फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (05 से 11 अप्रैल) : जानिए इस सप्ताह किन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद

Sun, 04 Apr 2021 06:55 AM IST
विनोद शुक्ला मधुकर मिश्र, नई दिल्ली
मधुकर मिश्र, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 04 Apr 2021 06:55 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 5 april to 11 april 2021 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : rashifal

मेष राशि


मेष राशि के जातक इस सप्ताह अच्छी तरह से याद करके रखें क्योंकि यदि आपने नये संबंधों के लिए पुराने संबंधों की उपेक्षा की तो आप दोनों से हाथ धो देंगे। सप्ताह के आरम्भ से मध्य तक समय आपके लिए अनुकूल है। इस दौरान किसी नई योजना को लेकर पार्टनर अथवा मित्रों आदि से विचार-विमर्श होगा। कार्यक्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा के साथ नई और बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। सुख-सुविधा पर खर्च करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात होगी। हालांकि इस दौरान आलस्य हावी रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में न लें।

शुभ अंक – 5

शुभ दिन – सोमवार

शुभ रंग – सफेद

सफलता का सूत्र – ‘जल्दबाजी से बचें।’

उपाय -  तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करें।

weekly horoscope weekly rashifal 5 april to 11 april 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृषभ -
सप्ताह के प्रारंभ से ही आपकी आशा के अनुकूल कार्यों के फल प्राप्त होने लगेंगे। इस दौरान न सिर्फ मित्रों और शुभचिंतकों का बल्कि परिजनों का भी साथ मिलेगा। विरोधी भी आपके आगे घुटने टेकेंगे। नौकरीपेशा जातकों का समय अनुकूल रहेगा। रोजी-रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। कारोबार में वृद्धि के योग बनेंगे। व्यवसाय में प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। किसी वरिष्ठ की मदद से पारिवारिक समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब होंगे। सप्ताह के अंत तक संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग व सान्निध्य मिलेगा।

शुभ अंक – 4

शुभ दिन – रविवार

शुभ रंग – जोगिया

सफलता का सूत्र – ‘अवसर का लाभ उठाएं।’

उपाय – जरूरतमंदों की सेवा करें। श्री हनुमान जी की उपासना करें।

weekly horoscope weekly rashifal 5 april to 11 april 2021 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह धैर्य और विवेक के साथ अपनी योजनाओं पर आगे बढ़ने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र या निजी संबंधों में विश्वासघात की भी आशंका है। किसी भी सूरत में आपा न खोएं और न ही किसी के बहकावे में आकर कोई भी बड़ा कदम उठाएं। सप्ताह के प्रारम्भ से आपका मन उलझन में रहेगा। कार्यों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। आलस्य की अधिकता एवं स्वास्थ्य में शिथिलता रहेगी। थोक व्यापारियों को कारोबार में कुछ एक अड़चनें आ सकती है। यात्रा के दौरान सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें। दांपत्य जीवन को मधुर बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें। कठिन समय में लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा।

शुभ अंक – 8

शुभ दिन – बुधवार

शुभ रंग – हरा

सफलता का सूत्र – ‘नकारात्मक लोगों से दूर रहें।’

उपाय – गणपति को दूर्वा एवं लड्डू खिलाएं। ‘ॐ गं गणपतये नम:’ मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 5 april to 11 april 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क 
सप्ताह के प्रारंभ से कर्क राशि के जातकों की मानसिक चिन्ताएं और उलझनें हावी हो सकती है। इस दौरान आलस्य का त्याग करके आपको अपने लक्ष्य पर फोकस करने की जरूरत रहेगी अन्यथा हाथ में आई हुई सफलता भी फिसल सकती है। धन के लेन देन में सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार के वाद विवाद से दूर रहें। किसी बात को लेकर स्वजनों से मदभेद हो सकता है। प्रयास करें कि मतभेद मनभेद में न बदलने पाये। भूमि भवन के क्रय विक्रय के दौरान खूब सोच समझकर कदम उठाएं। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। किसी भी कागज पर साइन करने से पहले उसे अच्छी तरह से जरूर पढ़ लें। युवाओं का अधिकांश समय मौज मस्ती करते हुए बीतेगा। प्रेम और निजी सबंधों में सोच समझकर ही कोई वादा करें अन्यथा बाद में शर्मिंदा होना पड़ सकता है।

शुभ अंक- 1

शुभ दिन – रविवार

शुभ रंग – सफेद

सफलता का सूत्र – ‘धैर्यपूर्वक कार्य करें।’

उपाय – सूर्य को तांबे के लोटे में रोली और चावल मिलाकर अघ्र्य दें। आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 5 april to 11 april 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह -
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने जा रहा है। सप्ताह के प्रारंभ में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। फंसे हुए धन की प्राप्ति होगी। नई योजनाएं बनेंगी। कार्यक्षेत्र में स्थान अथवा जिम्मेदारियों में परिवर्तन भी संभव है। किसी वरिष्ठ और प्रभावी व्यक्ति की मदद से मनोवांछित सफलता मिलेगी। हालांकि किसी बड़ी योजना धन निवेश करने से पहले से पहले खूब सोच विचार कर लें। ध्यान रहे कि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर साबित हो सकता है। इस दौरान किसी को धन उधार देने से बचें। किसी भी कार्य में शार्टकट से बचें। प्रेम संबंधों में अपने लवपार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। बेवजह के तर्क वितर्क से बचें। सेहत संबंधी समसस्याओं को बिल्कुल भी नजरंदाज न करें।

शुभ अंक – 7

शुभ दिन – गुरुवार

शुभ रंग – सुनहला

सफलता का सूत्र – ‘विवेक से कार्य करें।’

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और  ‘ॐ गुं गुरवे नमः’ मंत्र का जप करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed