फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (11-17 September): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Sun, 10 Sep 2023 08:30 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 10 Sep 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 11 To17 September 2023 know predictions of all zodiac signs
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान दोनों से बचने की जरूरत है। करियर हो या फिर कारोबार, आपको इस सोच के साथ चलना होगा कि अगर अभी नहीं तो कभी नहीं, तभी आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने सोचे हुए काम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की जरूरत रहेगी। कारोबार में भी आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध में आपको कम चुनौतियां रहेंगी और अपनों के सहयोग से काम सरलता से होते हुए नजर आएंगे। इस दौरान आप अपनी सेहत और संबंध को सही बनाए रखने के लिए अधिक धन खर्च कर सकते हैं। आपकी कोशिशें रंग लाती हुई नजर आएंगी। परिवार एवं समाज में आपकी साख बढ़ेगी। युवाओं का अधिकांश समय अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में पढ़ाई-लिखाई करने वाले छात्रों को कोई सुखद समसाचार मिल सकता है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ खट्टी-मीठी तकरार होती रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा के योग बनेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं। 

weekly horoscope saptahik rashifal 11 To17 September 2023 know predictions of all zodiac signs
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

वृषभ
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खुशियों और सफलता को लिए हुए है। इस सप्ताह आपके द्वारा किये गये प्रयासों का पूरा फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की सराहना करेंगे। आपकी पेशागत व व्यक्तिगत साख में बढ़ोत्तरी होगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे। यदि कोर्ट-कचहरी में कोई मुकदमा चल रहा है तो उसमें फैसला आपके हक में आ सकता है। इस दौरान यदि आप चाहें तो तमाम तरह के विवादों को कूटनीति और प्रभावी व्यक्ति की मदद से हल कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में किसी प्रियजन से अचानक मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंध के लिए यह समय आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर मिलेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय स्वजनों एवं मित्रों के साथ मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। इस दौरान आप जीवन का खूब लुत्फ उठाएंगे। व्यवसाय की दृष्टि से भी यह समय प्रगति एवं उन्नतिकारक है। कारोबार को मनचाहा आकार देने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह सेहत सामान्य और स्वजनों के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन गणपति की पूजा दूर्वा चढ़ाकर करें और गणेश चालीसा का पाठ करें। 

weekly horoscope saptahik rashifal 11 To17 September 2023 know predictions of all zodiac signs
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

मिथुन 
बीते सप्ताह के मुकाबले यह सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में कामकाज को निबटाने में सीनियर और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। आप भी सभी के साथ बेहतर तरीके से तालमेल बनाते हुए काम करेंगे। घर और बाहर दोनो जगह लोगों का समर्थन मिलेगा। इस दौरान किसी नई योजना के साथ जोड़ने या फिर नये कारोबार को शुरू करने की संभावना बनेगी। सप्ताह के मध्य में अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं नए संबंधों को बनाने वाली होगी। यात्रा के दौरान आपकी मुलाकात किसी प्रभावी व्यक्ति के साथ हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी सेहत और खान-पान का विशेष ख्याल रखना होगा क्येांकि इस दौरान आपकी सेहत आपकी परेशानी का सबब बन सकती है, जिसके चलते आपको शारीरिक एवं मानसिक कष्ट बना रह सकता है। इस दौरान आपको अपनी जीवनशैली में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में केसर का तिलक अर्पित करें तथा विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 11 To17 September 2023 know predictions of all zodiac signs
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस दौरान व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे। इष्ट-मित्रों की मदद से आप अपने सोचे हुए काम को समय पर कर पाने में कामयाब होंगे। सत्ता-सरकार से जुड़े काम में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। किसी योजना या फिर बाजार में फंसा हुआ धन निकल आएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए अत्यधिक शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी कोई बड़ी अड़चन दूर होने पर आपको राहत मिलेगी। यदि आपकी लव पार्टनर के साथ अनबन चल रही थी तो इस सप्ताह किसी महिला मित्र की मदद से वह खत्म हो जाएगी और आपके रिश्ते एक बार फिर पटरी पर आ जाएंगे। यह पूरा सप्ताह आपके लिए गुडलक लिए है, लेकिन फिर भी आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी के साथ धन का लेन-देन करते समय और किसी योजना में धन निवेश करते समय खूब सावधानी बरतनी चाहिए। सेहत सामान्य रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें। 

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 11 To17 September 2023 know predictions of all zodiac signs
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

सिंह 
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह करियर और कारोबार में विशेष सफलता एवं सम्मान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम बड़ी आसानी से पूरे होते हुए नजर आएंगे। आपको कारोबार में खासा लाभ होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं उम्मीद से कहीं ज्यादा लाभ और सफलता देने वाली साबित होंगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाजी महिलाओं का कार्यक्षेत्र के साथ घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में आप अपने जीवन को सरलता से जीने की कोशिश करेंगे। इस दौरान आप भागदौड़ करने की बजाय एक जगह ठहर कर काम करना पसंद करेंगे। इस दौरान आपका मन स्वजनों के साथ अधिक समय बिताने का करेगा। प्रेम संबंध के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। आपको लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के मौके मिलेंगे। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। इस दौरान करीबी मित्रों से मिला स्नेह और सम्मान आपके भीतर सकरात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का काम करेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार संग तीर्थ स्थान पर जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed