फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष गणना : मई महीने के पहले सप्ताह में इस दिन रहें जरा बचके...

Mon, 03 May 2021 12:48 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 03 May 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
weekly horoscope 3 may to 05 may 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि

मेष राशि


सप्ताह का आरंभ काफी मिलाजुला रहेगा। कार्य व्यापार में भी उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। यह भी संभव है कि जितनी मेहनत करें उतना लाभ न मिले। कोई नया कार्य आरंभ करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। सप्ताह के मध्य भाग दौड़ की अधिकता रहेगी। किसी संबंधी अथवा मित्र से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें 18 तारीख को रहें जरा बचके।

weekly horoscope 3 may to 05 may 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि

वृषभ राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। कोई भी दिन अशुभ नहीं है इसलिए कोई भी कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नये अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें उसमें पूर्णरूप से सफल रहेंगे। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। सामाजिक संस्थाओं तथा अनाथालय आदि में बढ़चढ़ कर दान पुण्य करेंगे। सामाजिक पद तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।

weekly horoscope 3 may to 05 may 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
मिथुन

मिथुन राशि
सप्ताह के आरंभ में पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा इसलिए हर कार्य निर्णय बहुत साहस और संयम के साथ करने की आवश्यकता है । कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं। सप्ताह के मध्य ग्रह-गोचर में आया परिवर्तन परेशानियों में कमी लाएगा कार्य व्यापार में भी उन्नति के योग। 03 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope 3 may to 05 may 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि

कर्क राशि
संपूर्ण सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे । सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न ना होने दें। आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है सावधान रहें। सप्ताहांत ग्रह गोचर की अनुकूलता समस्याओं में कमी लाएगी। 6 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
weekly horoscope 3 may to 05 may 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि

सिंह राशि
सप्ताह कई तरह के अप्रत्याशित समाचार देने वाला रहेगा। आरंभ में स्वास्थ्य के प्रति चिंता बढ़ेगी। गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहें और कोर्ट कचहरी के मामलों में उलझने से बचें। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। सप्ताह के मध्य मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता रहेगी। विवाह संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी सप्ताहांत पुनः स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। 9 तारीख को रहें जरा बचके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed