मेष राशि-
ज्योतिष गणना: मार्च के अंतिम सप्ताह (29 मार्च से 04 अप्रैल) में इस दिन रहें जरा बचके...
वृषभ राशि-
सप्ताह का आरंभ शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता देगा। विशेषकरके विद्यार्थियों के लिए तो यह समय किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए परीक्षा में अच्छी कामयाबी के लिए और प्रयास करें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सप्ताह के मध्य उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कार्य क्षेत्र से कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं, विवाद से बचें। 4 अप्रैल को रहें जरा बचके।
मिथुन राशि-
सप्ताह का आरंभ कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति के साथ शुरू होगा किंतु, ये अधिक समय तक नहीं रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य संपन्न होंगे। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मित्रों अथवा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। सप्ताह के मध्य गोचर ग्रहों में आया परिवर्तन प्रतियोगिता में अच्छी सफलता देगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत किंतु षड्यंत्रकारियों और गुप्त शत्रुओं से बचते रहें। 2 अप्रैल को रहें जरा बचके।
कर्क राशि-
अपने सौम्य स्वभाव के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। धर्म एवं अध्यात्म के मामलों में गहरी रूचि रहेगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा और जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी जिसके फलस्वरूप अत्यधिक भागदौड़ करना पड़ेगा। सप्ताह के मध्य पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति बढ़ सकती है। मित्रों एवं सम्बंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग किंतु सप्ताहांत सब बेहतर हो जाएगा। 3 अप्रैल को रहें जरा बचके।
सिंह राशि-
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए बेहतरीन कामयाबी हो भरा रहेगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा निर्णय लेना चाहें तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने के योग। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए आवेदन करना चाहें तो भी सफल रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य में लगे रहेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।