकते हैं। रोमांटिक बातों का सिलसिला थमने वाला नहीं है। जिन्हें अपने प्यार का इजहार करना है वह सप्ताह के पहले भाग में कर सकते हैं। सप्ताह का अंतिम भाग आपके लिए प्रतिकूल कहा जा सकता है। इसलिए अपने अथवा प्रेमी की कमियों को नजर अंदाज ही करने में भलाई होगी। प्रेम संबंधों को सुचारु रुप से चलाने के लिए नवरात्र में देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लें।
मिथुन राशि: आपके बीच नजदीकी संबंध बनने की पूरी संभावना है
आपके प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह के पहले दो भाग अनुकूल कहे जा सकते हैं लेकिन अंतिम भाग में कुछ परेशानियां आ सकती हैं लेकिन अगर आप दोनो एक अच्छा रोमांटिक समय साथ बिताना चाहते हैं और आप दोनों अपनी बहुत सी दबी इच्छाओं की पूर्ति भी इस समय में करना चाहते हैं तब आपको प्रेमी के सामने अधिकांश समय चुप रहना होगा। आप दोनों मस्ती भरा समय गुजारने की गुंजाइश रख सकते हैं। अपनी सेक्स लाईफ को भी इस सप्ताह के अंत में एंजॉय कर सकते हैं।
कर्क राशि: प्यार के मामले में सप्ताह का पहला भाग परेशानी वाला रहेगा
सप्ताह का पहला दिन कुछ परेशानी वाला हो सकता है लेकिन जल्द ही सब सामान्य भी हो जाएगा इसलिए दिमाग पर ज्यादा बोझ ना डालें। इस सप्ताह आपका मन कुछ विचलित देखा जा सकता है इसलिए आवश्यक है कि आप एक बार प्रेम संबंधों का मूल्यांकन करें और खुद को टटोलें कि आप जहां तक पहुंचे हैं, क्या वही आपका लक्ष्य था या अभी तक किसी मुकाम तक पहुंचे भी है या नही। प्रेमी के द्वारा आपको इस सप्ताह कहीं जाने का निमंत्रण भी मिल सकता है लेकिन आप पहले यह तय कर लें कि वहां जाने से आप सहज भी महसूस करेगें या नहीं। बेहतर होगा कि प्रेमी के साथ माता के मंदिर या किसी तीर्थ यात्रा पर जाएं।