हिंदू पंचांग का पहला महीना चैत्र और अंग्रेजी कैलेंडर का चौथा माह अप्रैल आरंभ हो चुका है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक अप्रैल महीने में पांच प्रमुख ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। इनमें सूर्य, मंगल, बुध, गुरु और शुक्र ग्रह होंगे। जो ग्रह इस महीने राशि नहीं बदलेंगे वे हैं शनि, राहु और केतु। महीने के शुरुआती दिनों में सबसे ज्यादा शुभ फल देने वाले देवगुरु अपनी राशि बदलेंगे। ग्रहों की चाल में बदलाव से सभी 12 राशियों पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं अप्रैल के महीने में कब-कब ग्रहों का परिवर्तन होगा और राशियों पर इसका असर।