फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (12-18 September) : यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mon, 12 Sep 2022 11:13 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 12 Sep 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 12 to 18 september 2022 know prediction of all zodiac signs
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला
मेष

मेष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत थोड़ी व्यस्तता लिए रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने में अधिक परिश्रम और प्रयास करने होंगे। इस दौरान सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग न मिल पाने से मन थोड़ा दु:खी रह सकता है। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से सभी समस्याओं का हल निकालने में कामयाब रहेंगे। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है,जिसके साथ भविष्य में लाभ की योजनाओं के साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में मनचाही सफलता मिल सकती है। किसी विशिष्ट व्यक्ति के सहयोग से कारोबार के विस्तार की कामना पूरी होगी। इस दिशा में किए गए सभी प्रयास सफल होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने काम को दूसरों के भरोसे छोड़ने से बचना होगा,अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। लव पार्टनर के साथ रिश्ते सामान्य रहेंगे और उसके साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। इस सप्ताह आपको कामकाज के साथ अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। ऐसे में अपना खानपान और दिनचर्या सही रखें। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। शुभ फलों की प्राप्ति के लिए तांबे का कड़ा धारण करें।  

weekly horoscope saptahik rashifal 12 to 18 september 2022 know prediction of all zodiac signs
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होन जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में किसी बने-बनाए काम में अचानक से बड़ी अड़चन आ जाने से मन खिन्न रहेगा। इस दौरान आजीविका के साधन बाधित और अनावश्यक चीजों पर धन खर्च होने से आर्थिक चिंता सताएगी। नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जगह पर तबादले, प्रमोशन या फिर कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। सप्ताह के मध्य में व्यापार से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक होंगी। सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए शुभ साबित होगा। यदि आप भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की सोच रहे थे तो आपको मनचाहा लाभ पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। सप्ताह के अंत में संतान से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और लव पार्टनर के साथ सामंजस्य बढ़ेगा। आपको अपने लव पार्टनर से कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की तरफ से सुख और सहयोग मिलता रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में शुद्ध घी का दीया जलाकर पूजा करें। शुक्रवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दूध,चावल या फिर चीनी का दान करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 12 to 18 september 2022 know prediction of all zodiac signs
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन 

मिथुन राशि के लोगों को इस सप्ताह जीवन में आगे बढ़ने के लिए कई अवसर मिलेंगे। हालांकि उन अवसरों का लाभ उठाने के लिए आपको अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करना होगा। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्राएं थकान भरी लेकिन लाभप्रद साबित होंगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक श्रम की आवश्यकता रहेगी। किसी व्यक्ति विशेष की मदद से किसी लाभ की योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में कोई पारिवारिक समस्या आपकी चिंता का कारण बन सकती है। इस दौरान आपको अपनी सेहत का भी विशेष ख्याल रखना होगा। स्वास्थ्य संबंधी मामलों की अनदेखी करने पर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में कार्यक्षेत्र में अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है,जिसे निबटाने के लिए आपको अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से इस दौरान आपको अपने जीवन में धन लाभ और खर्च दोनों ही स्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल पर जानें का प्रोग्राम बन सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर पूजा करें। 'ॐ गं गणपतये नम: मंत्र का अधिक से अधिक जाप करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 12 to 18 september 2022 know prediction of all zodiac signs
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आपका पूरा सहयेाग करते नजर आएंगे। आप अपने परिश्रम  एवं पुरुषार्थ के बल पर सभी अधूरे कार्य को पूरा करने में कामयाब होंगे। भूमि,भवन और वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। यदि आपने पूर्व में किसी योजना में धन निवेश किया था,तो उससे लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। सप्ताह के मध्य में आपको कारोबार से जुड़ी कुछेक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। यदि आप अपने कारोबार का विस्तार या बदलाव की सोच रहे थे तो सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लें। सप्ताह के उत्तरार्ध में महिला मित्र की मदद से आप अपनी  मुश्किलों को कम करने में कामयाब होंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। परिजन आपके प्रेम संबंधों को हरी झंडी दिखाते हुए शादी के लिए स्वीकृति प्रदान कर सकते हैं। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
 
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और ॐ नम:शिवाय मंत्र का रुद्राक्ष की माला से जप करें।   

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 12 to 18 september 2022 know prediction of all zodiac signs
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह 

सिंह राशि के लिए यह सप्ताह मनोकूल सफलता देने वाला होगा। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ सूचना के साथ होगी जो आपके मान-सम्मान को चार चांद लगाने वाली साबित होगी। आपको इस सप्ताह किसी कार्य विशेष के लिए कार्यक्षेत्र अथवा समाज में सम्मानित किया जा सकता है। नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह पर तबादला या फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने का योग बन रहा है। यह सप्ताह उन लोगों के लिए बेहद शुभ साबित होगा जो विदेश में रहकर अपनी पढ़ाई या फिर करियर बनाने की सोच रहे हैं। आपके इस ख्वाब में आड़े आ रही सभी मुश्किलें दूर होंगी। सप्ताह के मध्य का समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगी। इस दौरान आपके द्वारा लिए गए निर्णय सफल और लाभप्रद साबित होंगे। हालांकि आपको सट्टा, लाटरी या शेयर बाजार में पैसा लगाने से बचना चाहिए क्योंकि इस दौरान आपको जो कुछ भी प्राप्त होगा आपकी मेहनत से ही मिलेगा। जिन लोगों का अपने लव पार्टनर के साथ मनमुटाव चल रहा था,इस सप्ताह किसी महिला मित्र की मदद से दूर होगा। अपने प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। अपना खान-पान और दिनचर्या सही रखें।  

उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को तांबे के लोटे से अर्ध्य दें और 'ॐ घृणि सूर्याय नम:'मंत्र का अधिक से अधिक जप करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed