फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हफ्ते किस राशि वालों के बनेंगे प्रेम संबंध, किनका हो सकता है ब्रेकअप

Sat, 23 Apr 2016 01:12 PM IST
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री Updated Sat, 23 Apr 2016 01:12 PM IST
विज्ञापन
weekly love astrology 22 to 28 april
मेष राश‌ि

मेष राशि: प्रेम संबंधों को मधु की तरह मीठा बनाना चाहते हैं तब अपने भीतर परिवर्तन लाने का सोचें। खुदगर्जीपन पर उतरने की बजाय प्रेमी की भावनाओं का भी ख्याल रखें। बहुत ज्यादा मतलब परस्त होना भी ठीक नही है, हो सकता है निकट भविष्य में आपको पछताना पड़े। भावनात्मक रुप से आप जल्द ही कमजोर भी पड़ जाते हैं और बात ना बनने पर क्रोध में रोना भी आरंभ करते हैं। हो सकता है कि अपनी बात को मनवाने का यह भी आपका कोई हथियार हो! आप पहले भली भांति विचार कर लें कि आप प्रेमी जीवन से क्या अपेक्षा रखते है? प्रेमी पर भी थोड़ा रहम करें और सुकून की जिंदगी उसे भी जीने दें।

इस हफ्ते क‌िस राश‌ि वालों के बनेंगे प्रेम संबंध, क‌िनका हो सकता है ब्रेकअप

weekly love astrology 22 to 28 april
वृष राश‌ि

वृष राशि: सप्ताह को प्रेमी जीवन के नजरिए से मिश्रित कहा जा सकता है। यदि आप उन्हें बेहतर बनाना चाहते हैं तो प्रयास करने में कोई हर्ज नहीं होना चाहिए। आपके प्रयासों के फलस्वरुप परिस्थितियों में थोड़ा सुधार देखा जा सकता है। स्थिति सुधरी नही तो बिगड़ेगी भी नहीं। आपको अपनी सोच को सकारात्मक रखना चाहिए। आप देखेगे कि आपका प्रेमी शिखर पर नहीं है लेकिन इतना नीचा भी नहीं है कि उसे आगे बढ़ाना नहीं चाहिए। प्रेम संबंधों में खट्टे मीठे अनुभव आमतौर पर रोज ही देखने को मिल जाते हैं। यदि ये सब ना हो तो आप जल्दी ही बोरियत महसूस करने लगेगें। साम्य के साथ आपको हालात सुधरते नजर आएंगे। आपके धीरज का मीठा फल सप्ताह के अंत में आपको चखने को मिल सकता है और आप एक रोमांटिक शाम का मजा अपने प्रेमी के साथ बिताकर ले सकते हैं।

इस हफ्ते क‌िस राश‌ि वालों के बनेंगे प्रेम संबंध, क‌िनका हो सकता है ब्रेकअप

weekly love astrology 22 to 28 april
म‌िथुन राश‌ि

मिथुन राशि: आप एक रोमांटिक किस्म के व्यक्ति हैं और दूसरे लोगों को आपकी इस खासियत का पता नहीं होता है। लेकिन अपने रोमांटिक होने का पता अपने प्रेमी को तो दे सकते हैं अन्यथा आपको बोरिंग समझकर परेशानी में पड़ सकता है। सप्ताह के दूसरे भाग से आपको अपने द‌िल पर कतई नियंत्रण नहीं रहेगा और प्रेमी आपके इस रुप को देखकर कुछ समय के लिए हैरान हो सकता है। आपकी अच्छी हरकते और गुदगुदाने वाली बातों का एक अच्छा प्रभाव प्रेमी जीवन पर पड़ेगा और प्रेम संबंध गहरे होगें। आपके इस बदले रुप का ईनाम आपको प्रेमी द्वारा अवश्य मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हफ्ते क‌िस राश‌ि वालों के बनेंगे प्रेम संबंध, क‌िनका हो सकता है ब्रेकअप

weekly love astrology 22 to 28 april
कर्क राशि

कर्क राशि: डेट पर जाना चाह रहे हैं तब अपने ज‌िद्द और अहंकार को एक तरफ रखकर ही जाए अन्यथा आप अपने हाथों से पूरी डेट का मजा खराब कर सकते हैं। नखरे दिखाने के लिए किसी अन्य समय को चुने बेकार में क्यूं आप दोनों के लिए परेशानी पैदा करने का काम कर रहे हैं। अपने अभद्र और अशिष्ट व्यवहार को आप अपनी परेशानी का नाम ना दें। अपने बुरे बर्ताव को छिपाने के लिए बहाने खोजना भी बंद करें। सप्ताह का आरंभ और मध्य भाग आपके पक्ष में फिर भी कहा जा सकता है लेकिन अन्य भाग आपके लिए अनुकूल कम ही रहेगा।

विज्ञापन

इस हफ्ते क‌िस राश‌ि वालों के बनेंगे प्रेम संबंध, क‌िनका हो सकता है ब्रेकअप

weekly love astrology 22 to 28 april
स‌िंह राश‌ि

स‌िंह राश‌िः सप्ताह का आरंभ आपके लिए अनुकूल ही कहा जाएगा। आप अभी तक जो प्लानिंग ही बनाते चले आ रहे हैं, वह सब आपकी सफल होने वाली हैं। इसलिए इस अनुकूल सप्ताह को हाथ से जाने ना दें और अपनी ख्वाहिशों को पूरा करें। यदि आप समझते हैं कि प्रेमी शायद हिचकिचाएगा तो यह आपकी गलतफहमी भी हो सकती है। आप चाहें तो एक ब्लाईंड डेट पर प्रेमी को ले जाकर सरप्राईज भी दे सकते हैं। यदि प्रेम संबंध अभी नए हैं तब तो आप अवश्य ही डेट पर जाएं और एक - दूसरे को साम्झने का मौका दें। सप्ताह के अंतिम भाग में किसी तरह का कोई जोखिम मोल ना लें और ना ही साथ में घूमने जाएं। लेकिन आप मोबाईल के माध्यम से जुड़े रह सकते हैं। आप भूतकाल में जो गलतियां कर चुके हैं उनसे छुटकारा पाने के लिए यह सप्ताह आपके पक्ष में कहा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed