Content Partner: Astrosage
Published by: Prateek Ranjan
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जून महीने का यह पहला हफ्ता है। इस सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा तो कुछ राशि के लोग परेशानियों में घिर सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा गुजरेगा यह सप्ताह।
साप्ताहिक मेष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
2 of 13
इस सप्ताह आप अपने कार्य क्षेत्र में अधिक व्यस्त रहेंगे। क्योंकि आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा और इसके परिणाम-स्वरूप कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी और आपकी सराहना होगी। लेकिन दूसरी ओर आप अपने परिवार को कुछ कम समय दे पाएंगे। जिस कारण परिवार में थोड़ा तनाव रह सकता है। आपकी संतान प्रसन्नचित रहेगी। हालांकि उनका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। विद्यार्थियों को अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। आमदनी सामान्य रहेगी वहीं खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी किसी हॉबी के कारण आपको धन लाभ भी संभव है। भाई-बहनों का सहयोग व समर्थन प्राप्त होगा।
साप्ताहिक वृष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
3 of 13
इस सप्ताह आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक क्रियाकलापों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और आपकी माता जी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप धन का संचय करने में सक्षम होंगे। इस सप्ताह परिवार में कोई मंगल कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। खर्चों में कुछ अधिकता हो सकती है। विदेशी संपर्कों से लाभ होने की संभावना है। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। संतान आप के प्रति समर्पण का भाव रखेगी और आप उन से संतुष्ट होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय काफी अच्छा रहने की संभावना है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। पिताजी से कोई मनमुटाव संभव है अथवा उनको कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक मिथुन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
4 of 13
इस सप्ताह आपको कुछ उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का पूर्ण रूप से ख्याल रखें, क्योंकि किसी प्रकार की दुर्घटना अथवा चोट लगने की संभावना बनती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएँ और अपने खान-पान पर भी पूरा ध्यान दें। अचानक से धन हानि की भी संभावना है अतः निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में आप का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आप जल्द पैसा कमाने के चक्कर में कुछ गलत कार्य भी कर सकते हैं अतः इस ओर विशेष ध्यान दें। संतान आनंदित रहेगी और आपको अपार स्नेह देगी। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है। इस सप्ताह आपके खर्चे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
साप्ताहिक कर्क राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
5 of 13
इस सप्ताह आपको धैर्य पूर्वक रहना होगा। मानसिक तनाव को स्वयं पर हावी ना होने दें और वाहन सावधानी से चलाएँ। पारिवारिक जीवन मन को शांति देने वाला होगा लेकिन इस दौरान आप किसी अन्य वजह से परेशानी महसूस कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपकी संतान ऊर्जावान रहेगी और हर कार्य को आगे बढ़कर करेगी। विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी।कार्य क्षेत्र में आप का दबदबा बढ़ेगा और आपको पदोन्नति की प्राप्ति हो सकती है। आप घर खरीदने के बारे में भी विचार कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।