फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (01 से 07 मार्च 2021 तक): मार्च महीने के पहले हफ्ते में किन राशि वालों के सितारे रहेंगे बुलंद, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Sun, 28 Feb 2021 07:12 AM IST
विनोद शुक्ला मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली
मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 28 Feb 2021 07:12 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 01 to 07 march 2021 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष- 


इस सप्ताह लंबे समय से रूके हुए कामों में गतिशीलता आएगी। सप्ताह के मध्य तक कोई खास डील फाइनल हो सकती है। काम धंधे में कुछ परिवर्तन की योजना बन सकती है। सत्ता प्रतिष्ठान से कोई विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के अंत में कुछेक पारिवारिक उलझनें रहेंगी। व्यापारियों का समय ठीक है। बाजार में लंबे समय से फंसे धन की वसूली हो सकती है। सरकारी एवं अर्ध सरकारी कर्मचारियों का समय अच्छा है। युवाओं को प्रगति के अवसर मिलेंगे। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।
शुभ अंक- 1
शुभ दिन- बुधवार
शुभ रंग- फिरोजी
सफलता का सूत्र- ‘धैर्यपूर्वक काम करें।’
उपाय- गणपति को दूर्वा एवं लड्डू चढ़ाएं। ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें।

weekly horoscope weekly rashifal 01 to 07 march 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृष-
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की अत्यधिक जरूरत है। हड़बड़ी में लिए गए निर्णयों से भविष्य में अत्यधिक कठिनाइयां पैदा हो सकती हैं धन-संपत्ति संबंधी किसी भी फैसले को लेते समय दूसरों की भावनाओं का ख्याल रखें और बड़ों से सलाह लेना न भूलें। सप्ताह के अंत में कार्य विशेष के पूरा होने को लेकर मन में शंका बनी रहेगी। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। व्यापारियों का यह समय अत्यंत चुनौतीपूर्ण है। लेन-देन करते समय अथवा शेयर बाजार आदि में धन निवेश करते समय शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। रोजगार के लिए भटक रहे युवाओं को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहें।

शुभ अंक- 5
शुभ दिन- सोमवार
शुभ रंग- गुलाबी
सफलता का सूत्र- ‘जल्दबाजी से बचें।’
उपाय- तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।



weekly horoscope weekly rashifal 01 to 07 march 2021 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन-
मिथुन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह घर एवं बाहर दोनों जगह सोच—समझकर कोई बड़ा कदम उठाने की जरूरत है। परिजनों से उलझने की बजाय उनकी भावनओं और उनकी नेक सलाह को समझने की कोशिश करें। लोग आपको और आपकी बातों को समझ नहीं पाएंगे, ऐसे में धैर्यपूर्वक सही समय आने का इंतजार करें। सप्ताह के मध्य में वाद-विवाद से बचें। इस दौरान व्यापारियों को कारोबार में कुछ रूकावटें आ सकती हैं। हालांकि डॉक्टर, वकील आदि अन्य परामर्शदाताओं के लिए यह समय अपेक्षाकृत ठीक है। महिलाओं को भावुकता से बचना चाहिए। प्रेम संबंधों में कोई कदम आगे बढ़ाने से पहले खूब सोच विचार कर लें, ताकि बाद में अपने निर्णय पर पछतावा न हो।

शुभ अंक- 7
शुभ दिन- रविवार
शुभ रंग- सफेद
सफलता का सूत्र- ‘हड़बड़ी से बचें।’
उपाय- गायों को हरा चारा खिलाएं। ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र जपें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 01 to 07 march 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह काम धंधे के नए प्रस्ताव सामने आ सकते हैं। आलस्य अथवा अहंकार के चलते इसकी उपेक्षा करने की भूल न करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में किसी देवस्थान की यात्रा के योग बनेंगे। कानूनी विवाद में सफलता और स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। थोक व्यापारियों को कुछेक उलझनें बनी रहेंगी। होटल, खान-पान, मनोरंजन एवं पर्यटन के कारोबारियों का समय चुनौतीपूर्ण है। वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय मिश्रित फलदायक है।

शुभ अंक- 4
शुभ दिन- रविवार
शुभ रंग- बसंती
सफलता का सूत्र- ‘हिम्मत से काम लें।’
उपाय- सफेद वस्तुओं जैसे दूध, चावल आदि का दान करें। ‘ॐ नमः शिवाय’मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 01 to 07 march 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह-
सिंह राशि के जातकों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। इस सप्ताह में पूरा प्रयत्न करने पर भी आंशिक सफलता मिल सकती है। कामधंधे में रूकावट या देरी के योग है। कोई पुरानी बीमारी भी उभर सकती है। ऐसे में हारिये न हिम्मत, बिसारिये न राम। सप्ताह के मध्य में जमीन, जायदाद एवं लाइजनिंग का कार्य करने वालों को कुछेक कठिनाइयां रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। विरोधी आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, ऐसे में प्रेम-प्रसंग विशेष रूप से मर्यादित रहें।

शुभ अंक- 2
शुभ दिन- मंगलवार
शुभ रंग- आसमानी
सफलता का सूत्र- ‘आत्मविश्वास बनाए रखें।
उपाय- हनुमान जी को चोला चढ़ाएं। श्री बजरंगबाण का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed