मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलने के लिए आ रहा है। यदि आपको बीते कुछ समय से प्रयास करने पर भी कार्यों के शुभ परिणाम या फिर कहें मनचाही सफलता नहीं मिल रही थी तो इस सप्ताह से मिलना प्रारंभ हो जाएगी। आप पाएंगे कि आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सौभाग्य का साथ मिलना शुरू हो गया है और आपके अटके हुए काम तेजी से पूरे हो रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी और उन्हें अपने सीनियर का पूरा आशीर्वाद मिलेगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है। यह सप्ताह छात्र वर्ग के लिए भी खुशियां और उन्नति को लिए हुए है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए छात्रों को परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। जिन लोगों को बीते कुछ समय से कारोबार में लगातार घाटा झेलना पड़ रहा था, उन्हें मनचाहे लाभ की प्राप्ति होगी। व्यवसाय के विस्तार की योजना साकार रूप लेते हुए नजर आएगी। कुल मिलाकर काम धंधा एक बार फिर तेजी से आगे बढ़ता हुआ नजर आएगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। पूरे सप्ताह सगे-संबंधियों और इष्ट-मित्रों का सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
उपाय: प्रतिदिन एक निश्चित समय पर श्री हनुमान जी की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह आप आपके भीतर गजब की ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास और मेहनत सफल होगी। सोचे हुए कार्य के समय पर पूरा होने से आपको सुख की अनुभूति होगी लेकिन आपको करियर या कारोबार आदि से जुड़ा कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर या फिर असमंजस की स्थिति में लेने से बचना चाहिए अन्यथा लाभ के प्रतिशत में कमी आ सकती है। कुछ ऐसी ही स्थिति रिश्ते-नाते में बनी रहने वाली है।
इस सप्ताह आपके द्वारा लिया गया पारिवारिक निर्णय सफल साबित होगा और परिवार के सदस्य उसकी तारीफ करेंगे, लेकिन ध्यान रहे कि भावनाओं में बहकर कोई भी ऐसा वादा न करें जिसे भविष्य में आपको पूरा करना मुश्किल हो जाए। जो लोग समाज सेवा या राजनीति से जुड़े हुए हैं उनके लिए सप्ताह का उत्तरार्ध शुभ साबित होगा। इस दौरान उनके मान-सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी। इस दौरान घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में बीतेगा।
घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। अध्ययन-अध्यापन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह मौसमी बीमारी को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। शारीरिक एवं मानसिक परेशानी से बचने के लिए अपनी दिनचर्या और खानपान सही रखें।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें तथा शुक्रवार के दिन कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह मनचाही सफलता और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण करने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी। यह सप्ताह उनके लिए बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है, ऐसे में उन्हें सप्ताह की शुरुआत से अपने समय, ऊर्जा, धन आदि का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। यदि आप चाहते हैं कि आपको अनचाही परेशानी का सामना न करने पड़े तो आप अपने छुपे हुए शत्रुओं से खूब सावधान रहें और दूसरों के भरोसे अपना काम छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें।
आपकी प्रोफेशनल लाइफ हो या फिर निजी लाइफ, दूसरों से उलझने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करने का प्रयास करें। करियर अथवा कारोबार से जुड़ी चुनौतियों को आप सकारात्मक रहते ज्यादा अच्छी तरह से फेस कर सकते हैं। ऐसे में किसी चीज को लेकर मन में नकारात्मक विचार न पाले रखें और सभी को मिलाकर चलने का प्रयास करें। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए संवाद का सहारा लें और परिजनों की अपेक्षाओं की अनदेखी न करें अन्यथा दूरियां घटने की बजाय बढ़ सकती हैं। प्रेम संबंध में दिखावा करने से बचें और मर्यादा बनाए रखें अन्यथा बेवजह की परेशानियों से जूझना पड़ सकता है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु को तुलसी दल चढ़ाकर नारायण कवच का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको अपने करियर में मनचाही प्रगति और कारोबार में मनचाहा लाभ होता हुआ नजर आएगा। आपके सभी सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में सुख-साधन से जुड़े किसी बड़े समान की प्राप्ति संभव है। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन अथवा वाहन के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
सप्ताह के मध्य में लंबे समय बाद किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात के संयोग बनेंगे। इस दौरान करियर-कारोबार से संबंधित लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा शुभ साबित होगी। नौकरी में बदलाव या फिर प्रमोशन की कामना पूरी होगी। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। यदि आप बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे तो इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। अविवाहित लोगों के विवाह का योग बनेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी किसी समस्या का समाधान निकल जाने पर मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग की प्राप्ति होगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को दूध एवं गंगाजल अर्पित करके शिव चालीसा का पाठ करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंधों का विशेष ख्याल रखना होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी बात को लेकर स्वजनों के साथ मन-मुटाव हो सकता है। इस दौरान छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें। यदि आपका भूमि-भवन अथवा कारोबार आदि को लेकर किसी के साथ विवाद चल रहा है तो उसे बजाय कोर्ट-कचहरी ले जाने के बातचीत के जरिए समाधान निकालना ज्यादा उचित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से बहुत ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि वे आपके काम में अडंगे डालने की कोशिश कर सकते हैं।
इस दौरान कार्यस्थल पर अपने विरोधियों की साजिश का शिकार होने से बचें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह किसी भी जोखिम भरी योजना में धन निवेश करने से बचें। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह सेहत से जुड़ी किसी भी समस्या को इग्नोर करने से बचना चाहिए अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। खान-पान एवं दिनचर्या सही रखें अन्यथा पेट संबंधी समस्या पैदा हो सकती है। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल दें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।