सांसारिक सुखों की वृद्धि कराने वाले महान ग्रह शुक्र 24 सितंबर की रात्रि 09 बजकर 03 मिनट पर सिंह राशि की यात्रा समाप्त करके कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसी के साथ ये नीच राशिगत संज्ञक भी हो जाएंगे। कन्या राशि पर ये 18 अक्टूबर की रात्रि 9 बजकर 38 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद अपनी स्वयं की राशि तुला में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का पृथ्वी वासियों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। अतः सभी राशियों के लिए इनका गोचर कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
Venus Transit 2022: 24 सितंबर को शुक्र ग्रह का कन्या राशि में प्रवेश, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत
मेष राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आर्थिक रूप से बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता यद्यपि विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा फिर भी किसी न किसी कारण से मानसिक परेशानी का सामना ही करना पड़ेगा। गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। लोग आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। झगड़े विवाद और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। ननिहाल पक्ष से रिश्ते और मजबूत होंगे।
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का भी निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति का भरपूर उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से सुखद समाचार की प्राप्ति के संकेत है।
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव हर तरह के विलासिता पूर्ण पदार्थों की प्राप्ति करवाने में मददगार सिद्ध होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना श्रेयस्कर रहेगा। सम्बंधियों और मित्रों से भी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा।
कर्क राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव अदम्य आपको त्वरित निर्णय लेने वाला और साहसी बनाएगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति रूचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय बेहद अनुकूल रहेगा। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। संतान संबंधी चिंता दूर होगी।