फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope: इस सप्ताह कैसे रहेंगे आपके सितारे ? जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का साप्ताहिक राशिफल

Sun, 26 Nov 2023 08:07 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 26 Nov 2023 08:07 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 27 nov to 03 dec 2023 know predictions of all zodiac signs
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष


मेष राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में नए अवसर लेकर आने वाला है। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों और शुभचिंतकों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। आपके सभी काम समय से पूरे होंगे और रोग-शोक चिंताएं दूर होंगी। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाही नौकरी या रोजगार हासिल होगा। व्यवसाय से जुड़े लोग अपने काम का विस्तार या फिर किसी नए काम में भी हाथ आजमा सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपेक्षा से अधिक लाभ की प्राप्ति होगी। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों के अधिकारी उनके कामकाज से प्रसन्न रहेंगे। सप्ताह के मध्य में किसी व्यक्ति विशेष से पुरस्कार या उपहार की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशियों का माहौल रहेगा। मांगलिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी या छोटी दूरी की यात्राओं के योग बनेंगे। यात्रा सुखद और मनोरंजक साबित होगी। यदि आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह आप किसी रिश्ते में बंध सकते हैं। छोटी-मोटी दिक्कतों को इग्नोर कर दें तो यह सप्ताह आपकी सेहत के लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। परिवार में भाई-बहनों के साथ भी प्रेम-सद्भाव बना रहेगा। दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा तथा भगवान श्री विष्णु की उपासना करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 27 nov to 03 dec 2023 know predictions of all zodiac signs
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

वृष
वृष राशि के लिए यह सप्ताह आपाधापी या फिर कहें ज्यादा भाग-दौड़ वाला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको छोटे से छोटे काम के लिए अधिक भाग-दौड़ या फिर कहें मेहनत करनी पड़ सकती है। जरूरत के समय अपनों की मदद मिल न पाने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में मौसमी अथवा कोई पुरानी बीमारी के उभरने के कारण भी आपको शारीरिक या फिर कहें मानसिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान घर की मरम्मत अथवा किसी बड़ी चीज की खरीददारी करने पर आपका बजट गड़बड़ा सकता है।

इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहें अन्यथा वे आपका काम बिगाड़ने के साथ आपकी छवि को खासा नुकसान पहुंचा सकते हैं। घर-परिवार में स्वजनों के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है, जिसके कारण अपनों के साथ दूरियां बढ़ेंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि इससे न सिर्फ आपके रिश्ते बल्कि आपके बने-बनाएं काम भी बिगड़ सकते हैं। यदि आप इन दिनों भूमि-भवन से जुड़े विवाद का सामना कर रहे हैं तो इससे जुड़ा कोई भी निर्णय असमंजस में न लें और किसी भी कागज पर बगैर पढ़े हस्ताक्षर न करें। इस सप्ताह किसी तीसरे व्यक्ति की अनावश्यक दखलंदाजी के कारण आपकी लव लाइफ में दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
 
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की साधना तथा शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 27 nov to 03 dec 2023 know predictions of all zodiac signs
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

मिथुन
जल्दी का काम शैतान का होता है। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह इस बात का खूब ख्याल रखना होगा। इस सप्ताह असमंजस या जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें अन्यथा आपको फायदे की जगह खासा नुकसान झेलना पड़ सकता है। किसी के बहकावे में आकर कोई भी बड़ा कदम न उठाएं और किसी भी कागज पर सोच-समझकर ही साइन करें। इस सप्ताह कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र और घर-परिवार के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। सप्ताह के मध्य में भौतिक सुख-सुविधा से जुड़ी चीज का क्रय करने पर आपका बजट गड़बड़ा सकता है। हालांकि इस बीच विभिन्न स्रोतों से धन का आगमन भी बना रहेगा, लेकिन आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। इस दौरान अचानक से मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ पर्यटन-पिकनिक का प्रोग्राम बन सकता है।

घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। यदि आप अब तक सिंगल थे तो आपका विवाह तय हो सकता है या फिर आपकी लाइफ में किसी प्रिय व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकार कर सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोग सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी नई कार्य योजना पर काम कर सकते हैं। पार्टनरशिप में काम करने वाले लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। धन लाभ होगा। संचित धन में वृद्धि होगी। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की दूर्वा चढ़ाकर पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 27 nov to 03 dec 2023 know predictions of all zodiac signs
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

कर्क 
कर्क राशि वालों को इस सप्ताह अपने खान-पान, दिनचर्या, सेहत और संबंध का खूब ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आप किसी पेट से संबंधित कोई रोग या कष्ट आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। इस दौरान कोई पुराना रोग उभर सकता है, जिसके चलते आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है। सेहत से संबंधित किसी भी समस्या को इग्नोर करने पर आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सप्ताह का पूर्वार्ध न सिर्फ सेहत बल्कि संबंध की दृष्टि से अशुभ है। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति के साथ वाद-विवाद हो सकता है, जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा।

कार्यक्षेत्र में भी सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत सहयोग नहीं मिल पायेगा। यदि आप प्रमोशन या फिर नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसके लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। कमीशन और कांट्रैक्ट पर काम करने वालों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। समय पर टारगेट को पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना होगा। एक्सपोर्ट-इंपोर्ट से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध शुभ रहने वाला है। इस दौरान उन्हें कोई बड़ा कांट्रैक्ट मिल सकता है। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई चिंता आपकी परेशानी का कारण बनेगी। प्रेम संबंध में कुछ एक अड़चनें आ सकती हैं। किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ गलतफहमी पैदा हो सकती है। विवाहित लोगों की ससुराल पक्ष से अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें। 

उपाय: प्रतिदिन सफेद चंदन लगाकर शिव की साधना और रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 27 nov to 03 dec 2023 know predictions of all zodiac signs
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। सप्ताह की शुुरुआत से ही आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति होगी। तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से लाभप्रद योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। कारोबार में विस्तार की योजना साकार होती हुई नजर आएगी। लेखन अथवा शोध का कार्य करने वालों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। आपके कार्य को कार्यक्षेत्र अथवा किसी मंच पर सराहा जा सकता है। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद और लाभप्रद साबित होंगी।

सप्ताह के मध्य में अचानक कहीं से धन की प्राप्ति होगी। भूमि-भवन से जुड़े सौदे में लाभ होगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। धन और संपत्ति के साथ किसी प्रिय व्यक्ति से उपहार अथवा विशेष सम्मान की प्राप्ति भी संभव है। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है या फिर आपके विरोधी सुलह-समझौते की पेशकश कर सकते हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर मिलेंगे। आप अपने लव पार्टनर को इंप्रेस करने में कामयाब रहेंगे। जो लोग अभी तक एकल जीवन जी रहे थे उनके जीवन में किसी खास व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। घर-परिवार और जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में भोग-विलास से जुड़ी चीजों पर अधिक धन खर्च हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
 
उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed