मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और लाभ को लिए है। सप्ताह के प्रारंभ से ही आपको अपने कार्यों में मनचाही सफलता मिलती हुई नजर आएगी। अधिकारी वर्ग के साथ आपकी निकटता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोग अपने कामकाज का विस्तार करने की योजना को अमलीजामा पहनाते हुए नजर आएंगे। आप इस सप्ताह आपको अल्प परिश्रम से अधिक लाभ की प्राप्ति होगी। नए व्यवसाय को प्रारंभ करने की योजना पर भी काम कर सकते हैं। खास बात यह कि इस प्रयास में आपके मित्रगण और परिजनों का पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। कुल मिलाकर आपके सारे काम आसानी से पूरे होते नजर आएंगे। घर के बड़े-बुजुर्ग के साथ संवाद करना आपके लिए श्रेयस्कर रहेगा। किसी वरिष्ठ की सलाह और मध्यस्थता से भूमि-भवन आदि से जुड़े विवाद दूर होंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। परिवार में भाई-बहन आदि के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति संभव है। सेहत सामान्य बनी रहेगी।
उपायः प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा में लाल पुष्प चढ़ाकर हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
2 of 12
Taurus Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सुख, संपत्ति और यश में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है। नौकरीपेशा लोगों की मनचाहे स्थान पर तबादले की मनोकामना पूरी होगी। पद में वृद्धि के पूरे योग बन रहे हैं तो वहीं बिजनेस करने वाले लोग किसी बड़े व्यावसायिक अनुबंध को कर सकते हैं। इस सप्ताह आप अपने कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। घर-गृहस्थी से जुड़े अधूरे काम पूरे होंगे। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से किसी पुरानी समस्या का हल निकालने में आप कामयाब होंगे। इस दौरान आप अपनी जिम्मेदारियों का पूरी तरह से निर्वहन करने में कामयाब होंगे। किसी मांगलिक या धार्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। परिजनों के साथ सुखद समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव कम रहेगा और कार्यक्षेत्र में अनुकूलता महसूस करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों से विशेष लाभ की प्राप्ति के योग बनेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेेम संबंध में निकटता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाकर पूजा करें तथा तुलसी अथवा चंदन की माला से ॐ नमो नारायण मंत्र का जप करें।
3 of 12
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी काम को जल्दबाजी में करने बचना चाहिए अन्यथा आर्थिक और शारीरिक कष्ट मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में अपना कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने अथवा उसमें लापरवाही बरतने से बचना चाहिए अन्यथा आप अपने बाॅस के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। इस दौरान छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाय अपने कार्य पर पूरा फोकस करना उचित रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस दौरान उनका मन अपने लक्ष्य से भटक सकता है। युवा वर्ग अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए नजर आएगा। इस दौरान संतान को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सेहत संबंधी किसी भी कष्ट को नजरंदाज करने से बचना चाहिए अन्यथा आपको शारीरिक कष्ट मिल सकता है और उसे दूर करने के लिए आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान पेट से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में अपनी दिनचर्या और खानपान का विशेष ख्याल रखें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ सकती है। इस सप्ताह किसी पुराने संबंध को लेकर एक बार फिर आपके भीतर प्रेम भाव जाग सकता है। विवाहित लोगों को जीवनसाथी का सुख और पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
उपायः प्रतिदिन देवी दुर्गा की विधि-विधान से पूजा और उनकी चालीसा का पाठ और देवी के नर्वाण मंत्र ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै‘ का अधिक से अधिक जप करें।
4 of 12
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप बेरोजगार हैं और इन दिनों नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसे पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं पहले से कार्यरत लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानी से जूझना पड़ सकता है। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी भावनाओं और क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति पर फोकस करना होगा, तभी मनचाही सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे। इस सप्ताह आपका मन घर और बाहर दोनों जगह नहीं लगेगा। कार्य विशेष में अनिष्ट की आशंका से मन ग्रसित रहने के कारण आप अधिकांश समय खुद को परेशान पाएंगे। धन की आवक कम और खर्च की अधिकता बनी रहेगी। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और कामुक विचार आपको अपने लक्ष्य से भटका सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के मध्य में कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान अपनी सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखें। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में दूसरों की बातों पर ध्यान देने की बजाय अपने कार्य पर ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान भागदौड़ वाले कार्य की अधिकता रहेगी, जिसके चलते आप शारीरिक थकान महसूस करेंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
5 of 12
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा परेशानियां और चिंता लिए रह सकता है। सप्ताह के प्रारंभ में नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस दौरान आपको छोटे से छोटे से काम को करने में अतिरिक्त समय लग सकता है। कामकाज के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जिसके कारण आपके मन में थोड़ी हताशा रह सकती है। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्कता रहेगी। इस सप्ताह किसी से अधिक अपेक्षा न रखें अन्यथा उपेक्षा होेने पर आपको दुख मिल सकता है। सिंह राशि के जातकों को दूसरों पर निर्भर होने की बजाय अपने कार्य को खुद बेहतर तरीके से समय पर पूरा करने का प्रयास करना उचित रहेगा। सिंह राशि के जातक इस सप्ताह पूर्वाग्रह रखते हुए किसी के प्रति शंका न पालें। किसी परिजन अथवा मित्रगण की गलतियों को भुलाकर दोबारा मिलजुलकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद को संवाद से दूर करने का प्रयास करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीविका के क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिसे भूलकर भी हाथ से न जाने दें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
उपायः प्रतिदिन प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य की उपासना तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।