Saptahik Love Rashifal(02-08n February): फरवरी का पहला सप्ताह प्रेम और रिश्तों के लिहाज़ से कई राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस दौरान सूर्य, मंगल और शुक्र की मकर राशि में युति से शक्तिशाली त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर सीधे प्रेम संबंधों पर देखने को मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में यह योग रिश्तों में स्थिरता, आकर्षण और भावनात्मक गहराई बढ़ाने का संकेत दे रहा है, वहीं सप्ताह के अंत में शुक्र का राशि परिवर्तन प्रेम जीवन में नए अनुभव और ताजगी ला सकता है।
Falgun Month 2026: कल से फाल्गुन माह शुरू, जानें महाशिवरात्रि से लेकर होली और ग्रहण तक की सभी जानकारी
सोमवार से गुरुवार तक सूर्य, मंगल और शुक्र के एक साथ रहने से वैलेंटाइन डे से पहले कई राशियों की लव लाइफ में मिठास बढ़ेगी। प्रेमी जोड़ों के बीच समझ और भरोसा मजबूत होगा और रिश्ते एक नए मुकाम की ओर बढ़ सकते हैं। इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों का रोमांटिक पक्ष उभरकर सामने आएगा, कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन में सुख और समृद्धि के संकेत हैं, जबकि कुंभ राशि के जातक मानसिक शांति और संतोष महसूस करेंगे। ऐसे में यह सप्ताह आपकी लव लाइफ के लिए क्या संदेश लेकर आया है, आइए जानते हैं
February Rashifal 2026: फरवरी में 4 बड़े ग्रहों का गोचर, जानें किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना है अलर्ट
2 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष साप्ताहिक लव राशिफल
सप्ताह की शुरुआत आपके प्रेम जीवन के लिए संतोषजनक रहेगी। आप अपने रिश्ते को लेकर सकारात्मक महसूस करेंगे और अपनी इच्छा के अनुसार कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं। प्रेम संबंधों में आत्मविश्वास बना रहेगा। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बात को लेकर भ्रम या गलतफहमी हो सकती है। ऐसे समय में बहस करने के बजाय शांति और समझदारी से बातचीत करना आपके रिश्ते के लिए बेहतर साबित होगा।
3 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ साप्ताहिक लव राशिफल
सप्ताह की शुरुआत रोमांस और सुखद पलों से भरी रहेगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आप अपने जीवनसाथी या पार्टनर के साथ शॉपिंग या बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। हालांकि सप्ताह के दूसरे हिस्से में किसी छोटी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, जिससे मन थोड़ा अशांत रह सकता है। संयम और धैर्य से काम लेना ज़रूरी होगा।
4 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन साप्ताहिक लव राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में यदि आप लापरवाही से बचेंगे तो प्रेम जीवन में संतुलन बना रहेगा। अपने व्यवहार और शब्दों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ेगा, परिस्थितियाँ आपके पक्ष में आती जाएँगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में प्रेम जीवन में खुशियों की दस्तक होगी और रिश्ते में सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे।
5 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क साप्ताहिक लव राशिफल
इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों में आपसी लगाव और भरोसा मजबूत होता दिखाई देगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपनी लव लाइफ से जुड़ी कोई अच्छी या सकारात्मक खबर मिल सकती है। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में अहंकार या ज़िद की वजह से टकराव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में अपने ईगो को पीछे रखकर रिश्ते को प्राथमिकता देना बेहतर रहेगा।