फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक प्रेम संबंधी राशिफल: प्यार में किसके दिल के सितार बजेंगे किसका बजेगा बैंड

Fri, 17 Jun 2016 12:39 PM IST
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री Updated Fri, 17 Jun 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
weekly love astrology 17 to 23 june
मेष राश‌ि

मेष राशि: सप्ताह का आरंभ प्रेम संबंधों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है और आपके दिल का दर्द सप्ताह के आरंभिक समय में बढ़ता ही नजर आता है। आपके लाख कोशिश करने पर भी आप दिल को सुकून नहीं दे पाएंगे। आपको चाहिए कि किसी खास मित्र के साथ कुछ पल गुजारें जिससे कि आपका मन प्रेमी की ओर ना जाएं। सप्ताह के मध्य बाद आपके संबंधों में सुधार आने की गुंजाइश बनेगी, संबंधों में सुधार का प्रयास आप दोनों की ओर से परस्पर होगा और जुदाई के बाद का मिलन आप दोनों को राहत भरी सांस देगा। एक बार फिर से आप रोमांस का मजा लेगें और सभी गिले शिकवे के बाद हरियाली नजर आएगी। 

साप्ताहिक प्रेम संबंधी राश‌िफल: प्यार में क‌िसके द‌िल के स‌ितार बजेंगे क‌िसका बजेगा बैंड

weekly love astrology 17 to 23 june
वृष राश‌ि

वृष राशि: आपके प्रेमी जीवन के लिहाज से यह सप्ताह मिला-जुला कहा जा सकता है। इस सप्ताह आप अपने प्रेमी जीवन को लेकर असमंजस में पड़े रह सकते है कि आपको आगे कहाँ तक जाना है और आगे जाना भी है या नहीं। आपको एक बार अपने प्रेमी जीवन पर निगाह डालनी चाहिए कि कहाँ से शुरु हुआ है ये संबंध और कहां तक आपको जाना है। आपको थोड़ा फुर्ती दिखानी होगी निर्णय लेने में इसलिए जरा जल्दी से किसी ठोस निर्णय पर पहुंचे। भविष्य पर ना छोड़े कि देखा जाएगा जो होगा। आपको कोई ना कोई कड़ा कदम उठाना ही होगा क्योंकि जितना आगे बढ़ते जाएंगे तब संबंध विच्छेद करना अधिक दुखदायी होगा। 

साप्ताहिक प्रेम संबंधी राश‌िफल: प्यार में क‌िसके द‌िल के स‌ितार बजेंगे क‌िसका बजेगा बैंड

weekly love astrology 17 to 23 june
म‌िथुन राश‌ि

मिथुन राशि: इस सप्ताह में नया संबंध जोड़ना चाहते हैं तो जोड़ सकते हैं लेकिन जैसा कि आपकी आदत है कि बहुत जल्दी दूसरों से प्रभावित हो जाते हैं और अपने बारे में सभी कुछ खोलकर रख देते हैं तो ऎसी गलती आपको अभी नहीं करनी है। आप प्रपोज कर सकते हैं और प्रेमी जीवन का अध्याय भी आरंभ कर सकते हैं लेकिन एक पायदान से दूसरे पायदन तक जाने के लिए आपको सब्र करना होगा और धीरे-धीरे ही प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाना होगा। ओाहले एक-दूसरे पर विश्वास स्थापित करें तब जाकर आप अगले पायदान पर चढ़े। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

साप्ताहिक प्रेम संबंधी राश‌िफल: प्यार में क‌िसके द‌िल के स‌ितार बजेंगे क‌िसका बजेगा बैंड

weekly love astrology 17 to 23 june
कर्क राशि

कर्क राशि: सप्ताह का आरंभ आपके लिए रोमांचकारी होने के साथ रोमांस से भरा रहेगा और सप्ताह के दूसरे भाग में भी आपके प्यार की पींगें आगे बढ़ती रहेगी। आपको ना खाने की सुध होगी और ना पीने की लेकिन सप्ताह का अंतिम भाग आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है इसलिए आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। सलाह है क‌ि आपको व्यवहारिक बनना होगा ताकि आप किसी पर आँख मूँदकर विश्वास तो कर लें लेकिन ऎसा ना हो कि बाद में आपको पछताना पड़ जाए। इसलिए प्रेम संबंधों में आगे बढ़े पर एक-एक कदम फूँक-फूँक कर रखें। अभी आप प्रेमी के बारे में किसी से जिक्र करने की जल्दी भी ना करें।

विज्ञापन

साप्ताहिक प्रेम संबंधी राश‌िफल: प्यार में क‌िसके द‌िल के स‌ितार बजेंगे क‌िसका बजेगा बैंड

weekly love astrology 17 to 23 june
स‌िंह राश‌ि

सिंह राशि: आपके लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा कहा जा सकता है क्योंकि आप प्रेमी के साथ कुछ पल एकांत में बिता सकते हैं जिसका खुमार पूरे सप्ताह आप पर छाया रह सकता है और बार-बार उन्हीं पलों को याद कर आप रोमंचित हो सकते हैं। प्रेमी को लेकर आने वाले समय की प्लानिंग कर सकते हैं। प्रेमी से उपहार भी मिल सकता है जिसे पाकर आप भावुक हो सकते हैं। यदि आपने प्रेम संबंधों को अभी तक गुप्त रखा है तब आपको अभी भी कुछ समय तक चुप ही रहना चाहिए क्योंकि अभी आपके सितारे सही नहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed