फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (25 To 31 March): सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Sat, 23 Mar 2024 03:39 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 23 Mar 2024 03:39 PM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 25 to 31 march 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों के लिए मार्च महीने का आखिरी सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। बीते सप्ताह आपके द्वारा किए गये प्रयासों का शुभ फल प्राप्त होने में जो भी बाधाएं आ रही थीं तो वो इस सप्ताह दूर होती हुई नजर आएंगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में स्वजनों के साथ उपजी गलतफहमियां दूर होंगी और उनके साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। करियर-कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय अत्यधिक शुभ साबित होगा। नौकरीपेशा वर्ग के कामकाज से उनके उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। आपको आपकी परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। आपके कद एवं पद में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आप स्वयं की समझदारी एवं सूझबूझ से तमाम बड़े मामलों को आसानी से निबटाने में कामयाब हो जाएंगे।

इस सप्ताह व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा अत्यंत ही शुभ एवं लाभदायी साबित होगी। परिजनों एवं इष्टमित्रों के सहयोग और समर्थन से कारोबार में विस्तार की योजना सफल होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में राहत मिलने के योग बन रहे हैं। विरोधी खुद समझौते की पहल कर सकते हैं। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ बेहद शानदार रहने वाली है। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने तथा रोमांस के लिए खूब अवसर प्राप्त होंगे। सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी को गुड़ और चना चढ़कार श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 25 to 31 march 2024 know predictions of all zodiac signs
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

वृष 
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। बीते कुछ समय से जिन कार्यों में आपको सफलता और लाभ की प्राप्ति हो रही थी इस सप्ताह भी उसमें अपेक्षित प्रगति होती नजर आएगी। इस दौरान तकनीक के क्षेत्र से जुड़े लोगों को उनके कार्य में विशेष सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। करियर-कारोबार एवं आर्थिक दृष्टि से समय शुभ फलप्रद बना हुआ है। इस सप्ताह आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे। उधार दिये हुए धन की प्राप्त होगी। कुल मिलाकर पर्याप्त धनागम के योग बन रहे हैं और इस पूरे सप्ताह आपके साथ सौभाग्य बना रहेगा।

नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। अधिकारी वर्ग आपके कार्यों से खुश होकर आपको कोई बड़ी जिम्मेवारी सौंप सकता है। जिसके बाद आपकी साख आपके कार्यक्षेत्र में बढ़ जाएगी। खास बात यह कि किसी भी टारगेट को पूरा करते समय आपके सहकर्मी मददगार साबित होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के सदस्यों के साथ लंबी दूरी की यात्रा योग बन सकते हैं। यात्रा सुखद एवं आनंददायक साबित होगी। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं तो आपको इस सप्ताह बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक रिश्ते में मिठास बनी रहेगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद पलों का आनंद लेंगे। घरेलू महिलाओं की धार्मिक कार्यों की ओर रुचि बढ़ेगी। सेहत की दृष्टि से आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 25 to 31 march 2024 know predictions of all zodiac signs
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज की अधिकता के चलते मन परेशान रहेगा। इस दौरान आपको अपने समय, उर्जा और धन का प्रबंधन करके चलना होगा अन्यथा आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं। इस सप्ताह आपके भीतर विलासिता एवं बेवजह का दिखावा करने की प्रवृत्ति पनप सकती है। फिजूलखर्ची से बचें अन्यथा उधार मांगने की नौबत आ सकती है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको बाजार में आई मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कारोबार से जुड़ी कोई भी डील करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ उलझने से बचते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा।

सप्ताह के उत्तरार्ध में चल-अचल संपत्ति से संबंधित विवाद आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकते हैं। इस दौरान आपको किसी भी विवाद को सुलझाते समय अपने अहंकार को आड़े आने से बचाना होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति ला सकता है। आप किसी को कहते क्या हैं और उस तक पहुंचता क्या है, अपनी बात को बयां करते समय इस बात का आपको पूरा ख्याल रखना होगा। संतान से जुड़ी समस्याएं आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकती हैं। प्रेम-प्रसंग में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और उसका बेवजह का प्रदर्शन करने से बचें अन्यथा बेवजह की परेशानियों के साथ सामाजिक कलंक लगने की आशंका है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 25 to 31 march 2024 know predictions of all zodiac signs
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

कर्क 
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक साबित होगा। सप्ताह के प्रांरभ में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। जिसे करते समय आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का पूरा ख्याल रखना होगा। इस सप्ताह किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। सप्ताह के प्रारंभ में आय की प्राप्ति में अवरोध और खर्च की अधिकता के चलते आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको शारीरिक और मानसिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी पुराने रोग के उभरने के कारण शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ेंगी। पारिवारिक समस्याएं भी आपकी चिंता का कारण बनेंगी।

सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान कार्यों में मनचाही सफलता तथा भाई-बहनों न मिल पाने के कारण आपका मन दुखी और निराश रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान कार्यक्षेत्र में विरोधियों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाय अपने काम पर फोकस करना उचित रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आप जोखिम भरे निवेश से बचें और धन का लेन-देन करते समय पूरी सावधानी बरतें। कर्क राशि के जातकों को अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए आपको कई अवसर मिलेंगे। विवाहित लोगों का ससुराल पक्ष विशेष सहयोग और समर्थन की प्राप्ति संभव है। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 25 to 31 march 2024 know predictions of all zodiac signs
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह परिस्थितियां कभी नरम तो कभी अनुकूल तो कभी प्रतिकूल नजर आएंगी। सप्ताह की शुरुआत में जहां आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे तो वहीं उत्तरार्ध में कामकाज से जुड़ी समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगी। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह दिल के साथ दिमाग का पूरा उपयोग करने की आवश्यकता रहेगी। करियर या कारोबार से जुड़ा कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर अथवा उतावलेपन में न लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। काम को बाद में टालने की प्रवृत्ति पर आपको अंकुश लगाने की आवश्कता रहेगी। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद रहने वाला है।

सप्ताह के पूर्वार्ध में खर्च की अधिकता रहेगी। इस दौरान सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों अथवा पिकनिक-पार्टी आदि पर आप जेब से अधिक धन खर्च कर सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में घरेलू समस्याओं को लेकर आप चिन्तित रह सकते हैं। इस दौरान पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चनें आ सकती हैं। सेहत की दृष्टि से भी यह समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपको न सिर्फ स्वयं की बल्कि माता की सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता बनी रहेगी। सेहत के प्रति जरा-सी लापरवाही के कारण आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। पारिवारिक सुख मध्यम बना हुआ है। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें और जीवनसाथी की भावनाओं की उपेक्षा न करें। 

उपाय: प्रतिदिन श्री लक्ष्मीनारायण भगवान की विधि-विधान से पूजा तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed