फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन का यह हफ्ता प्यार के मामले में इन राशि वालों को आनंदित करेगा

Sun, 24 Jul 2016 12:09 AM IST
चन्द्रप्रभ्ाा/ज्योतिषशास्त्री
चन्द्रप्रभ्ाा/ज्योतिषशास्त्री Updated Sun, 24 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
weekly love astrology 22 to 28 july
मेष राश‌ि
मेष राशि:  प्रेमी जीवन के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा है

आपके प्रेमी जीवन के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है और आप जहाँ चाहे प्रेमी के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने प्रेमी को थोड़े नाजो नखरे भी दिखा सकते हैं लेकिन इसका कोई बुरा प्रभाव प्रेम संबंधों पर नहीं देखा जाएगा। आप दोनों काफी सारा समय साथ बिताएंगे और आने वाले समय को रोमांटिक बनाने की काफी सारी प्लानिंग भी आप कर सकते हैं लेकिन समय से पूर्व कोई प्लानिंग ना करें और उसे समय पर छोड़ दें। ज्यादा मजेदार है कि आप सब अचानक से करें और प्रेमी को चौंका दे। इससे संबंधों में एक बार फिर से गर्माहट देखी जा सकती है। प्रेमी जीवन तो बढ़िया ही कहा जाएगा लेकिन सप्ताहांत में आपके प्रेम संबंधों को लेकर कुछ मित्र कानाफूसी कर सकते हैं जिससे आपका क्रोध बढ़ सकता है।

क्रोध करने से कभी किसी का लाभ नहीं हुआ है। आपको भी समझदारी से काम लेना चाहिए और ज्यादा परेशानी महसूस कर रहे हों तब सुनी हुई बातों की बजाय अपने मित्रों से सीधा स्पष्ट शब्दों में दो टूक बात करें। अपनी प्रेम कहानी को आप ही सुधार सकते हैं कोई दूसरा नहीं।

वृष राशि: प्रेम संबंध बनते-बिगड़ते नजर आ सकते हैं 

weekly love astrology 22 to 28 july
वृष राश‌ि

सप्ताह को मिला-जुला कहा जा सकता है क्योंकि इस समय आपके प्रेम संबंध बनते-बिगड़ते नजर आ सकते हैं। आपके प्रेम संबंध यदि अभी हाल ही में बने हैं तब आपको प्रेमी पर ज्यादा जोर किसी भी बात को लेकर नहीं देना चाहिए और यदि प्रेम संबंध पुराने हैं तब भी आपको अपनी पसंद नापसंद को प्रेमी पर थोपना नहीं चाहिए। यदि आप अभी किसी प्रेमी की तलाश में है और किसी को देख भी रहे हैं तब अपनी भावनाओं को उसके समक्ष अभी जाहिर ना करके उचित समय का इंतजार करना चाहिए और यदि आपको लगता है कि अभी बताना आवश्यक है तब आप सप्ताह के द्सरे भाग में ही अपनी भावनओं को व्यक्त करें।

इस सप्ताह के ग्रहों की स्थिति आपको यही संदेश दे रही है कि आप दोनों एक-दूसरे की बात को बिना कहे ही समझने का प्रयास करें। अपने प्रेमी जीवन में अधिक से अधिक मिठास घोलें और परस्पर एक-दूसरे की भावनाओं को सम्मानजनक नजरों से देखें। कुछ भी खोने का डर अपने मन से निकालकर आगे बढे। वैसे भी इस सप्ताह के आरंभ में आप दोनों अपने परिवार के साथ ज्यादा बिजी नजर आ सकते हैं खासकर आप अपने घर के बुजुर्गों के साथ समय बिता सकते हैं और उनकी देखभाल में लगे रह सकते हैं।

