फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (22 से 28 जुलाई 2024): यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mon, 22 Jul 2024 06:11 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 22 Jul 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 22 to 28 july 2024 know predictions of all zodiac signs
Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि 


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर और शुभ फल देने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों से सहयोग और समर्थन मिलेगा। इस सप्ताह आप न सिर्फ प्रोफेशनली खुद को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे बल्कि आपका रुझान धर्म-अध्यात्म के प्रति भी रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी तीर्थ के सेवन एवं दर्शन आदि का पुण्य लाभ प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आप पर आपके गुरु एवं पिता की पूरी कृपा बनी रहेगी।

सप्ताह के मध्य में आपका मन समाज सेवा से जुड़े कार्यों में लगेगा। इस दौरान आपके द्वारा किए गये कार्यों की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। इस दौरान मनचाहा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय ज्यादा अनुकूल और लाभप्रद रहने वाला है। इस दौरान आप भूमि-भवन आदि क्रय कर सकते हैं। हालांकि किसी भी बड़ी डील को करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। इस सप्ताह निजी रिश्तों में गरमाहट बनी रहेगी। स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और प्रतिदिन चालीसा का सात बार पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 22 to 28 july 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सरप्राइज से भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपको जीवन में उन चीजों की प्राप्ति होगी, जिसके बारे में आपने सोचा भी न होगा। मसलन इस सप्ताह आप अचानक किसी किसी अनदेखे पर्यटन अथवा तीर्थ स्थल की यात्रा पर निकल सकते हैं या फिर आपका लंबे समय से अटका पड़ा काम अपने आप ही पूरा हो जाएगा। इस सप्ताह आप आपका पूरा फोकस अपने करियर और कारोबार पर रहेगा। आप व्यवसाय में अधिक से अधिक लाभ कमाने और उसका विस्तार करने की दिशा पर काम करेंगे। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे तो आपको कहीं से बढ़िया आफर मिल सकता है।

इस सप्ताह पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में आ रही बाधाएं स्वत: दूर होती हुई नजर आएंगी। इसके अलावा आप खुद भी अपनी संपत्ति का निर्माण करने का प्रयास करेंगे। आपके दृढ़ निश्चय और लगातार की जाने वाली मेहनत का सकारात्मक फल प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने इष्टमित्रों के संग किसी पर्यटन अथवा धार्मिक स्थल की यात्रा पर निकल सकते हैं। इस दौरान आप कूटनीतिक फैसले ले सकते हैं, जिसमें आप अपना लाभ सबसे पहले देखेंगे। काम को बनाने के लिए आप शार्टकट भी ले सकते हैं। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। जीवनसाथी की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने शिवलिंग की पूजा तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 22 to 28 july 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह कुछ एक बड़े बदलाव के लिए खुद को तैयार रखना होगा। करियर हो या फिर कारोबार आपको दो कदम आगे जाने के लिए एक कदम पीछे करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा से होगी। यात्रा सुखद और मनोरथ को पूरा करने वाली साबित होगी। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में जुटे हुए थे तो आपको इस सप्ताह कुछ हद तक सफलता मिलती हुई नजर आएगी। अपेक्षा से कुछ कम पर ही समझौता करते हुए आपको अवसर को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाएं और समय पर कार्य करने का प्रयास करें अन्यथा सीनियर आपसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वापस ले सकते हैं।

इस सप्ताह भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। साथ ही साथ किसी से कोई ऐसा वादा न करें जिसे भविष्य में आपको निभाने में मुश्किलों का सामना करना पड़े। कारोबार में धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यक्षेत्र के बीच सामंजस्य बिठाने में मुश्किलों आ सकती है। निजी संबंधों की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। खट्टी-मीठी तरकरार के साथ दांपत्य जीवन मधुर बना रहेगा। हालांकि जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। लव पार्टनर के साथ मेलजोल बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 22 to 28 july 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपका स्वजनों का साथ और सहयोग समय से न मिल पाने के कारण मन दु:खी रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर कोई बड़ी पारिवारिक जिम्मेदारी आ सकती है, जिसे निभाने के लिए आपको अपनी इच्छाओं को मारते हुए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने होंगे। इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सप्ताह के मध्य में मौसमी बीमारी से सतर्क रहें और खान-पान का ख्याल रखें अन्यथा पेट संबंधी परेशानियों को झेलना पड़ सकता है। सेहत संबंधी किसी भी दिक्कत को इग्नोर न करें अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक कष्ट दोनों ही झेलना पड़ेगा। निजी एवं प्रेम संबंधों में कोई गलतफहमी न पैदा होने पाए इसके लिए अपने विचारों और भावनाओं को प्रकट करने में बिल्कुल न संकोच करें।

इस सप्ताह किसी के साथ बात करते समय इस चीज का पूरा ख्याल रखें कि आप कहते क्या हैं और दूसरे व्यक्ति तक पहुंचता क्या है। विशेष रूप से सप्ताह के उत्तरार्ध में इस चीज को लेकर खूब सतर्क रहें और अपने सीनियर के साथ संवाद बनाए रखें। यदि आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखते हैं तो आप बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे अन्यथा नाहक ही परेशानी उठानी पड़ेगी। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ पींग बढ़ाएं और स्वजनों की सलाह को नजरंदाज न करें। 

उपाय: प्रतिदिन शिवालिंग पर जल चढ़ाकर रुद्राक्ष की माला से ॐ नम: शिवाय मंत्र का एक माला जप जरूर करें।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 22 to 28 july 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह आपकी किस्मत के बंद दरवाजे खुलते हुए नजर आएंगे। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह शुभ समाचार मिलते हुए नजर आएंगे। करियर-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे। यदि आप बीते कुछ दिनों से आर्थिक समस्याओं से घिरे हुए थे तो इस सप्ताह आपकी धन संबंधी समस्या दूर हो जाएगी। किसी योजना में अटका हुआ अथवा किसी को उधार दिया हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में धीमी गति से ही लेकिन प्रगति और लाभ होता हुआ नजर आएगा। यदि आप कांट्रैक्ट पर काम करते हैं तो आपको किसी इष्ट-मित्र अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से कोई बड़ा काम मिल सकता है।

यह सप्ताह भूमि-भवन से जुड़े कार्य करने वालों के लिए भी बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्ध का अधिकांश समय आप अपने परिजनों और समाज से जुड़े लोगों के साथ बिताते हुए नजर आएंगे। इस दौरान किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। घर-परिवार और आस-पड़ोस के लोगों के साथ आपका व्यवहार अच्छा बना रहेगा। आप अपने सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्वों का पूरी तरह से निर्वाह करते हुए नजर आएंगे। प्रेम संबंध में दूरिया घटेंगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed