फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (23-29 Oct): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Mon, 23 Oct 2023 07:50 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 23 Oct 2023 07:50 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 23 to 29 oct 2023 know predictions of all zodiac signs
weekly horoscope

मेष 


मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सोचे हुए कार्यों को पूरा करने तथा अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिये ज्यादा ही भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपको भाग्य की बजाय कर्म पर ज्यादा विश्वास करते हुए कड़ी मेहनत करनी होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को आलस्य से बचना होगा अन्यथा अपेक्षित परिणाम की प्राप्ति नहीं संभव हो पाएगी। सप्ताह के मध्य में आप परिवार की किसी समस्या को लेकर मानसिक तनाव से गुजरेंगे। इस दौरान आपके घर का कोई बुजुर्ग सदस्य बीमार रह सकता है।

आपको अचानक से भूमि-भवन के विवाद भी झेलने पड़ सकते हैं। ऐसे मसलों को कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय आपसी बातचीत के माध्यम से सुलझाना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को उत्तरार्ध में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको अपने काम में लापरवाही से बचना होगा अन्यथा गलतियों के लिए बॉस से डांट पड़ सकती है। मेष राशि को अपने प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लि हास-परिहास करते समय दूसरों की मर्यादा का ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। सुखी दांपत्य जीवन के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। 

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। 

weekly horoscope saptahik rashifal 23 to 29 oct 2023 know predictions of all zodiac signs
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

वृषभ 
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए अन्यथा आपको फायदे की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसी तरह भूमि-भवन के क्रय-विक्रय और धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतें। इस सप्ताह धन-संपत्ति के साथ सेहत को लेकर भी आपको खूब सतर्क रहना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। जिसके चलते आपके सोचे हुए काम को पूरा करने में खुद को असमर्थ पाएंगे। ऐसे में अपनी दिनचर्या और खानपान का ख्याल रखें।

सप्ताह के उत्तरार्ध में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस दौरान युवा वर्ग मौज-मस्ती में अपना समय व्यर्थ करते नजर आएंगे। संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी। वृषभ राशि के जातकों को अपने प्रेम संबंध और वैवाहिक संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी रखने की कोशिश करनी चाहिए। आप दूसरों के वो व्यवहार न करें जो खुद के लिए पसंद नहीं है। सप्ताह के अंत में करियर या कारोबार से जुड़ी समस्या का हल निकल आने पर आप बड़ी राहत महसूस करेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें। 

weekly horoscope saptahik rashifal 23 to 29 oct 2023 know predictions of all zodiac signs
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आप जिस काम में हाथ डालेंगे आपको उसी में मनचाही सफलता मिलती नजर आएगी, लेकिन ध्यान रहे कि आप किसी पर आंख-मूंदकर विश्वास न करें और सोच-समझकर ही कोई बड़ा फैसला लें। यदि आप नौकरी में बदलाव या प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे तो आपकी यह ख्वाहिश इस सप्ताह पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही मेहरबान रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। संतान से जुड़ी उपलब्धि आपके मान-सम्मान का कारण बनेगी।

सप्ताह के मध्य में आपको अचानक कहीं से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। इस दौरान मनचाही चीज मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। आपकी कार्यक्षेत्र और घर-परिवार में यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के उत्त्रार्ध का समय बहुत ज्यादा शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिससे आपको खासा लाभ होगा और आपकी मार्केट में साख बढ़ेगी। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की दूर्वा चढ़ाकर पूजा और श्री गणेश चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 23 to 29 oct 2023 know predictions of all zodiac signs
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
कर्क 
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने धन, समय और ऊर्जा तीनों चीजों का प्रबंधन करके चलना होगा अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाहे परिणाम के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। यदि आप नौकरी या किसी नये व्यवसाय को करने की योजना बना रहे हैं तो प्लानिंग करने के साथ उस दिशा में प्रयास भी करना होगा। सिर्फ भविष्य की योजना बनाने को लेकर उलझे रहने से कुछ भी हासिल नहीं होगा।

सप्ताह के मध्य में घरेलू विवाद को लेकर मन में तनाव बना रहेगा। घर-परिवार से जुड़े किसी मामले में माता-पिता का सहयोग न मिलने पर आपका मन दुखी रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में खुद को किसी भी विवाद से दूर रखें और किसी के बहकावे में आकर कोई शार्टकट लेने की भूल तो बिल्कुल भी न करें। इस दौरान नियम-कानून की अनदेखी करने पर आपको बेवजह की परेशानियां और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें और किसी भी मसले को संवाद के जरिए सुलझाने की कोशिश करें, अन्यथा बनी-बनाई बात भी बिगड़ सकती है। जीवन के कठिन समय में आपका जीवनसाथी और आपके शुभचिंतक मित्र आपका संंबल बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी तीर्थ स्थल के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा अष्टगंध का तिलक लगाकर करें तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 23 to 29 oct 2023 know predictions of all zodiac signs
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

सिंह 
सिंह राशि के जातक इस सप्ताह अपने जीवन में बड़ा बदलाव होता देख सकते हैं। यदि आपका कोई काम कहीं लंबे समय से अटक हुआ था तो इस सप्ताह किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरा हो जाएगा। सत्ता और सरकार से जुड़े लोगों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और आप उनका पूरा लाभ उठाने में कामयाब हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के प्रोन्नति होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको कोई नया ज्ञान या कौशल सीखने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

सप्ताह के पूर्वार्ध की तरह उत्तरार्ध भी सुख-सौभाग्य से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको मनोनुकूल वातावरण मिलेगा जिसमें आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से करने में कामयाब हो पाएंगे। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर भी निकलना पड़ सकता है। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे तो वहीं नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। इस दौरान नये मित्र बनाने से आपको आर्थिक और सामाजिक लाभ भी मिल सकता है। किसी के साथ हाल फिलहाल में हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे संबंध प्रगाढ़ होंगे। सप्ताह के अंत में घर-परिवार के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन किचन भगवान श्री विष्णु की पूजा पीला चंदन या हल्दी का तिलक लगाकर करें तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed