{"_id":"571b1e034f1c1b742f8b47c1","slug":"weekly-love-astrology-22-to-28-april","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस हफ्ते किस राशि वालों के बनेंगे प्रेम संबंध, किनका हो सकता है ब्रेकअप","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
इस हफ्ते किस राशि वालों के बनेंगे प्रेम संबंध, किनका हो सकता है ब्रेकअप
Sat, 23 Apr 2016 01:12 PM IST
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री
Updated Sat, 23 Apr 2016 01:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 12
मेष राशि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेष राशि: प्रेम संबंधों को मधु की तरह मीठा बनाना चाहते हैं तब अपने भीतर परिवर्तन लाने का सोचें। खुदगर्जीपन पर उतरने की बजाय प्रेमी की भावनाओं का भी ख्याल रखें। बहुत ज्यादा मतलब परस्त होना भी ठीक नही है, हो सकता है निकट भविष्य में आपको पछताना पड़े। भावनात्मक रुप से आप जल्द ही कमजोर भी पड़ जाते हैं और बात ना बनने पर क्रोध में रोना भी आरंभ करते हैं। हो सकता है कि अपनी बात को मनवाने का यह भी आपका कोई हथियार हो! आप पहले भली भांति विचार कर लें कि आप प्रेमी जीवन से क्या अपेक्षा रखते है? प्रेमी पर भी थोड़ा रहम करें और सुकून की जिंदगी उसे भी जीने दें।
इस हफ्ते किस राशि वालों के बनेंगे प्रेम संबंध, किनका हो सकता है ब्रेकअप
2 of 12
वृष राशि
वृष राशि: सप्ताह को प्रेमी जीवन के नजरिए से मिश्रित कहा जा सकता है। यदि आप उन्हें बेहतर बनाना चाहते हैं तो प्रयास करने में कोई हर्ज नहीं होना चाहिए। आपके प्रयासों के फलस्वरुप परिस्थितियों में थोड़ा सुधार देखा जा सकता है। स्थिति सुधरी नही तो बिगड़ेगी भी नहीं। आपको अपनी सोच को सकारात्मक रखना चाहिए। आप देखेगे कि आपका प्रेमी शिखर पर नहीं है लेकिन इतना नीचा भी नहीं है कि उसे आगे बढ़ाना नहीं चाहिए। प्रेम संबंधों में खट्टे मीठे अनुभव आमतौर पर रोज ही देखने को मिल जाते हैं। यदि ये सब ना हो तो आप जल्दी ही बोरियत महसूस करने लगेगें। साम्य के साथ आपको हालात सुधरते नजर आएंगे। आपके धीरज का मीठा फल सप्ताह के अंत में आपको चखने को मिल सकता है और आप एक रोमांटिक शाम का मजा अपने प्रेमी के साथ बिताकर ले सकते हैं।
इस हफ्ते किस राशि वालों के बनेंगे प्रेम संबंध, किनका हो सकता है ब्रेकअप
3 of 12
मिथुन राशि
मिथुन राशि: आप एक रोमांटिक किस्म के व्यक्ति हैं और दूसरे लोगों को आपकी इस खासियत का पता नहीं होता है। लेकिन अपने रोमांटिक होने का पता अपने प्रेमी को तो दे सकते हैं अन्यथा आपको बोरिंग समझकर परेशानी में पड़ सकता है। सप्ताह के दूसरे भाग से आपको अपने दिल पर कतई नियंत्रण नहीं रहेगा और प्रेमी आपके इस रुप को देखकर कुछ समय के लिए हैरान हो सकता है। आपकी अच्छी हरकते और गुदगुदाने वाली बातों का एक अच्छा प्रभाव प्रेमी जीवन पर पड़ेगा और प्रेम संबंध गहरे होगें। आपके इस बदले रुप का ईनाम आपको प्रेमी द्वारा अवश्य मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस हफ्ते किस राशि वालों के बनेंगे प्रेम संबंध, किनका हो सकता है ब्रेकअप
4 of 12
कर्क राशि
कर्क राशि: डेट पर जाना चाह रहे हैं तब अपने जिद्द और अहंकार को एक तरफ रखकर ही जाए अन्यथा आप अपने हाथों से पूरी डेट का मजा खराब कर सकते हैं। नखरे दिखाने के लिए किसी अन्य समय को चुने बेकार में क्यूं आप दोनों के लिए परेशानी पैदा करने का काम कर रहे हैं। अपने अभद्र और अशिष्ट व्यवहार को आप अपनी परेशानी का नाम ना दें। अपने बुरे बर्ताव को छिपाने के लिए बहाने खोजना भी बंद करें। सप्ताह का आरंभ और मध्य भाग आपके पक्ष में फिर भी कहा जा सकता है लेकिन अन्य भाग आपके लिए अनुकूल कम ही रहेगा।
विज्ञापन
इस हफ्ते किस राशि वालों के बनेंगे प्रेम संबंध, किनका हो सकता है ब्रेकअप
5 of 12
सिंह राशि
सिंह राशिः सप्ताह का आरंभ आपके लिए अनुकूल ही कहा जाएगा। आप अभी तक जो प्लानिंग ही बनाते चले आ रहे हैं, वह सब आपकी सफल होने वाली हैं। इसलिए इस अनुकूल सप्ताह को हाथ से जाने ना दें और अपनी ख्वाहिशों को पूरा करें। यदि आप समझते हैं कि प्रेमी शायद हिचकिचाएगा तो यह आपकी गलतफहमी भी हो सकती है। आप चाहें तो एक ब्लाईंड डेट पर प्रेमी को ले जाकर सरप्राईज भी दे सकते हैं। यदि प्रेम संबंध अभी नए हैं तब तो आप अवश्य ही डेट पर जाएं और एक - दूसरे को साम्झने का मौका दें। सप्ताह के अंतिम भाग में किसी तरह का कोई जोखिम मोल ना लें और ना ही साथ में घूमने जाएं। लेकिन आप मोबाईल के माध्यम से जुड़े रह सकते हैं। आप भूतकाल में जो गलतियां कर चुके हैं उनसे छुटकारा पाने के लिए यह सप्ताह आपके पक्ष में कहा जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।