{"_id":"5ff02ae28ebc3ecd691aa8f7","slug":"weekly-horoscope-weekly-rashifal-04-to-10-january-2021-know-prediction-of-all-zodiac-signs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weekly Horoscope : 4 से 10 जनवरी तक इन पांच राशि वालों के लिए शुभ रहेगा समय","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Weekly Horoscope : 4 से 10 जनवरी तक इन पांच राशि वालों के लिए शुभ रहेगा समय
मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 03 Jan 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह संबंधों की समीक्षा करने वाला साबित होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य अथवा बड़ी योजना को आकार देने में जुटेंगे। जिसके लिए सहयोग मांगने पर आपको अपने और पराये दोनों की असल पहचान हो जायेगी। सप्ताह के मध्य में बेवजह की चीजों को लेकर आपका ध्यान आवश्यक कार्यों से भटक सकता है। इससे बचने की जरूरत रहेगी, अन्यथा आप अपनी क्षमता का सदुपयोग नहीं कर पाएंगे। व्यापारियों को धन के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है। सिविल इंजीनियर, आर्क्टिेक्ट, वास्तुशास्त्री एवं इंटीरियर डिजायनिंग का कार्य करने वालो के लिए समय शुभ है। जबकि नौकरीपेशा लोगों को आपसी तालमेल पर ध्यान देना चाहिए। महिलाओं को थोड़ी बहुत पारिवारिक चिंता सता सकती है। प्रेम प्रसंग में उतावलेपन से बात बिगड़ सकती है, इसका पूरा ध्यान रखें।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - सफेद
सफलता का सूत्र - मनोयोग बनाए रखें।
उपाय-भगवान सूर्य को अघ्र्य दें। ॐ अं अगारकाय नमः मंत्र का जप करें।
वृष
वृष राशि के जातकों की सप्ताह मित्रों या शुभचिंतकों की मदद से बड़ी चिंताएं दूर हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। सप्ताह के मध्य तक आपके मन से कई बड़ी चिंताएं घटेंगी और भविष्य के लिए काम-धंधे के सुखद योग बनेंगे। इस दौरान व्यापारियों को कारोबार बढ़ाने के प्रस्ताव मिलेंगे और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थी एवं महिलाओं का समय कुल मिलाकर अच्छा है। प्रेम प्रसंग में लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।
शुभ रंग - बादामी
सफलता का सूत्र- लापरवाही से बचें।
उपाय-गायों को चने की दाल खिलाएं। ॐ शुं शुक्राय नमः मंत्र का जप करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातक इस सप्ताह अपने दृढ़सकंल्प से किसी बड़े प्रोजेक्ट या कार्य योजना को पूरा करने में कामयाब होंगे। कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक होगी। छात्रों एवं युवाओं को मौजमस्ती के अवसर मिलेंगे। सप्ताह के मध्य में प्रेम-प्रसंग में वैचारिक मतभेद या खींचतान आ सकती है। इस दौरान व्यापारियों को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। बीमा, विज्ञापन एवं फाइनेंस का काम करने वाले लोगों को कुछ कठिनाइयां रहेंगी। कुल मिलाकर टारगेट ओरिएंटेड कार्य करने वालों को कठिन श्रम करने पर ही सफलता प्राप्त होगी। कठिन परिस्थितियों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - हरा
सफलता का सूत्र - अपने हित का ध्यान रखें।
उपाय-पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं। ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
राशि
कर्क
कर्क राशि के जातकों को सप्ताह के प्रारंभ में किसी ऐसे कार्य को करने से बचने की जरूरत है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा पर कोई सवाल उठा सके। प्रेम संबंधों पर सोच समझ कर कदम उठाएं, अन्यथा सामाजिक कलंक लग सकता है। कार्यक्षेत्र में भी सावधानी अपेक्षित है। सप्ताह के मध्य में आपके जीवन से निराशा के बादल छंटेगें और प्रचलित कार्यों में तेजी से आगे बढ़ने के विचार प्रबल होंगे। व्यापारियों के कारोबार में सुधार होगा। पारिवारिक सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का समय मध्यम है। किंतु बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक - 7
शुभ रंग - नीला
सफलता का सूत्र - आत्मविश्वास बनाए रखें।
उपाय-बड़ी-बूढ़ी औरतों की सेवा करें। ॐ कें केतवे नमः मंत्र का जप करें।
विज्ञापन
5 of 12
राशि
सिंह
सिंह राशि के जातकों की इस सप्ताह परिजनों अथवा मित्रों से रिश्तों में कुछ खींचतान आ सकती है। मन विचलित रहेगा। व्यापारियों को निवेश में सावधानी बरतनी चाहिए। शेयर बाजार एवं सट्टेबाजी में जोखिम न उठाएं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं रहेंगी। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है। सप्ताह के अंत में आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सेहत की अनदेखी करने पर कोई पुराना रोग उभर सकता है। इस दौरान निजी संबंधों में संवेदनशीलता दिखाने की जरूरत है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - जामुनी
सफलता का सूत्र - मनमानी न करें।
उपाय-गुरुजनों की सेवा करें। ॐ बृं बृहस्पतये नम: मंत्र का जप करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।