फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (17-23 April): आपके लिए कैसा रहेगा सप्ताह, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Mon, 17 Apr 2023 09:13 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 17 Apr 2023 09:13 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 17 to 23 april 2023 know predictions of all zodiac signs
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को अपने व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी क्योंकि उन्हें लोगों की छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। कार्यक्षेत्र में मिले हुए टारगेट समय पर पूरे हो सकें इसके लिए आपको विशेष रूप से अपने सीनियर और जूनियर को मिलाकर चलना होगा। पारिवारिक एवं आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त आय की प्राप्ति होगी लेकिन सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर खर्च भी खूब होगा। कारोबार अपेक्षा से कम लेकिन लाभ होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। इष्ट-मित्रों या परिवार संग अचानक से पर्यटन या तीर्थाटन का कार्यक्रम बन सकता है। इस दौरान परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। युवा वर्ग किसी नई विधा को सीखने की शुरुआत या फिर किसी खेल का हिस्सा बन सकते हैं। इस सप्ताह आपको स्वयं की सेहत के साथ घर की बुजुर्ग महिला की सेहत का भी खूब ख्याल रखना होगा। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की चालीसा का पाठ करें। जरूरतमंद लोगों को सतनजा दान करें। 

weekly horoscope saptahik rashifal 17 to 23 april 2023 know predictions of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृषभ 
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह कोई ऐसा काम अपने हाथ में लेने से बचें जिसे आप बेहतर तरीके से कर पाने में खुद को असमर्थ पाते हों अन्यथा असफल होने पर आपको अपमान झेलना पड़ सकता है। साथ ही साथ अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आपको न सिर्फ परायों का बल्कि अपनों का भी विरोध झेलना पड़ सकता है। इस सप्ताह पैसों की तंगी बनी रह सकती है। उस पर भी घर की मरम्मत या किसी के इलाज की चुनौती आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। हालांकि कठिनाई भरे इस समय में आपका कोई मित्र काफी मददगार साबित होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह किसी भी योजना में धन निवेश करते समय बहुत सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। साझेदारी में व्यवसाय करने वालों को धन का लेन-देन सोच-समझकर करना होगा। प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति की इंट्री आपके रिश्तों में दरार डालने का काम कर सकती है। ऐसे में किसी भी मसले को विवाद की बजाय संवाद से सुलझाएं। मुश्किलों से भरे समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने शिवलिंग की सफेद चंदन और भस्म चढ़ाकर पूजा करें।   

weekly horoscope saptahik rashifal 17 to 23 april 2023 know predictions of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। जिसके चलते आपके खिलाफ साजिश रचने वालों को मुंह की खानी होगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने पर आपके भीतर एक अलग ही सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। इस सप्ताह अचानक से कहीं बड़ी धनराशि प्राप्त होने पर आप लंबे से बने कर्ज को चुकता करने में कामयाब रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। भूमि-भवन से जुड़े विवाद कोर्ट-कचहरी से बाहर निबट जाने पर आप राहत की सांस लेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि आपकी खुशियों और सम्मान का कारण बनेगी। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी मदद से भविष्य में किसी बड़ी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत सामान्य बनी रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं और दैनिक पूजा में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 17 to 23 april 2023 know predictions of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क 
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने किसी भी काम में लापरवाही या आलस्य करने से बचना होगा अन्यथा पास आई सफलता आपसे छिटक कर दूर जा सकती है। कार्यक्षेत्र में अपने समय और ऊर्जा का सदुपयोग करते हुए अपना शत प्रतिशत देने का प्रयास करें। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे और आपको कोई अवसर प्राप्त होता है तो उसे हाथ से बिल्कुल न जाने दें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। पढ़ने-लिखने वाले छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में उन्हें कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है। कामकाजी महिलाओं को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बिठाने में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। सेहत संबंधी समस्याएं भी परेशानी का बड़ा कारण बन सकती है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य बना रहेगा। कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपका मददगार बनेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चीनी मिलाकर चढ़ाएं और भगवान शिव के मंत्रों का रुद्राक्ष की माला से जप करें। 

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 17 to 23 april 2023 know predictions of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आप जब तक एक समस्या का समाधान निकालेंगे तब तक एक और समस्या आपके सामने खड़ी हो सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि किसी भी कठिन परिस्थिति में आपके परिजन और मित्र आपके साथ तन-मन और धन के साथ मदद करने के लिए खड़े रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्तता भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहें क्योंकि वे आपके काम में अड़चन डालने की कोशिश कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में करियर या कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। यदि आप लंबे समय से भूमि या भवन में धन निवेश करने की सोच रहे थे तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। हालांकि ऐसा करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए उचित समय का इंतजार करें अन्यथा जल्दबाजी में बनी बात भी बिगड़ सकती है। पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध सामन्य बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन तीन बार आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़कर सूर्य देवता की साधना करें और गाय को आटे में हल्दी मिलाकर खिलाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed