मेष
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभता और सफलता लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इस दौरान परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई बड़ी कामयाबी हाथ लग सकती है। इस महीने ढेर सारी गतिविधियां तो होंगी और यदि आप आप विदेश से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आपको इस सप्ताह कामकाज के सिलसिले में विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आपके द्वारा कामकाज के सिलसिले में की गई भागदौड़ आपके करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने का काम करेगी। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी और आपको करियर-कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान कारोबार में उम्मीद से ज्यादा लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। यदि आपका धन किसी योजना में अटका है तो किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से निकल आएगा। सप्ताह की शुरुआत से मिलने वाली सफलता और समय पर पूरे होने वाले काम आपके भीतर गजब का आत्मविश्वास पैदा करेंगे। इस दौरान आपके भीतर इतना आत्मविश्वास होगा कि आप जोखिम भरे कामों को बिना किसी हिचकिचाहट के साथ बड़ी सफलता से करेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह सप्ताह शुभ साबित होगा। घर-परिवार में एकता बनी रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और लव पार्टनर के साथ बेहतर बांडिंग देखने को मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: गणपति को सिंदूर अर्पित करके प्रतिदिन श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।
2 of 12
Taurus Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध आपके लिए ज्यादा शुभता और सफलता लिए रहेगा। ऐसे में आपको इस दौरान आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य इसी दौरान निबटाने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान आप अपने कार्यस्थल पर बड़ी बुद्धिमता और सूझबूझ के साथ काम करते हुए अपना बेस्ट देंगे। जिसके कारण आपको बॉस से शाबाशी और कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आपका भूमि-भवन या फिर पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा था तो वह इस सप्ताह बातचीत के माध्यम से सुलझ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आप कोई बड़ी पारिवारिक जिम्मेदारी निभाकर लोगों के जरिये सम्मान पा सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से भी कम सहयोग और समर्थन मिल पाएगा, जिसके चलते आपको किसी भी टारगेट को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय देने के साथ कठिन परिश्रम करना होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो आपको इस दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको धन का लेन-देन खूब सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने और रिश्ते में प्रगाढ़ता लाने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं की आदर करें। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में जीवनसाथी का पूरा सहयोग समर्थन मिलता नजर आएगा।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार को किसी कन्या को खीर खिलाकर उसका विशेष रूप से आशीर्वाद लें।
3 of 12
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण आपके सोचे हुए काम समय पर नहीं पूरे हो पाएंगे और आपको अपने इस दौरान आपके जीवन में कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके चलते आपको न सिर्फ संचित धन खर्च करना पड़ सकता है बल्कि उधार लेने तक की नौबत भी आ सकती है। ऐसे में इस सप्ताह आपको कोई भी कार्य या फैसला बड़ी समझदारी के साथ लेना होगा अन्यथा आपको नाहक ही परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी जोखिम भरी योजना में धन निवेश करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। बाजार में फंसे धन को निकालने में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह सप्ताह अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस सप्ताह आपको लोगों के साथ बात-व्यवहार बड़ी सावधानी से करने की जरूरत रहेगी। किसी से ऐसा वादा न करें जिसे बाद में आपको पूरा करने में मुश्किलों का सामना करना पड़े। यदि आप प्रेम संबंध में बने हुए हैं तो आपके रिश्ते में संवाद की कमी के चलते कुछेक गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। सुखद पहलू यह है कि सप्ताह के अंत तक किसी मित्र की मदद से रिश्ते में आई खटास दूर हो जाएगी और एक बार फिर लव पार्टनर के साथ रिश्ते सामान्य हो जाएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में मिथुन राशि वालों को घर के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। कामकाज की व्यस्तता और जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के चलते आप जीवनसाथी के लिए कम समय निकाल पाएंगे।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
4 of 12
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि वालों के करियर और कारोबार के लिए यह सप्ताह बेहद अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र में अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे। इस सप्ताह आपका जोश एवं पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। जिसके चलते आप कार्यक्षेत्र एवं घर-परिवार से जुड़ी किसी भी जिम्मेदारी को निभाने के लिए खुद आगे आएंगे। इस दौरान आप जीवन के किसी भी क्षेत्र की चुनौतियों को स्वीकार करने में जरा भी नहीं हिचकिचाएंगे और मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे। खास बात यह कि आपको इस सप्ताह इष्टमित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। समाजसेवा से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के मध्य का समय बेहद शुभ रहने वाला है क्योंकि उन्हें इस दौरान न सिर्फ पुरुस्कृत किया जा सकता है बल्कि कोई अहम जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों की कामना पूरी होगी। कामकाज में सफलता का प्रतिशत बढ़ेगा। परिवार के किसी प्रिय सदस्य के घर आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। भाई-बहनों के साथ प्रेम और स्नेह बना रहेगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य बना रहने वाला है, हालांकि विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार से जुड़ी यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी अथवा लव पार्टनर के साथ आप अपने अपनी खुशियां शेयर करेंगे।
उपाय: प्रतिदिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।
5 of 12
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
सिंह
सिंह राशि वालों को इस सप्ताह कार्यों में मनचाही सफलता और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी कार्य विशेष के लिए कार्यक्षेत्र या फिर समाज में सम्मानित किया जा सकता है। आपके कार्यशैली एवं परिश्रम की लोग तारीफ करेंगे। घर-परिवार के लोग आपकी बात न सिर्फ ध्यान से सुनेंगे बल्कि उस पर अमल करते हुए नजर आएंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी लाभदायी योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। उनके संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में आपको कहीं से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। यदि आपके प्रेम संबध में कुछ खटास-मिठास चल रही थी तो इस सप्ताह आपके रिश्ते पटरी पर आ जाएंगे और आप अपने लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताएंगे। यदि आप सिंगल है तो आपके जीवन में किसी मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी वरिष्ठ अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से परिवार या प्रापर्टी से जुड़ा कोई बड़ा मसला हल हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग और समर्थन मिलने की संभावना बनेगी। कारोबार की दृष्टि से भी यह समय आपके लिए बेहद शुभ और लाभप्रद साबित होगा। आप न सिर्फ मनचाहा लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे बल्कि आपकी मार्केट में साख बढ़ेगी। हालांकि आपको जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार संग पिकनिक या पर्यटन का अचानक से प्रोग्राम बन सकता है।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता की उपासना तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।