मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। इस सप्ताह आपकी बहुप्रतीक्षित मनोकामना पूरी हो सकती है। करियर-कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए भी पूर्वार्ध का समय अत्यधिक शुभ साबित होगा। इस दौरान रोजी-रोजगार के सिलसिले में की जाने वाली यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। व्यवसाय के विस्तार की योजना को सफल बनाने में इष्टमित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। आय के नये स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। मेष राशि के जो जातक सिंगल हैं, उनकी लाइफ में इस सप्ताह मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। अविवाहित लोगों के विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी।
सप्ताह के मध्य में धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। इस सप्ताह प्रेम एवं वैवाहिक संबंध सामान्य बने रहेंगे। हालांकि मेष राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी के साथ बात-व्यवहार करते समय बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। आपको यह समझना होगा कि आप किसी को कहते क्या हैं और उस तक पहुंचता क्या है। आत्मीय संबंधों का ख्याल रखने के साथ आपको अपनी सेहत को लेकर भी खूब सतर्क रहना होगा। इस दौरान अपना खानपान सही रखें अन्यथा पाचन तंत्र से संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
2 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होने वाला है। पूरे सप्ताह आपको सौभाग्य का साथ मिलेगा। करियर और कारोबार में इस सप्ताह आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। यदि आप लंबे समय से नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। इस सप्ताह आपको रोजी-रोजगार के लिए बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। विशिष्ट पद या सम्मान की प्राप्ति के योग बनेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। बाजार में आपकी धाक बढ़ेगी। पूर्व में किये हुए निवेश से बड़ा लाभ मिल सकता है।
सप्ताह के मध्य में सत्ता-सरकार के लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी पुरस्कार या सम्मान की प्राप्ति संभव है। इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को विभिन्न स्रोतों से धनार्जन के अववसर प्राप्त होंगे। भूमि-भवन अथवा अन्य किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय से बड़े लाभ की प्रबल संभावना है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से किसी तीर्थ या पर्यटन स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। इस दौरान परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा तथा कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
3 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलने वाला साबित होगा। रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत लोगों को इस सप्ताह मनचाहा रोजगार मिल सकता है तो वहीं पहले से कार्यरत लोगों की पदोन्नति संभव है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर और जूनियर दोनों से सहयोग और समर्थन हासिल होगा। यदि आप विदेश में अपने करियर अथवा कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो इस विषय से संबंधित अड़चनें दूर होती हुई नजर आएंगी। व्यवसाय से जुड़े लोग इस सप्ताह अपने कारोबार पर पूरी तरह से फोकस करते हुए डटकर काम करते नजर आएंगे और खास बात यह कि उन्हें उनकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम भी हासिल होगा।
सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय आपके लिए ज्यादा लाभदायक साबित होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी प्रिय व्यक्ति के घर आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। स्वजनों के साथ पिकनिक-पार्टी के प्रोग्राम बनेंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। विवाहित लोगों की संतान से जुड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा एवं दैनिक पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
4 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत कदम-कदम पर साथ मिलता हुआ नजर आएगा। आप जिस भी दिशा में प्रयास करेंगे, उसमें आपको मनचाही सफलता मिलती हुई नजर आएगी। खास बात यह कि ऐसा करते समय आपके इष्टमित्र और शुभचिंतक तन-मन-धन से आपके लिए खड़े नजर आएंगे। यदि आप लंबे समय से किसी कार्य अथवा कारोबार की शुरुआत करने की योजना बना रहे थे तो उसकी शुरुआत इस हफ्ते संभव है। इस सप्ताह आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। आमदनी के नये स्रोत बनेंगे। सप्ताह के मध्य में सुख-सुविधा से जुड़े साधन की प्राप्ति संभव है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। इस दौरान रोजी-रोजगार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं नये संबंधों का विस्तार करने वाली साबित होगी। यदि पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से वह दूर हो जाएगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होगा। यदि किसी बात को लेकर आपकी स्वजनों अथवा अपने लव पार्टनर के साथ संबंध बिगड़ गए तो इस सप्ताह सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और एक बार फिर आप हंसी-खुशी एक साथ समय बिताते नजर आएंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ करें।
5 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचना होगा अन्यथा बनती हुई बात भी बिगड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में किसी बात को लेकर स्वजनों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। पारिवारिक एकता एवं सामंजस्य को बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी बातों को तूल न देना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह आज का काम कल पर टालने अथवा किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की गलत करने से बचना होगा अन्यथा कार्य के समय पर पूरे न होने अथवा गलतियां होने पर सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। कुल मिलाकर इस दौरान आपको आजीविका के क्षेत्र में खट्टे-मीठे अनुभव मिल सकते हैं।
सिंह राशि के जातकों को इस दौरान उन विरोधियों से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी, जो अक्सर आपका काम बिगाड़ने की फिराक में लगे रहते हैं। करियर-कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आपके अटके काम में गति आती हुई नजर आएगी। इस दौरान स्वजन आपसी मतभेद को भुलाकर किसी बड़े निर्णय को लेकर आपके साथ खड़े हो सकते हैं। भूमि-भवन से जुड़े विवाद का हल निकल सकता है। प्रेम प्रसंग में प्रगाढ़ता आएगी। जीवनसाथी के साथ आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। कठिन समय में वो आपका संबल बनेगा। बदलते मौसम में अपनी सेहत और अपने खानपान का पूरा ख्याल रखें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।