फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, मिथुन और कुंभ राशि वालों को मिल सकते हैं अच्छे मौके, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 07 Jul 2024 07:14 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 07 Jul 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 7 July Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 7 July Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आप अपने कामों को समय से पूरा करेंगे, जिससे आपके मन में यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी काफी कम होंगे। आपका कोई मित्र आपके घर दावत कर सकता है। जो विद्यार्थी सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है, तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल हो सकेगा। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी इस समय में पूरा ध्यान देंगे। 

Aaj Ka Rashifal 7 July Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहने वाला है। आप यदि कोई मदद मांगेंगे, तो उनके भी आपको मिलने के पूरी संभावना है। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। यदि परिवार में किसी बात को लेकर खटपट हो रही थी, तो वह भी दूर होगी और सभी एकजुट नजर आएंगे। जीवनसाथी आपसे किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आपने किसी काम में बिना सोच समझे निवेश किया, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 7 July Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी रचनात्मक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से  दिन अच्छा रहेगा, क्योंकि आपके बिजनेस की योजनाएं गति पकड़ेगी, जो आपको अच्छा लाभ देंगी। किसी घर, मकान और दुकान आदि खरीदने का सपना आपका पूरा होगा, लेकिन आप कोई काम अपने पिताजी से बिना पूछे ना करें, नहीं तो उसमें आपको कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। आप बिना सोचे समझे किसी से कोई लेनदेन ना करें, नहीं तो इससे आपकी समस्याएं बढ़ेगी।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 7 July Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे और उनकी सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। संतान के करियर को लेकर यदि आपको कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी, क्योंकि वह अपने करियर में अच्छा नाम कामाएंगे। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जो आपकी मदद करेगी। आप अपने परिवार में किसी सदस्य को यदि कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। यदि आपके बिजनेस में आपका धन का कही फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed