इस हफ्ते प्रेम का कारक ग्रह शुक्र राशि परिवर्तन कर रहा है और कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में पहुंच रहा है। सूर्य की राशि में शुक्र का प्रवेश इस हफ्ते किन किन राशियों के लिए प्यार के मामले में शुभ है देख लीजिए।
रिमझिम बरसात में इस हफ्ते इन 4 राशियों के व्यक्ति प्यार का मजा लेंगे
मेष राशि: सप्ताह के शुरुआत में प्रेमी का साथ आनंद देगा
आप मध्य भाग से अंतिम भाग तक सामान्य बने रहने का प्रयास करें और प्रेमी से कुछ दूरी बनाकर चलें। प्रेमी को भी प्यार से समझाएं कि वह आपको दो-चार रोज संपर्क ना करे। आप अपना ध्यान अपने अन्य अधूरे कामों को पूरा करने में लगाएं और परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं।
वृष राशि: प्रेमी को ब्लाईंड डेट परले जाकर सरप्राईज दे
सप्ताह का आरंभ आपके लिए अनुकूल ही कहा जाएगा। आप अभी तक जो प्लानिंग ही बनाते चले आ रहे हैं, वह सब आपकी सफल होने वाली हैं। इसलिए इस अनुकूल सप्ताह को हाथ से जाने ना दें और अपनी ख्वाहिशों को पूरा करें। यदि आप समझते हैं कि प्रेमी शायद हिचकिचाएगा तो यह आपकी गलतफहमी भी हो सकती है। आप चाहें तो एक ब्लाईंड डेट पर प्रेमी को ले जाकर सरप्राईज भी दे सकते हैं। यदि प्रेम संबंध अभी नए हैं तब तो आप अवश्य ही डेट पर जाएं और एक - दूसरे को सामझने का मौका दें। सप्ताह के अंतिम भाग में किसी तरह का कोई जोखिम मोल ना लें और ना ही साथ में घूमने जाएं। लेकिन आप मोबाईल के माध्यम से जुड़े रह सकते हैं।
मिथुन राशि: प्रेमी के साथ हसीन पल का पूरा लुत्फ उठाएंगे
सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके रोमांटिक अंदाज को देखकर आपका प्रेमी हैरान रह सकता है। आप रिमझिम बरसात में रोमांस का मजा भी ले सकते हैं। इस समय आप अपने प्रेम संबंध को जैसे चाहें जिस दिशा में ले जाना चाहें ले जा सकते हैं।
आपकी अच्छी हरकते और गुदगुदाने वाली बातों का एक अच्छा प्रभाव प्रेमी जीवन पर पड़ेगा और प्रेम संबंध गहरे होगें। आपके इस बदले रुप का ईनाम आपको प्रेमी द्वारा अवश्य मिलेगा। सावन के इस हफ्ते में आप प्रेमी के साथ हसीन पल का पूरा लुत्फ उठाएंगे।
कर्क राशि: प्यार के मामले में उतार-चढ़ाव का सामना करना होगा
इस सप्ताह को पूरी तरह से आपके हक में नहीं कहा जा सकता है। कभी हंसना तो कभी रोना आपको अपने प्रेमी जीवन में मिल सकता है। आप किसी एक बात को जब केकड़े की तरह जकड़ लेते हैं तब यह नहीं सोचते कि सामने वाले पर इसका अच्छा या बुरा क्या प्रभाव पड़ रहा होता है, बस अपनी ही बात को सर्वोपरि रखना आपकी ईगो बन जाती है। यदि प्रेम संबंध को मीठा बनाना चाहते हैं तब अपने भीतर परिवर्तन लाने का सोचें। खुदगर्जीपन पर उतरने की बजाय प्रेमी की भावनाओं का भी ख्याल रखें। बहुत ज्यादा मतलब परस्त होना भी ठीक नही है, हो सकता है निकट भविष्य में आपको पछताना पड़े। भावनात्मक रुप से आप जल्द ही कमजोर भी पड़ जाते हैं और बात ना बनने पर क्रोध में रोना भी आरंभ करते हैं।हो सकता है कि अपनी बात को मनवाने का यह भी आपका कोई हथियार हो! आप पहले भली भांति विचार कर लें कि आप प्रेमी जीवन से क्या अपेक्षा रखते है? प्रेमी पर भी थोड़ा रहम करें और सुकून की जिंदगी उसे भी जीने दें।