Weekly Horoscope in Hindi: पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...
साप्ताहिक राशिफल (30 मार्च से 5 अप्रैल): जानें इस हफ्ते किन राशि के लोगों को मिलेगी कामयाबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष साप्ताहिक राशिफल
आप अपने ज्ञान के बल पर अच्छे निर्णय लेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की पाने के लिए शॉर्टकट का रास्ता अपना सकते हैं। परंतु ऐसा बिल्कुल भी न करें। पारिवारिक जीवन संतोष पूर्ण रहेगा। हालाँकि व्यस्तता के कारण परिवार को कम समय दे पाएंगे। भाई-बहनों को किसी प्रकार का कष्ट हो सकता है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। छात्रों को प्रतियोगी में सफलता मिलेगी। संतान भी अपने क्षेत्र में तरक्की करेगी।
वृष साप्ताहिक राशिफल
मन में एक प्रकार की बेचैनी रह सकती है। किसी स्वास्थ्य परेशानी से भी सामना हो सकता है। ध्यान रखें, आपके किसी अनुचित व्यवहार के कारण परिजन दुखी हो सकते हैं। इसलिए ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे उन्हें ठेस पहुंचती हो। कार्यक्षेत्र राहें आसान नहीं होगी। हालाँकि आपका पूरा फोकस कार्य पर भी होगा। माता जी की सेहत पर थोड़ा ध्यान दें। अच्छी आमदनी का मार्ग प्रशस्त होगा। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
अपनी सेहत पर ध्यान दें और किसी से व्यर्थ के विवाद में ना उलझे अन्यथा कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण गति से चलेगा और आप अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की करेंगे। सरकारी कामों में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सहयोगी भी आपके कार्य में हाथ बटाएंगे। संतान आनंदपूर्ण जीवन व्यतीत करेगी। वहीं विद्यार्थी अपने छात्र जीवन को इंज्वॉय करेंगे।
कर्क साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको अपनी वाणी पर पूर्ण रुप से नियंत्रण रखना होगा अन्यथा वाणी में कटुता लड़ाई-झगड़े का कारण बन सकती है। इसके द्वारा कुटुंब में भी परिजनों से मनमुटाव हो सकता है। ख़र्च में वृद्धि की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही आप नौकरी बदलने के बारे में भी सोच सकते हैं। संतान तरक्की करेगी और विद्यार्थी भी अपने ज्ञान के बल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे।