{"_id":"5864f9d94f1c1b435ceebc45","slug":"daily-rashiphal-30th-december","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार का दिन किस कारण से आपके लिए खास और फायदेमंद रहेगा जान लीजिए","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
शुक्रवार का दिन किस कारण से आपके लिए खास और फायदेमंद रहेगा जान लीजिए
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 30 Dec 2016 08:10 AM IST
विज्ञापन
ग्रह नक्षत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज चन्द्रमा का गोचर पूरे दिन धनु राशि में रहेगा। देर शाम चन्द्रमा राशि बदलकर मकर राशि में आएंगे। ऐसे में साल का अंतिम शुक्रवार आपके लिए क्यों और किस मामले में खास रह सकता है जान लीजिए।
मेष राशि: किसी रूप में लाभ मिलेगा
मेष राशि
आज आप शायद कुछ पेशानियों में फंसे हैं, ऐसे समय में आपको जो मदद मिलेगी उससे आपको बहुत राहत मिल सकती है। आपको इस बात से बहुत खुशी होगी कि आपके बुरे वक्त में आपके नजदीकी मित्र आपका साथ देने को तैयार हैं। दोस्ती के रिश्ते में बदलने की आज प्रबल संभावना है। वैसे आज इस रिश्ते में सफलता की संभावना दिख रही है। उच्च अधिकारियों से आप खुशखबरी की उम्मीद कर सकते हैं। आपने अपनी संस्था के लिए जो कड़ी मेहनत की थी, अब उसका फल आपको जरूर मिलेगा। ये लाभ किसी भी रूप में मिल सकता है, जैसे कि तारीफ, प्रमोशन, विदेश यात्रा, तनख्वाह में वृद्धी के रूप में मिल सकता है। यदि आप अपने और अपने परिवार के लिए नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज आपको मनचाही जगह मिल जायेगी। आज आपको सेहत से सम्बन्धित कोई परेशानी आ सकती है। सम्भावना है कि दर्द को लेकर आप परेशानी में आ सकते हैं। घबराएं नहीं, इस समय आप गहरी परेशानियों से दूर हैं।
वृष राशि: पैसों के मामले में सावधानी बरतें
वृष राशि
किसी मित्र या साथी के साथ झगड़ने से आप को तनाव हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण करना सीखना पड़ेगा। रोमांस की नजर से आपका यह दिन अच्छा है। आज आपको अपने पार्टनर के प्यार से बहुत खुशी मिलेगी। आज आपको काम करने व पढ़ने के लिए ऐसी जगह ढूंढनी चाहिए जहां किसी तरह का व्यवधान ना हो। आज आपका ध्यान आसानी से अपनी जिम्मेंदारियों से भटक रहा है। पैसे रुपये के मामलों में आज आपको थोड़ा सावधान रहना पड़ेगा। भविष्य के लिए पैसा बचाने के लिए यह भी सावधानी रखना जरूरी है कि आप अपना पैसा किन बचत योजनाओं में लगा रहे हैं। आज आप कुछ परेशान रहेंगे। आपकी सोच आपको ज्यादा परेशानी में डाल सकती है। यह जब भी हो तो ध्यान रखें कि यह विचार अल्प समय के लिये हैं इसलिए इन पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है
मिथुन राशि
आज आपको उच्च अधिकारियों की वजह से शायद कुछ परेशानियों का सामना करना पडे। ये समय सोच-समझ कर कदम उठाने का है। आपके आस-पास का वातावरण कुछ खास अच्छा नहीं है इसलिए जरा सावधानी से काम लें वरना किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। यह दिन आपके लिए आपका प्यार लेकर आया है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुई कार्य योजनाओं को पूरा कर सकेंगे। इससे ना केवल आपको मानसिक शांति मिलेगी बल्कि कैरियर में भी वृद्धी होगी। आज आपको महसूस होगा कि आपने कुछ वित्तीय परेशानियों से निजात पा ली है। कहीं से अचानक आए हुए धन के कारण आप राहत महसूस करेंगे। आपको अपने धन को लेकर जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेने चाहिए। आज आपको बिस्तर से उठकर खुद को व्यायाम करने के लिए बढ़ावा देना होगा। आपका मन नहीं करेगा, मगर इसका लाभ आपको अभी नजर आ जाएगा। लम्बे समय तक लाभ उठाने के लिए सन्तुलित भोजन लें।
विज्ञापन
कर्क राशि: आर्थिक रूप से अच्छा है आज का दिन
कर्क राशि
आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान पहले से अधिक रहेगा। आप धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं के बारे में सोच विचार करेंगे। अगर आप अकेले हैं तो हाल के प्रेम संबंध के मामले में आज थोड़ी निराशा का सामना कर सकते हैं। अपने महत्वपूर्ण कामों को आप पूरी सफलता के साथ पूरा कर पाएंगे। अपनी योजनाओं के आपको शुभ परिणाम ही मिलेंगे। कोई बड़ा नुकसान नहीं दिख रहा है, बल्कि कुछ अच्छे फायदे हो सकते हैं इसलिए कुल मिलाकर आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा है। आज आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। आज आप बाहर जाने के लिए उत्साहित होंगे। इसलिए बाहर जाकर ताजी हवा का लाभ उठाएं आज आपका मन अपना मन पसन्द भोजन बनाने को करेगा। आप खूब मस्ती करेंगे और ऊर्जा का स्तर भी ज्यादा रहेगा। आज आप मस्ती करें, क्योंकि आज आपकी सेहत एक दम टिप-टॉप रहने वाली है।