मिथुन राशि:  प्रेम संबंधों को धीरे-धीरे गति पकड़ने दे

weekly love astrology 22 to 28 july
म‌िथुन राश‌ि

सप्ताह का आरंभ आपके लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है इसलिए आपको आरंभिक समय में सोच समझ के ही मुंह खोलना चाहिए। आप बोलते ज्यादा हैं और कई बार अड़ के अपनी बात को ही सही ठहराने का प्रयास भी करते हैं। अपनी इस आदत को आप इस सप्ताह नियंत्रित नहीं करेगें तो प्रेम संबंधों पर इसका बुरा प्रभाव देखा जा सकता है। आप अपनी गलती मानने की बजाय उलटा सीनाजोरी कर सकते हैं। आप यदि नए सिरे से प्रेमी जीवन का आरंभ करना चाहते हैं तब उसके लिए ज्यादा उतावलापन ना दिखाएं, कहीं ऎसा ना हो कि औंधे मुँह आकर गिर पड़े। प्रेम संबंधों को धीरे-धीरे गति पकड़ने दे।

सप्ताह मध्य बाद का समय आपके लिए कुछ ठीक कहा जा सकता है जहां आपका समय रुठने मनाने में बीत सकता है। इस समय आप प्रेमी से मीठी और सुकून भरी बातें कर सकते हैं और मन का काफी बोझ हल्का भी कर सकते हैं। सप्ताहांत  में आप दोनों रोमांटिक मूड में नजर आएंगे और प्रेम की बारिश का आनंद भी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्क राशि: भालेनाथ की पूजा करें द‌िल की उलझन दूर होगी

weekly love astrology 22 to 28 july
कर्क राशि

आपको अपने और अपने प्रेमी दोनों के ही स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। आप दोनों बदलते मौसमानुसार अपने वस्त्रों का चयन करें क्योंकि आजकल मौसम का मिजाज कुछ ठीक नहीं कहा जा सकता है। फैशन के चक्कर में अपनी सेहत को ना बिगाड़े। किसी पार्टी आदि में या क्लब में भी जाते है तब आपको ड्रिंक्स आदि देखकर ही लेने चाहिए। अंधाधुंध पीने से स्वास्थ्य संबधी विकार हो सकते हैं। यदि आप ड्रिंक नहीं भी करते हैं तब ठंडा-गर्म भी देख कर ही लें अन्यथा गला खराब हो सकता है या फ‌िर बुखार मे भी ये सप्ताह निकल सकता है। यदि स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा तब आप प्रेमी से मिलन कैसे कर पाएंगे।

किसी भी रिलेशनशिप का आधार व्यक्ति की अच्छी भावनाएं होती हैं। यदि दिल की भावना के साथ-साथ प्रेम संबंधों में आप दोनों धार्मिक, आध्यात्मिक, मानसिक भावनाएं भी शामिल करते हैं तब आपको कोई भी दूसरे से अलग नहीं कर पाएगा। कभी-कभी आप प्रेमी पर अत्यधिक दबाव बनाकर रख देते हैं जिससे प्रेमी खुद को असहाय सा समझने लगता है। किसी तरह की उलझन दूर करना चाहते हैं तो इस सावन के महीने में भोलेनाथ को खुश रखें।

विज्ञापन

सिंह राशि: प्यार के मामले में सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा

weekly love astrology 22 to 28 july
स‌िंह राश‌ि

आपके लिए सप्ताह बहुत अच्छा सा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह का पहला और अंतिम भाग फिर भी कुछ पक्ष में देखा जा सकता हैं लेकिन मध्य भाग आपको परेशानियां दे सकता हैं। आपको प्रेमी की कोई बात उस पर शक करने को बाध्य कर सकती है जिससे प्रेम संबंधों में कसैलापन देखा जा सकता है। आपको अपने द्वारा दी गई प्रतिक्रिया पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि आपका शक्कीपन अथवा आपकी अकारण झुंझलाहट आपके प्रेमी के धैर्य का बांध भी तोड़ सकती है। एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चल सकता है। आपको इनसे बचना चाहिए और कुछ समय के लिए बातचीत ही नहीं करनी चाहिए।

कभी-कभार कुछ समय के लिए एक-दूसरे को अकेला छोड़ देना चाहिए और अपने आप ही अपने नजरिए से प्रेम संबंधों का आंकलन करना चाहिए कि आप एक-दूसरे को परस्पर क्या दे रहे हैं और क्या आपको देना चाहिए। कहीं कोई कमी तो नहीं रह गई है अथवा आप दोनों कितना परस्पर एक-दूसरे को सच में जानते हैं आदि बहुत सी बातें आपको आपके प्रेमी जीवन का आईना दिखाने के लिए काफी हैं जिन्हें जानकर आप अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास कर सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed