Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। साप्ताहिक राशिफल सप्ताह की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का साप्ताहिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। साप्ताहिक राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि यह सप्ताह आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। इस सप्ताह आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। साप्ताहिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।
Saptahik Rashifal: ये हैं इस सप्ताह की 4 भाग्यशाली राशियां, कार्य-व्यापार में होगी खूब तरक्की
इस सप्ताह परिश्रम से लाभ के योग बनेंगे। आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसके माध्यम से भविष्य में लाभ होने की संभावनाएं बनेंगी। किसी से कर्ज लेने से बचें। मंगलवार के दिन तो भूलकर भी न लें। अपने सीक्रेट्स दूसरों के साथ शेयर करने से बचें, अन्यथा उनका खुलासा होने पर विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
सप्ताह की शुरुआत में किसी नई योजना पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में कनिष्ठ एवं वरिष्ठ दोनों का सहयोग प्राप्त होगा लेकिन भूमि-भवन से संबंधित मामलों को लेकर परेशानी उठानी पड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से बचें। पत्नी का स्वास्थ्य नरम रहेगा। सप्ताह के अंत में कुछ नए व महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जो कि भविष्य में लाभप्रद रहेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भाग्यवर्धक है। रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों को रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में अप्रत्याशित रूप से लाभ होगा। पैतृक अथवा नई संपत्ति के प्राप्त होने के योग बनेंगे। सप्ताह के अंत में घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। छोटी दूरी की धार्मिक यात्रा भी संभव है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने का मौका मिलेगा।
इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में न सिर्फ सफलता मिलेगी बल्कि लोग आपका लोहा मानेंगे। परिश्रम साध्य कार्यों की पूर्ति होने पर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत तक लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक होगी। नये लोगों से संपर्क होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।