मेष
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में अचानक से आने वाली कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चनें आ सकती हैं। भूमि-भवन के विवाद के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान भाग्य का साथ न मिल पाने पर आपके काम समय पर नहीं पूरे हो पाएंगे, जिसके चलते आपके स्वभाव में चिड़चिड़ाहट देखने को मिलेगी। इस दौरान आपको अपनी वाणी और स्वभाव बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी, अन्यथा वाद-विवाद के चलते वर्षों से बने संबंध बिगड़ सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव लिए रहेगा। पूर्व में निवेश किए गए धन से खासा लाभ होगा तो वहीं बाजार में फंसा धन आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगा। जोखिम भरे निवेश करने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी मदद से भविष्य में लाभदायक योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सुखद समाचार प्राप्त होंगे। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को नए अवसर मिलेंगे, जिन्हें भूलकर भी नहीं खोना चाहिए, अन्यथा इसके लिए उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। अपने प्रेम संबंध को जगजाहिर करने से बचें अन्यथा बेवजह की परेशानियों को झेलना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है। मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें और मंगलवार के दिन मसूर की दाल का दान करें।
2 of 12
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृष
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह थोड़े सा फायदा देखने से ज्यादा भविष्य में होने वाले नुकसान के बारे में सोचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में उन लोगों से खूब सावधान रहें जो आपके काम में अक्सर अड़चन डालने की फिराक में लगे रहते हैं। इस दौरान अपनी योजनाओं का खुलासा करने की बिल्कुल भी भूल न करें। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो कोई भी बड़ी डील करने से पहले एक बार किसी विशेषज्ञ या फिर अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों के लिए यह समय बिल्कुल अच्छा नहीं है। बिजनेस पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी कोई चिंता आपकी परेशानी का बड़ा कारण बनेगी। अपने काम को निकालने के लिए इस दौरान आपको सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों को मिलाकर चलना ही बेहतर रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें। इस सप्ताह भावनाओं में बहकर कोई ऐसी बात न कहें, जिसके कारण आपके रिश्ते में गलतफहमियां पैदा हों। लव पार्टनर के साथ किसी भी विवाद को संवाद से दूर करने की कोशिश करें, अन्यथा आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
उपाय: देवी दुर्गा की पूजा में दुर्गासप्सती का पाठ करें और शुक्रवार के दिन कन्याओं को खीर का प्रसाद बांटें।
3 of 12
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाए रखना होगा। दबाव में आकर या फिर भावना में बहकर किसी से कोई भी वादा न करें। धन के लेन-देन करते समय भी खूब सावधानी बरतें, अन्यथा आपको आर्थिक हानि हो सकती है। इस दौरान बेवजह की भागदौड़ और फिजूलखर्ची बढ़ेगी। बने-बनाए काम में आने वाली अड़चन से मन थोड़ा खिन्न रहेगा। हालांकि मुश्किल भरे समय में आपके संगी-साथी और परिजनों का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सत्ता सरकार से संबंधित अटका काम पूरा होने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान आप अपने संपर्कों लाभ उठाने में पूरी तरह से सफल होंगे। सप्ताह का पूर्वार्ध भले ही परेशानियों भरा रहे लेकिन उत्तरार्ध में आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग लंबे समय से अपने व्यवसाय में विस्तार करने की सोच रहे थे, मित्रों और परिजनों की मदद से अपने इस सपने को साकार करते हुए नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग बढ़ेगा। कामकाजी महिलाओं का घर और बाहर दोनों जगह मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए लकी साबित होगा। लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास और सामंजस्य बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि छोड़ दें तो सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें। बुधवार के दिर मूंग की दाल दान करें।
4 of 12
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में आपको व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में खासा लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे। सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर धन खर्च होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बहुप्रतीक्षित पद या जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे समाज में उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य का समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों या फिर विदेश में करियर तलाश रहे लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा बेहद शुभ और मनचाह लाभ देने वाली साबित होगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। यह समय प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इस दौरान उन्हें किसी काम के लिए सीनियर शाबासी या फिर कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अन्यथा आपको आर्थिक एवं शारीरिक कष्ट पहुंच सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह बेहद शुभ है। किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाकार शिव चालीसा का पाठ करें। सोमवार के दिन चावल एवं दूध का दान करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल फल देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही कायक्षेत्र में आपकी यश और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे। इस दौरान घर-परिवार से जुड़े किसी बड़े निर्णय को लेते समय अपने पिता का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। रोजी-रोजगार की दिशा में भटक रहे लोगों को मनचाहा रोजगार प्राप्त होगा। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन या वाहन लेने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह चाहत पूरी हो सकती है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। सप्ताह के मध्य में व्यवसाय से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित लाभ होगा। बाजार में फंसा धन भी निकल आएगा। इस दौरान किसी धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में सहभागिता होगी, जहां लंबे समय बाद पुराने मित्रों या परिचितों से मुलाकात संभव है। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। यह समय कामकाजी महिलाओं के लिए विशेष लाभदायक साबित होगा। यदि आप लंबे समय से अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने की सोच रहे थे, संभव है कि इस सप्ताह आपके परिजन इसके लिए अपनी तरफ से हरी झंडी दिखा दें। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। शुभता और लाभ को लिए इस सप्ताह में आपकी सेहत का पक्ष कुछ कमजोर नजर आता है। ऐसे में आप मौसमी अथवा पुरानी बीमारी के उभरने को लेकर खूब सावधान रहें।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।