फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगस्त के अंतिम सप्ताह में इन 2 राशि वालों के प्रेमी जीवन में आएगी बहार, जानें अपना लव राशिफल

Fri, 25 Aug 2017 07:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Fri, 25 Aug 2017 07:00 AM IST
विज्ञापन
weekly love astrology 25th august to 31th august

ये सप्ताह 12 में से 10 राशियों के लगभग मिला जुला ही रहेगा, लेकिन 2 राशि वालों की जिंदगी में ये सप्ताह अब तक के सबसे बेहतरीन समय में से एक होगा। नीरस पड़े इनके प्रेमी जीवन में बहार आएगी। जानें आपकी लव लाइफ क्या होगा इस सप्ताह।



ये भी पढ़ें-  इन 4 राशि वालों को बिल्कुल पसंद नहीं किसी का साथ, जानिए क्यों?

मेष राश‌िः मित्रों के साथ प्रेमी को अनदेखा न करें

weekly love astrology 25th august to 31th august
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

सप्ताह की शुुरुआत घूमने फ़िरने से हो सकता है। मित्रों के साथ रहकर प्रेमी की उपस्थिति को अनदेखा ना करें। आप सप्ताह के मध्य भाग में घर की जिम्मेदारियों में फंस सकते हैं। सप्ताह का तीसरा भाग आपके मिलन का भी कहा जा सकता है। आप अपने प्रेमी से अपने मन की सभी बाते दिल खोल के करना चाहेगें। अंतिम भाग सप्ताह का आपको कुछ अपसेट कर सकता है।

वृष राश‌िः सोच विचार पर प्रेम संबंधों को अगले पायदान पर ले जाएं

weekly love astrology 25th august to 31th august
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

आप यदि सोच रहे हैं कि अपने प्रेम संबंधों को कैसे अगले पायदान तक ले जाया जाए तब आपको अभी इस सप्ताह एक बार फ़िर से विचार कर लेना चाहिये। ऐसा नहीं है कि आप प्रेमी जीवन की जिम्मेदारियों को संभालने में सक्षम नही है, लेकिन समय अभी आपके अनुकूल ज्यादा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह का आरंभिक भाग आपके लिए खर्चों से भरा रह सकता है और दूसरे भाग में आपको कोई परेशानी बनी रहने से मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। सप्ताह के तीसरे भाग में आपको अपनी जुबान पर नियंत्रण रखना चाहिये।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः स्वतंत्र रूप से फैसला लें

weekly love astrology 25th august to 31th august
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

इस सप्ताह आप खुद को काफी परेशान पा सकते हैं। सप्ताह के आरंभ में आपका मन बिना कारण विचलित रह सकता है। आप परेशान हो सकते हैं कि जितना आप कर सकते हैं उतना अपने प्रेम संबंधों को आगे बढा नहीं पा रहे हैं। आप कभी-कभी जो दुविधा में पड़ जाते हैं उससे आपको बाहर निकलना होगा, क्योंकि जब तक आप उससे बाहर निकलकर स्वतंत्र रुप से कोई फ़ैसला नहीं लेगें तब तक आपका कुछ नहीं हो पाएगा। प्रेमी जीवन के प्रति भी आपकी कुछ जिम्मेदारियां हैं उन्हें आप समझने का प्रयास करें और किसी अन्य की बातों में आप आने का प्रयास ना करें। अपनी बातों को गहराई से सोचने का प्रयास भी करें।

विज्ञापन

कर्क राशिः अपने प्रेमी की बातों को महत्व दें

weekly love astrology 25th august to 31th august
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

आपको सप्ताह के आरंभ में कुछ मानसिक परेशानियों को झेलना पड़ सकता है। इन परेशानियों का कारण आप स्वयं भी हो सकते हैं। आप बहुत जल्दी भावुक हो जाते हैं और इसी भावुकता में आपको फ़िर कुछ और दिखाई नहीं देता है। आप अपने ही नजरिये से सभी को देखना चाहते हैं यही आपकी सबसे बडी कमजोरी भी है। इसीलिये आप फ़िर परेशान भी रहते हैं। आपको अपने प्रेमी की बातों को भी महत्व देना चाहिये ना कि एक ही बात को पकडकर आप कोई जिद पाल कर रखें। सप्ताह का पहला और अंतिम भाग आपके लिए परेशानी वाला रहेगा इसलिए आप पहले ही इन परेशानियों का हल करने के लिए तैयार रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed