मेष
मेष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह अपने ख्वाबों को पूरा करने के लिए कई अवसर आएंगे लेकिन उन्हें भुनाने के लिए आपको आलस्य और अभिमान से तौबा करना होगा, अन्यथा आपको बाद में पछताने के सिवा कुछ भी नहीं मिलने वाला है। इस सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है अथवा उनकी पढ़ाई में कुछ एक बड़ी अड़चनें आ सकती हैं।
सप्ताह के आरम्भ में पुराने मित्रों आदि से मिलने-जुलने के कार्यक्रम बनेंगे। यह समय नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में कुछ एक बड़े प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने की चुनौती आपके सामने रह सकती है। जिसे पूरा करने के लिए आपको अपने सीनियर और जूनियर के साथ बेहतर तालमेल बनाते हुए अतिरिक्त परिश्रम करने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों सक्रिय रहेंगे लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक से उनकी सभी चालों को नाकाम करने में कामयाब हो जाएंगे।
सप्ताह के उत्तरार्ध में धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें और किसी को धन उधार देने से बचें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह जोखिम भरी डील करने से बचना चाहिए। हालांकि विदेश से जुड़े कार्य करने वालों को सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घर-परिवार में परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। अधिक भागदौड़ या काम की अधिकता के चलते शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रह सकती है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में गुड़ और चना चढ़ाकर उनके मंत्र ‘ॐ नमो हनुमते भय भंजनाय, सुखं कुरु फट् स्वाहा’ का जप करें।
2 of 12
Taurus Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों पर ही बहुत ज्यादा फोकस करने की आवश्यकता रहेगी। आपको यह समझना होगा कि जान है तो जहान है। ऐसे में इस सप्ताह भूलकर भी किसी शारीरिक समस्या को इग्नोर करने की गलती न करें अन्यथा उसके इलाज के लिए आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। इस सप्ताह आपको काजकाज की थकान, मौसम जनित बीमारी अथवा किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने से कष्ट मिल सकता है।
सप्ताह के आरंभ से ही कामकाज में आने वाली अड़चनें आपकी परेशानी का कारण बनेंगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी अथवा सीनियर के साथ किसी बात को लेकर टकराव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ लूज टॉक करने की भूल बिल्कुल न करें अन्यथा आपको अपमानित होना पड़ सकता है अथवा आप पर कोई गलत आरोप लगा सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह बाजार में अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है।
लाभ की दृष्टि से इस सप्ताह कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आय के मुकाबले व्यय ज्यादा होगा। संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। वृषभ राशि के जातकों को प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। अपने रिश्ते का बेवजह का प्रदर्शन अथवा उतावलापन आपके लिए जी का जंजाल साबित हो सकता है। एक छोटी सी गलती के रिशतों मे खटास का बड़ा कारण बन सकती है। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को अर्घ्य दें तथा गायत्री मंत्र का एक माला जप अवश्य करें।
3 of 12
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों की इस सप्ताह बात से बात बनेगी और बात से बात बिगड़ेगी। ऐसे में आपको किसी भी व्यक्ति के साथ बेहद सावधानी के साथ बात-व्यवहार करने की आवश्यकता बनी रहेगी। इस सप्ताह आपकी विनम्रता और व्यवहार कुशलता आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है। सप्ताह के प्रारंभ में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। इस दौरान आपकी मुलाकात किसी प्रभावी व्यक्ति से हो सकती है जो आपके करियर और कारोबार को आगे में बढ़ाने काफी मददगार साबित हो सकता है।
सप्ताह के मध्य में भाग्य के सहयोग से कार्यों में प्रगति होगी। अटके काम पूरे होंगे। इस दौरान धार्मिक आयोजन में भाग लेने के अवसर मिलेंगे। घर में किसी प्रिय सदस्य के आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। कामकाज में अपेक्षित प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। उच्चाधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। इस दौरान परिवार के संग तीर्थाटन का कार्यक्रम बन सकता है।
रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर आप पर अपना पूरा प्यार लुटाता नजर आएगा। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो आपके जीवन में किसी प्रिय व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। किसी के साथ हाल में हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। शादीशुदा लोगों को वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से सहयोग बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर उनकी चालीसा का पाठ करें।
4 of 12
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। सप्ताह के पूर्वार्ध की तुलना में उत्तरार्ध का समय थोड़ा बेहतर रह सकता है लेकिन पूवार्ध में आपको अपने किसी भी कार्य को करते समय बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको कामकाज में अचानक से आने वाली समस्याएं परेशान कर सकती हैं, जिसके चलते आपका मन खिन्न रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान बहुत धैर्य और शांति के साथ अपना कार्य करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में किसी के साथ उलझने की बजाय अपने काम पर पूरी तरह से फोकस करना लाभप्रद रहेगा।
उच्चाधिकारियों एवं घर-परिवार के सदस्यों को मिलाकर चलें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह के पूर्वार्ध में थोड़ा मंदी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं बनी रहेगी और आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका कारोबार एक बार फिर से पटरी पर आता हुआ नजर आएगा।
यदि आप किसी के सामने अपने प्रेज का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए उचित समय का इंतजार करना चाहिए, अन्यथा आपकी बनती बात बिगड़ सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए लव पार्टनर पर शक करने से बचें और उसके साथ अच्छी तरह से बात-व्यवहार करें। इस सप्ताह जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
उपाय- प्रतिदिन देवों के देव महादेव की विधि-विधान से पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें।
5 of 12
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह ‘हारिए न हिम्मत और बिसारिए न राम’का महामंत्र हमेशा याद रखना होगा। यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा कठिनाई भरा रह सकता है लेकिन इतना भी नहीं कि आप जीवन में आने वाली तमाम समस्याओं का समाधान न खोज सकें। सिंह राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने इष्टमित्रों और अपने वरिष्ठ लोगों को मिलाकर चलते और उनकी उचित सलाह को इग्नोर नहीं करते हैं तो निश्चित रूप से वे अपनी सभी चुनौतियों को पार करते हुए किसी भी कार्य में मनचाही सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी भी काम को करते और धन आदि का लेन-देन करते समय खूब सावधानी बरतें। इस दौरान कोई भी कार्य जल्दबाजी अथवा असमंजस की स्थिति में न करें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कागज संबंधित कार्य समय पर पूरे कर लेने चाहिए अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। कोर्ट-कचहरी या किसी अन्य कार्य में धन का अपव्यय होने की आशंका बनी रहेगी। रिश्ते-नाते को बातों को बेहतर बनाने के लिए वाद-विवाद से बचें। प्रेम संबंध को प्रगाढ़ बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहें।
उपाय: प्रतिदिन श्री लक्ष्मीनारायण भगवान की पीले पुष्प और पीले फल अथवा मिठाई का भोग लगाकर नारायण कवच का पाठ करें।