फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल: सात राशियों के लिए बहुत भाग्यशाली रहेगा महीने का पहला हफ्ता

Mon, 02 Nov 2020 07:02 AM IST
विनोद शुक्ला मधुकर मिश्रा
मधुकर मिश्रा Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 02 Nov 2020 07:02 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 02 november to 08 november 2020 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल

मेष-


मेष राशि वालों के लिए नवंबर का पहला सप्ताह शुभ और लाभ दोनों का कारण बनेगा। इस सप्ताह आपको अपने परिजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का मौका मिलेगा। इलेक्ट्रानिक से जुड़े कारोबार करने वाले लोगों को अपेक्षा से अधिक लाभ और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन आदि के योग हैं। विदेश स्थानों से आय के योग बनने के कारण आपके संचय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े भूमि-भवन के विषय से भी लाभ मिल सकते हैं। प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह के अंत में बढ़ते हुए पारिवारिक मतभेद के चलते मन खिन्न रहेगा। इस दौरान स्वास्थ्य सुख में कमी कर सकते हैं। छात्रों का समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा।
शुभ अंक-6
शुभ रंग - केसरिया
सफलता का सूत्र - ‘सकारात्मक रूख रखें।’
उपाय – बच्चों को गुड़ की गजक खिलाएं। ‘ॐ आंजनेयाय नमः’मंत्र जपें।

weekly horoscope weekly rashifal 02 november to 08 november 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सफलता के नए द्वार खोलने वाला साबित होगा। बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजी-रोजगार के अवसर मिलेंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी बातों पर ध्यान न दें और न ही इस समय आप अपनी जॉब बदलने का मन में विचार लाएं। कॅरिअर-कारोबार में मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी भी चुनौती को अवसर के रूप में लेने पर अपना प्रभाव बनाए रखने में सफल रहेंगे। सप्ताह के मध्य में संतान के स्वभाव में जिद्द का भाव आने के योग बन रहे है। प्रेम संबंधों में पींग बढ़ाते समय जल्दबाजी से बचें। अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें।
शुभ अंक-2
शुभ रंग - आसमानी
सफलता का सूत्र - ‘वाद-विवाद से बचें।’
उपाय -चावल एवं चीनी का दान करें। श्री दुर्गाचालीसा का पाठ करें।

Monthly Horoscope November 2020: मेष, सिंह और कुंभ समेत पांच राशियों के लिए नवंबर का महीना रहेगा शुभ

weekly horoscope weekly rashifal 02 november to 08 november 2020 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन -
मिथुन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह आस-पास की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखें। नौकरीपेशा लोगों पर कार्य की अधिकता रहेगी। किसी भी जगह पर धन निवेश करने से पहले खूब सोच-विचार लें। सप्ताह के मध्य में प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। इस दौरान असरदार लोगों से मुलाकात होगी। युवा वर्ग को नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा। सप्ताह के अंत पर सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर खर्च करना पड़ सकता है। किसी मित्र की मदद से परिजन आपके प्रेम संबंध पर अपनी सहमति प्रदान कर सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
शुभ अंक-4
शुभ रंग - सफेद
सफलता का सूत्र - ‘लापरवाही से बचें।’
उपाय- गायों को शाक-सब्जी खिलाएं। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 02 november to 08 november 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क -
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। काम-काज की अधिकता के चलते आपकी सेहत बिगड़ सकती है। खान-पान में विशेष ध्यान दें। अपने से बड़ों का मार्गदर्शन लेकर चलें। ऐसा करने से कार्यों में भाग्य का सहयोग मिलना आरम्भ हो जायेगा। इस सप्ताह आप न तो किसी के फटे में टांग अड़ाएं और न बेवजह किसी चीज को लेकर जोश दिखाएं। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों को किसी बात के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का गुस्सा सहना पड़ सकता है। अधीनस्थ भी आपकी परेशानियों का कारण बन सकते हैं। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रहेगी।
शुभ अंक-9
शुभ रंग - कत्थई
सफलता का सूत्र - ‘संयम से काम लें।’
उपाय-शिवजी पर बेलपत्र चढ़ाएं। ‘ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।’

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 02 november to 08 november 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह -
सिंह राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह पांचों अंगुलिया घी में और सर कड़ाही वाही कहावत सच साबित होगी। कॅरिअर कारोबार में सफलता के योग बन रहे हैं। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति होगी। कोई नई साझेदारी आरंभ की जा सकती है। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को खासा लाभ होगा। सप्ताह के अंत में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर अपने कंपटीटर्स को पीछे छोड़ने में कामयाब होंगे। हालांकि इस दौरान गृहस्थ जीवन में मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने के लिए घर के किसी वरिष्ठ की मदद मिलेगी। कुल मिलाकर प्रयास, परिश्रम, विवेक का उपयोग सार्थक रहेगा।
शुभ अंक-6
शुभ रंग - धानी
सफलता का सूत्र - ‘अपने हित का ध्यान रखें।’
उपाय - पंचमुखी रूद्राक्ष धारण करें। ‘ॐ हिरण्यगर्भाय नमः’मंत्र जपें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed