फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (30 नवंबर से 06 दिसंबर 2020): दिसंबर महीने का पहला हफ्ता किन राशि वालों के लिए रहेगा भाग्यशाली

Sun, 29 Nov 2020 07:17 AM IST
विनोद शुक्ला मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली
मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 29 Nov 2020 07:17 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 30 november to 06 december 2020 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल 30 नवंबर से 06 दिसंबर 2020 - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ और उन्नति प्रदान करने वाला साबित होगा। ऐसे में आप अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करें। यदि किसी के पास लंबे समय से आपका धन अटका पड़ा था उसकी अप्रत्याशित रूप से वापसी के योग बनेंगे। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। किसी मित्र की मदद से अटके कार्य पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत परिजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताते हुए होगी। मांगलिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। किसी प्रिय से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। सप्ताह के मध्य में किसी दूसरे व्यक्ति के बहकावे में आने से बचें, अन्यथा परिजनों या मित्रों से संबंध बिगड़ सकते हैं। अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें। मौसमी और पुरानी बीमारी दोनों के चपेट में आ सकते हैं। यह समय छात्रों के लिए भी चुनौती भरा साबित होगी। कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलेगी।

शुभ अंक- 7
शुभ दिन- शुक्रवार
शुभ रंग- सफेद
सफलता का सूत्र- धैर्यपूर्वक कार्य करें।
उपाय- शुक्रवार के दिन सफेद कपड़ा, चावल, मिश्री और सफेद बर्फी किसी धार्मिक स्थान पर चढ़ाएं।

weekly horoscope weekly rashifal 30 november to 06 december 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृष 
वृष राषि के जातक इस सप्ताह किसी से भी कोई वादा करने से पहले खूब सोच-विचार कर लें, अन्यथा पूरे नहीं कर पाने की स्थिति में अपमान झेलना पड़ सकता है। ग्रह गोचर इस सप्ताह के प्रारंभ में आनी वाली कुछ परेशानियों की तरफ संकेत कर रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कामकाज का भारी दबाव रहेगा। टारेगट ओरिएंटेड जॉब वालों को मेहनत के अनुसार फल नहीं मिलने पर मन खिन्न रहेगा। व्यापार या किसी भी बड़ी योजना में निवेश करने से पहले खूब सोच-विचार लें। घरेलू संबंधों में समस्याओं को सुलझाते समय विवेक का पूरा इस्तेमाल करें। अत्यधिक भावुकता से बचें। सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर परिजनों से मतभेद हो सकता है। इस दौरान अपनी वाणी पर पूरा संयम रखें। यदि आप जमीन या मकान के क्रय-विक्रय का विचार बना रहे हैं तो थोड़ा ठहर जाना बेहतर रहेगा। कठिन पलों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम सबंधों में मीठी नोक-झोंक हो सकती है, लेकिन किसी भी सूरत में अपने साथी की उपेक्षा करने से बचें, अन्यथा बात ज्यादा बिगड़ सकती है।

शुभ अंक- 4
शुभ दिन- सोमवार
शुभ रंग- गुलाबी
सफलता का सूत्र- चुनौतियों का सामना करें।
उपाय- गुरुवार के दिन पानी में चुटकी भर हल्दी मिलाकर स्नान करें और केले के वृक्ष की पूजा करें।

weekly horoscope weekly rashifal 30 november to 06 december 2020 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन 
नवंबर माह का आखिरी सप्ताह आपकी जिंदगी में नये अवसर लेकर आ रहा है। यदि आप लंबे समय से रोजगार की तलाश में थे आपका इंतजार खत्म होगा। नौकरीपेशा लोगों का मनचाहे स्थान पर तबादला या प्रमोशन होगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों और कमीशन का काम करने वाले लोगों को अप्रत्याशित लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। सप्ताह के अंत में कामकाजी महिलाओं को योजनाबद्ध तरीके से काम करने की आवश्यकता रहेगी। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन मां की सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आयेगी और लव पार्टनर के बेहतर समय व्यतीत होगा।

शुभ अंक-1
शुभ दिन-बुधवार
शुभ रंग-हरा
सफलता का सूत्र-समय का सदुपयोग करें।
उपाय-गाय को हरा चारा खिलाएं अथवा उसके निमित्त दान करें। ॐ गं गणपतये नम: 'मंत्र का जाप करें। सभी विघ्न बाधाएं दूर होंगी और कार्य शुभ होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 30 november to 06 december 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क 
कर्क राशि के जातकों का मन इस सप्ताह अपने लक्ष्य से भटक सकता है। भावुकता या जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें और किसी कागज पर सोच-समझकर ही साइन करें। किसी भी सूरत में अपनी कमजोरियों को न तो किसी को बताएं और न ही शत्रुपक्ष को पता लगने दें। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की अनदेखी न करें, अन्यथा बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह के अंत में अनावश्यक कार्यों में अत्यधिक खर्च होने से मन खिन्न रहेगा। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह क्रय-विक्रय के लिए सकारात्मक नहीं रहेगा। सप्ताह के अंत में कार्य की व्यस्तता के चलते परिवार के साथ कम समय बिता पाएंगे। वैवाहिक जीवन मे जीवनसाथी को लेकर कुछेक सेहत संबंधी समस्या से आने से मन में तनाव बना रहेगा। छात्रों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।

शुभ अंक -5
शुभ दिन- मंगलवार
शुभ रंग- क्रीम
सफलता का सूत्र- विवेक का इस्तेमाल करें।
उपाय- मंगलवार को हनुमान जी को गुलाब की माला चढ़ाएं और प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 30 november to 06 december 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह 
सिंह राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में किसी मित्र या सगे-संबंधी की मदद से अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। लंबे अरसे से अटके काम बनेंगे। दवा, होजरी और कमीशन पर काम करने वालों को लाभ होगा। किसी बड़ी वस्तु या वाहन आदि की खरीद पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को मान-सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कुल मिलाकर करिअर और कारोबार के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होने जा रहा है। सप्ताह के मध्य में प्रेम-प्रसंग में किसी बात को लेकर मन दुविधा में रहेगा। अपने लव पार्टनर की भावनाओं की उपेक्षा न करें अन्यथा बात ज्यादा बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन में किसी तीसरे के प्रवेश से परिवार में कलह पैदा हो सकती है।

शुभ अंक- 6
शुभ दिन- गुरुवार
शुभ रंग- पीला
सफलता का सूत्र- लक्ष्य से न भटकें।
उपाय- भगवान विष्णु की आराधना करें और प्रसाद स्वरूप हल्दी या पीले चंदन का टीका लगाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed