फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monthly Horoscope May 2021: करियर,आर्थिक और सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा मई का महीना

Sun, 02 May 2021 06:33 AM IST
विनोद शुक्ला प. मधुकर मिश्र, नई दिल्ली
प. मधुकर मिश्र, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 02 May 2021 06:33 AM IST
विज्ञापन
Monthly Horoscope May 2021 May Masik Rashifal in Hindi
मई मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Monthly Horoscope May 2021 in Hindi: पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए मई 2021 का मासिक राशिफल। देखें इस महीने क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?  मासिक राशिफल मई 2021 (Masik Rashifal May 2021) से आप अपने आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार, विवाह और प्रेम जीवन के अलावा अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की भविष्यवाणी जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार मई माह में आपको कौन-कौन से अवसर प्राप्त होंगे और किन क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

Monthly Horoscope May 2021 May Masik Rashifal in Hindi
राशि

मेष मासिक राशिफल
कोरोना काल की कठिन चुनौतियों के बीच मेष राशि के जातकों के लिए यह माह काफी राहत और उर्जा देने वाला साबित होगा। माह के प्रारंभ में कुछेक अड़चनों के बावजूद मेष राशि के जातकों के लिए यह माह जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसरों को लेकर आया है। यदि आपने पूर्व में किसी कार्य को लेकर योजना बना रखी है तो उसे मित्रों और शुभचिंतकों की मदद से साकार करने में कामयाब हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी प्रतिभा का लोहा मानेंगे। कॅरिअर-कारोबार में थोड़े-बहुत उतार चढ़ाव के बावजूद आपके प्रगति एवं उन्नति के योग बनेंगे। जीवनसाथी एवं परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़े पद के साथ बड़े जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों का भी प्रमोशन का योग बनेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि माह के उत्तरार्ध में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत रहेगी। इसी दौरान संतान पक्ष को लेकर कोई बड़ी चिंता सताएगी। भूमि-भवन से जुड़े मामले अथवा किसी बड़ी योजना में धन निवेश करते समय किसी विशेषज्ञ या शुभचिंतक की सलाह लेना न भूलें। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। कोई पुराना रोग उभर सकता है। वाहन चलाते और किसी कागज पर हस्ताक्षर करते समय खूब ध्यान रखें। विशेष तौर पर आज का काम कल पर टालने की प्रवृत्ति से बचें।  प्रेम संबंध मजबूत होंगे। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार कर लेंगे और प्रेम संबंध विवाह में बदल सकता है।

उपाय : मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

Monthly Horoscope May 2021 May Masik Rashifal in Hindi
राशि

वृष मासिक राशिफल
वृष राशि के जातकों के लिए मई का महीना कई सारी उलझनों और समस्याओं को दूर करने के लिए आ रहा है। भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में फैसला आपके हक में जाएगा। सत्ता पक्ष की मदद से आप कोई प्रशासनिक उलझन को सुलझाने में कामयाब हो जाएंगे। माह के प्रांरभ में ही किसी वरिष्ठ व्यक्ति का संपर्क लाभकारी साबित होगा। मई माह उन लोगों के लिए अत्यंत शुभ साबित होगा जो अभी तक अकेले ही जीवन-बसर कर रहे थे। आपके जिंदगी में लव पार्टनर की इंट्री हो सकती है। संभव है कि प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो जाएं। माह के मध्य में भाई-बहन से किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। किसी भी विवाद को सुलझाते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण और स्वजनों की भावनाओं का पूरा ख्याल रखें। इस दौरान सेहत का भी विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। करिअर और कारोबार से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें। विशेष तौर पर साझेदारी में कोई कारोबार करते समय चीजों को सप्ष्ट करके चलें। लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा को टालना ही बेहतर रहेगा। माह के मध्य में सुख-सुविधा की चीजों पर अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। इस दौरान भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामलों को बाहर ही निबटा लेना बेहतर रहेगा। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय अपने जीवनसाथी के लिए निकालें और उसकी भावनाओं और जरूरतों की अनदेखी करने से बचें। अपने फैसलों को उस पर लादने से बाज आएं।

उपाय : देवी दुर्गा की उपासना करें और शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं जैसे दूध, दही, चीनी आदि का दान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monthly Horoscope May 2021 May Masik Rashifal in Hindi
मिथुन
मिथुन मासिक राशिफल

मिथुन राशि के जातकों को मई माह में जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रबंधन करने की जरूरत रहेगी। विशेष तौर पर आपको धन खर्च करते समय अपनी जेब का पूरा ख्याल रखना होगा, अन्यथा माह के अंत तक आपको उधार लेने की नौबत आ सकती है। माह के प्रारंभ में व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी अन्य व्यक्ति के कार्य का बोझ आपके सिर पर आ सकता है। आपको कोई ऐसी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आप अब तक बचते फिर रहे थे। रोजी-रोजगार की तलाश में जुटे लोगों का इंतजार थोड़ा बढ़ सकता है। इस माह किसी भी योजना में बड़ी धनराशि का निवेश करने से पहले खूब सोच-विचार कर लें। बेहतर होगा कि कुछ समय के लिए टाल दें। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। ऐसे में कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके अपमान का कारण बन सकती है। वहीं आप चीजों का प्रबंधन करके आप अपने टारगेट को प्राप्त कर कामयाब भी हो सकते हैं। माह के उत्तरार्ध में स्थितियां नियंत्रण में आती दिखेंगी। इस दौरान पुराने मित्र की मदद काफी कारगर साबित होगी। बड़े कारोबारियों के मुकाबले छोटे कारोबारियों को लाभ की अधिकता रहेगी। प्रेम संबंध में किसी भी प्रकार का उतावलापन ठीक नहीं रहेगा। ध्यान रहे कि आपकी बात से ही बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी। ऐसे में कोई भी ऐसा वादा न करें जो भविष्य में न पूरा कर पाएं। मिथुन राशि के जातकों को इस माह अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। पेट संबंधी समस्याएं उभर सकती हैं। पुराने रोग भी उभर सकते हैं।

उपाय : गाय को हरा चारा खाने का दें। गणपति की उपासना करें।

विज्ञापन
Monthly Horoscope May 2021 May Masik Rashifal in Hindi
राशि
कर्क मासिक राशिफल 

कर्क राशि के जातकों के लिए मई का माह राहत भरा साबित होने जा रहा है। आप अपनी उर्जा और आत्मबल के माध्यम से अपनी योजनाओं को साकार रूप देने में कामयाब हो जाएंगे। भाई-बहनों और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। करिअर-कारेाबार की दृष्टि से मई माह के प्रारंभ से ही शुभ संकेत मिलने शुरु हो जायेंगे। रोजी-रोजगार की दिशा में किये गये प्रयास सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपके कार्य की सराहना करेंगे। माह के मध्य में अपनी वाणी और मन दोनों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। इस दौरान भावनाओं में बहने की बजाय विवेक से कार्य करने और निर्णय लेने की जरूरत रहेगी। इस दौरान किसी बड़ी योजना अथवा भूमि-भवन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करने से पहले किसी वरिष्ठ अथवा शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। साथ ही गुप्त शत्रुओं और सेहत को लेकर अत्यंत सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। साथ ही सेहत संबंधी कोई परेशानी हो सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सफलता के लिए अधिक परिश्रम की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंधों में ईमानदार रहें, अन्यथा बने-बनाए संबंध टूट सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। चाहे-अनचाहे माह के मध्य में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पडऋ सकती है। यात्रा के दौरान सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें।

उपाय: गणपति को दूर्वा चढ़ाएं और प्रति दिन 'ॐ गं गणपतये नम:' मंत्र का जाप करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed