Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 04 July 2021: रविवार को चार राशि के लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ, बाकी के लिए मिलाजुला रहेगा दिन
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार करने वाले जातकों के लिए उत्तम रहेगा। व्यापार में लाभ कमाने के लिए आज आपको अचानक यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आज आपका जीवनसाथी से बिना किसी बात पर झगड़ा कर सकता है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो अपने जीवनसाथी को समझाने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज अपने माता पिता की आवश्यकता होगी। आज आप अपने घर परिवार के लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने का मन बनाएंगे, जिसमें आप कामयाब अवश्य रहेंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपनी खुशियों का बलिदान करने के लिए होगा। आज आपको यदि अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने के लिए लेकर जा रहे थे, तो आज आपको अपने रुके हुए कार्य पर काम करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति पर कोई गहरा संकट मंडरा सकता है। आप घर परिवार की समस्याओं को आज अपने वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझाने मे कामयाब रहेंगे। यदि आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपसे कड़वे शब्द बोलता है, तो आपको उन्हें भी सुनना पड़ सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मन में एक अजीब सी बेचैनी रह सकती हैं, इसके कारण आपके निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित होगी। यदि आज आपको अपने व्यापार के लिए कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले। धार्मिक व सामाजिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। सायंकाल के समय आपके पिताजी के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है, इसलिए बाहर के खानपान से परहेज रखने के लिए कहे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। आपकी किसी बड़े समूह की भागीदारी आपके लिए दिलचस्प हो सकती है, लेकिन आपके खर्चे और बढ़ सकते हैं, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी उसमें आज आपको सफलता मिलती दिख रही है। आप अपनी आवश्यकता की सामग्री पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। जीवनसाथी को आज आप बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। संतान के भविष्य से संबंधित यदि आज किसी योजना में निवेश करने का मन बना रहे हैं,तो उसके लिए दिन अति उत्तम रहेगा।