फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल : 3 से 9 मई तक इन सात राशियों के लिए समय रहेगा अच्छा

Sun, 02 May 2021 12:09 PM IST
विनोद शुक्ला पं. मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली
पं. मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 02 May 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 03 may to 09 may 2021 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष : 


मेष राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में कुछेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपनी जिम्मेदारियों से भागने की बजाय स्थिति का डटकर मुकाबला करें। यदि आप सोचते हैं कि कोई दूसरा आकर आपकी समस्याओं का समाधान कर जाएगा तो आप गलत हैं, चीजों को आपको स्वयं ही निबटाना होगा। पूर्वार्ध के मुकाबले सप्ताह का उत्तरार्ध राहत भरा रहेगा। उस दौरान आप पाएंगे की चीजें पटरी पर आ रही हैं। सेहत और संबंध दोनों का खूब ख्याल रखें। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए समय मध्यम है। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। प्रेम पसंग में अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करेंं और अपने व्यस्ततम समय में से जीवनसाथी के लिए भी समय निकालें।

weekly horoscope weekly rashifal 03 may to 09 may 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृषभ:
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अचानक से कुछ घरेलू समस्याओं से दो चार होना पड़ सकता है। पारिवारिक विवाद निबटाने में किसी वरिष्ठ की भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी। सत्ता पक्ष से सहयोग मिलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का संपर्क भी लाभकारी साबित होगा। सप्ताह के मध्य में आर्थिक चिंता सता सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर कार्य का बोझ बढ़ सकता है। कमीशन एवं कांट्रैक्ट पर काम करने वालों के लिए समय चुनौतीपूर्ण है। कठिन समय में लव पार्टनर का साथ बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी।

weekly horoscope weekly rashifal 03 may to 09 may 2021 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम और सेहत पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आज का काम कल पर टालने से बचें और सेहत संबंधी किसी भी प्रकार की दिक्कत को नजरंदाज न करें। इस सप्ताह शेयर बाजार में सोच-समझकर ही धन लगाएं। कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर्स और जूनियर्स दोनों को मिलाकर चलें, अन्यथा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग में मर्यादित रहें, अन्यथा सामाजिक कलंक लग सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को नजरंदाज न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 03 may to 09 may 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क :
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर करिअर और कारोबार में निश्चित रूप से गतिशीलता देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र और घर-परिवार में सभी का सहयोग प्राप्त होगा। थोक व्यापारियों के मुकाबले छोटे व्यापारियों का समय बेहतर है। भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद में फैसला आपके हक में आयेगा। सप्ताह के मध्य में आपको किसी कार्य को करते समय जल्दबाजी से बचने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 03 may to 09 may 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह:
सप्ताह के प्रारंभ में सोचे हुए कार्य समय पर पर नही पूरे होने पर मन थोड़ा खिन्न रहेगा। बाजार में फंसे हुए धन को निकालने के लिए व्यवसायियों को थोड़ी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में लोगों को मिला-जुला कर कार्य करना ही लाभदायक रहेगा। फ्रीलांस अथवा कांट्रैक्ट पर काम करने वालों के लिए किसी मित्र की मदद से काम के नए अवसर प्राप्त होंगे। यदि आपका लव पार्टनर नाराज चल रहा था तो आपकी एक छोटी सी पहल पर प्रेम की गाड़ी एक बार फिर पटरी पर आ जाएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। सप्ताह के अंत में किसी प्रियजन की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed