साल 2017 के पहले हफ्ते में प्रेमियों की खुशी और जोश देखने लायक रहेगा। ऐसे जोशीले माहौल में इस हफ्ते कुछ राशियों में प्रेम के जबरदस्त संयोग बन रहे हैं। देखिए आपका प्यार इस हफ्ते कितना जोर मारने वाला है।
मेष राशि: रोमांस चरम सीमा पर रहेगा
सप्ताह के आरंभ में सितारे आपके पक्ष में नजर नहीं आते हैं लेकिन इस सप्ताह में नये साल का आरंभ भी हो रहा है इसलिए आप दोनो के मध्य कोई ऎसी बात नहीं होनी चाहिए जिससे मूड खराब हो जाए। सप्ताह का दूसरा भाग आपके पक्ष में कहा जा सकता है और इस समय आपके व्यवहार में चंचलता भी दिखेगी, प्रेमी आपके इस अंदाज से काफी प्रभावित हो सकता है। आपकी ऊर्जा इस समय काफी उच्च बनी रहेगी और रोमांस भी चरम सीमा पर रहेगा।
वृष राशि: प्रेम से रोम-रोम प्रफुल्लित रहेगा
सप्ताह के आरंभ में थोड़ी चुप्पी साध सकते हैं लेकिन बाद के समय में आप प्यार की पींगो पर सवार रहेगें और आपका रोम-रोम प्रफुल्लित रहेगा। आपका मन मयूर प्रेम संबंधों में नाच उठेगा लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि प्रेम संबंध बहुत ही पाक होते हैं इनमें किसी तरह की बेईमानी संबंधों को लंबे समय तक टिकने नहीं देती है इसलिए अपने साथी की बुराई अथवा कमियों का जिक्र किसी से ना करें क्योंकि कोई भी व्यक्ति संपूर्ण नहीं है, कोई ना कोई कमी सभी में होती है।
मिथुन राशि: गर्मजोशी से करें प्रेमी के साथ नए साल की शुरुआत
प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह मिश्रित रहेगा जिसका कारण आपको समझ नहीं आएगा कि नए साल की जो प्लानिंग आपने की होगी शायद वह भी धरी रह जाए। बेशक हालात आपके अनुकूल ना हो लेकिन आपको उसे बेहतर बनाने का प्रयास अवश्य करना चाहिए और प्रेमी के साथ नए साल का स्वागत पूरी गर्मजोशी के साथ करना चाहिए।
कर्क राशि: प्यार भरपूर लेकिन जेब करेगा मजबूर
प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह आपके विपक्ष में कहा जा सकता है। आप प्रेमी के साथ काफी समय बिता सकते हैं लेकिन जब पैसे खर्च की बात आएगी तब आप जरा कंजूसी दिखा सकते हैं जो माहौल को थोड़ा बिगाड़ सकता है। अच्छी भली शाम आपकी कंजूसी की वजह से खराब हो सकती है. आपका रोमांस काफूर हो सकता है. यदि आप अपनी शाम को रंगीन, शानदार तथा यादगार बनाना चाहते हैं तब जेब को ढीला करना ही होगा।