मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पूर्वार्द्ध में अत्यंत ही अनुकूल एवं उन्नतिकारक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करिअर-कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिससे घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके हक में आ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद की प्राप्ति संभव है। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपके कार्यों में आ रही बड़ी अड़चन दूर होगी। सप्ताह का उत्तरार्ध मिलाजुला रहने वाला है। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आपको अपनी सेहत और संबंध पर भी ध्यान देना होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्य क्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। इस दोरान दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल साबित होगा। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। दांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा। सेहत संबंधी परेशानियों से बचने के लिए खान-पान एवं अपनी दिनचर्या का विशेष ध्याान रखें।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की लाल पुष्प चढ़ाकर साधना और चालीसा का पाठ करें।
Grah Gochar November 2022: इस माह वृश्चिक राशि में तीन बड़े ग्रहों का होगा गोचर, इन राशियों की चमकेगी किस्मत !
2 of 12
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए भी यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में करिअर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जिनके साथ भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इस दौरान आपकी करियर को लेकर अप्रोच सकारात्मक रहेगी। आप अपने परिश्रम और प्रयास से सभी कार्यों को बखूबी अंजाम देंगे। जिससे खुश होकर आपके सीनियर आपके काम की तारीफ करें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को अपने गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय सदस्य के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन या वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। इस सप्ताह घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे थे, तो ऐसा करने पर इस सप्ताह आपकी बात बन सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: स्फटिक से बने शिवलिंग पर सफेद चंदन चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ करें।
3 of 12
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों का खूब ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। इस सप्ताह आपको किसी के साथ बातचीत करते समय अपनी वाणी और क्रोध पर पूरा नियंत्रण रखना होगा। ध्यान रहे कि आपकी बात से ही बात बनेगी और आपकी बात से ही बात बनेगी। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू विवाद के चलते किसी प्रियजन के साथ अनबन होने की आशंका है। घर-परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेते समय स्वजनों का सहयोग न मिल पाने से मन थोड़ा खिन्न रहेगा। परीक्षा-परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर कार्यक्षेत्र में कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। पूर्वार्द्ध के मुकाबले सप्ताह का उत्तरार्ध कुछ सुकून लिए रहेगा। इस दौरान आपको अपने इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिनकी मदद से आप अपने अटके हुए काम को आगे बढ़ाने में सफल होंगे। इस दौरान व्यापार से जुड़े लोगों को कारोबार में अपेक्षा से कम ही सही लेकिन लाभ होगा। इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। लव पार्टनर से मुलाकात न हो पाने पर मन बेचैन रहेगा। अपने दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें और विवाहेत्तर संबंध से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में मौसमी या फिर कोई पुरानी बीमारी उभरने से शारीरिक कष्ट की आशंका है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें।
4 of 12
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए है। सप्ताह की शुरुआत में आपके सभी सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। जिसके चलते आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और आत्मविश्वास रहेगा, लेकिन आपका यही आत्मविश्वास अभिमान में न बदलने पाए इसका आपको खूब ख्याल रखना होगा, अन्यथा आपके प्रिय लोग आपसे उचित दूरी बना सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी सप्ताह की शुरुआत शुभ एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। इस सप्ताह आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे। खास बात यह कि इसमें आपको अपने मित्रों और परिजनों दोनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान आप आप ऐसी जगह आर्थिक निवेश कर सकते हैं, जिसके आपको भविष्य में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद सुलझ सकते हैं। विदेश में करिअर या पढ़ाई की राह में आ रही परेशानियां दूर होंगी। इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों की किसी के साथ हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती हैा वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि छोड़ दिया जाए तो सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध और गंगाजल चढ़ाकर रुद्राक्ष की माजा से 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का कम से कम एक माला जप जरूर करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के इस सप्ताह सोचे हुए सारे कार्य समय पर पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत में सुख-सुविधा से जुड़ी चीज पर आप बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। भूमि-भवन या वाहन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी हो सकती है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आप अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपके कामकाज में उन्नति और प्रगति की संभावनाएं पूरे सप्ताह बरकरार रहेगी। यह समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। यदि आप बीते कुछ समय से किसी योजना अथवा कार्य को लेकर खुद को दुविधा में पा रहे थे तो इस सप्ताह आप उचित फैसला लेकर उससे बाहर निकलने में कामयाब हो जाएंगे। जो लोग रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। मनचाहे स्थान पर तबादले की कामना पूरी हो सकती है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। सभी अड़चनें दूर होंगी और प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में पीले फूल चढ़ाकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।