फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपकी कुंडली में है इनमें से एक भी शुभ योग तो बनेंगे महान और धनवान

Sat, 23 Jul 2016 04:48 PM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली।
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली। Updated Sat, 23 Jul 2016 04:48 PM IST
विज्ञापन
astrology auspicious yoga in kundli
ज्यो‌त‌िषशास्‍त्र में हजारों योग बताए गए हैं। इनमें कुछ अशुभ फल देने वाले होते हैं तो कुछ शुभ। यहां हम आपको कुछ ऐसे योगों के बारे में बता रहे ज‌िनके कुंडली में होने का मतलब है व्यक्त‌ि धनवान होने के साथ ही महान व्यक्त‌ित्व का भी स्वामी होगा। देख‌िए आपकी कुंडली में ऐसे योग मौजूद हैं क्या।

आपकी कुंडली में है इनमें से एक भी शुभ योग तो बनेंगे महान और धनवान

astrology auspicious yoga in kundli
गजकेशरी योग

ज्योत‌िषशास्‍त्र का एक शुभ योग है गजकेशरी योग। यह योग कुंडली में गुरु और चन्द्रमा की खास स्‍थ‌ित‌ि से बनता है। ज्योत‌िषशास्‍त्र के अनुसार गुरू और चन्द्र जन्म कुण्डली में जब एक दूसरे से केन्द्र स्थान में यानी पहले, चौथे, सातवें या दसवें घर में होता है या दोनों इन घरों में एक साथ होते हैं तब यह योग बनता है। ज‌िनकी कुंडली में यह योग होता है वह ज्ञानी होते हैं। इनमें विवेक तथा दया की भावना रहती है। ऐसे व्यक्ति उच्च पद पर आसीन होते हैं और गुणों एवं कर्मों से मृत्यु के बाद भी इनकी नाम यश बना रहता है।

आपकी कुंडली में है इनमें से एक भी शुभ योग तो बनेंगे महान और धनवान

astrology auspicious yoga in kundli
सुनफा

ज्योत‌िषशास्त्र में एक शुभ ग्रह बताया गया है ज‌‌िसका नाम है सुनफा। यह योग कुंडली में तब बनता है जब चन्द्रमा से दूसरे घर में कोई शुभ ग्रह जैसे गुरु, शुक्र, बुध बैठा होता है। ज‌िनकी कुंडली में यह योग होता है वह सरकारी क्षेत्र से लाभ प्राप्त करते हैं। धन संपत्त‌ि के मामले में भी ऐसे व्यक्त‌ि भाग्यशाली होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शश राजयोग

astrology auspicious yoga in kundli
शश्‍ा योग

कुंडली में शनि जब अपनी राशि मकर या कुंभ में होते हैं तब शश नामक योग बनता है। शन‌ि की उच्च राश‌ि तुला है। शन‌ि जब तुला में होते हैं तब भी योग बनता है।  इस योग में जन्म लेने वाले व्यक्ति धीरे धीरे सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए यश और प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं। आमिर खान, शाहरूख खान, कैटरीना कैफ की जन्मपत्री में भी यह योग मौजूद है।

विज्ञापन

मालव्य राजयोग

astrology auspicious yoga in kundli
मालव्‍य योग

वृष, तुला या मीन राशि में जब शुक्र होता है तब मालव्य नामक राजयोग बनता है। इस योग में जन्म लेने वाले व्यक्ति सुन्दर और सौभाग्यशाले होते हैं। प्रसिद्धि इनके साथ-साथ चलती है। ऐसे व्यक्ति जो भी काम करते है उसमें भाग्य पूरा साथ देता है। धन संपत्त‌ि के मामले में यह बड़े ही भाग्यशाली होते हैं। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की कुण्डली में भी यह राजयोग मौजूद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed