फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saptahik Rashifal (29 Dec 2025 to 4 Jan 2026): जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है साल का आखिरी सप्ताह?

Sat, 27 Dec 2025 02:53 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 27 Dec 2025 02:53 PM IST
सार

Weekly Horoscope (29 Dec 2025 to 4 Jan 2026): नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 29 December 2025 to 04 January 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
साप्ताहिक राशिफल 29 दिसंबर 2025 से 04 जनवरी 2026 - फोटो : Amar Ujala
Weekly Horoscope (22 To 28 December 2025): दिसंबर के इस आखिरी सप्ताह नए साल में पड़ेंगे, जो बेहद खास रहने वाला है। इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, वहीं कुछ राशियों के लिए सावधानी और सतर्कता की आवश्यकता रहेगी। यह समय बदलाव और नए अवसर लेकर आएगा, जिससे आपकी जिंदगी के कई पहलुओं में प्रभाव देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आपको अपने कार्यों में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ना होगा, लेकिन कुछ राशियों को अनावश्यक विवादों और उलझनों से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामले, स्वास्थ्य, और संबंधों में संतुलन बनाना इस समय बेहद महत्वपूर्ण होगा।


इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ संदेश लेकर आएगी, जिससे वे अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल रहेंगे। वहीं कुछ राशियों को धैर्य और समझदारी से काम लेकर सावधानी बरतनी होगी, ताकि अनचाही समस्याओं से बचा जा सके। आइए, विस्तार से जानते हैं इस सप्ताह आपकी राशि पर ग्रहों का क्या प्रभाव पड़ेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा, ताकि आप अपने जीवन में आने वाले उतार-चढ़ावों को समझदारी से संभाल सकें।

Swapna Shastra: सुबह-सुबह आए ऐसे सपने तो किसी को न बताएं, जीवन में हो सकते हैं सकारात्मक बदलाव
Weekly Horoscope 29 December 2025 to 04 January 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत से ही आप पर तमाम जिम्मेदारियों का बोझ बना रहेगा। इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में तमाम तरह की परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। ऑफिस में अपने सीनियर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन धैर्य और संयम से स्थिति संभल जाएगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा, हालांकि सप्ताह के मध्य में कारोबार को आगे बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। इस दौरान आपको जोखिम भरे निवेश से बचना होगा। यदि आप कोई भूमि या भवन आदि खरीदने का विचार बना रहे हैं तो खूब जांच-परख कर ही कोई सौदा करें। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय अधिक खर्चीला रहने वाला है। इस दौरान अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं। पर्यटन-पिकनिक के योग बनेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए मेष राशि के जातकों को अपनों के साथ संवाद बनाए रखना जरूरी है। परिवार में भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना एवं बजरंग बाण का पाठ करें।
 

Weekly Horoscope 29 December 2025 to 04 January 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की करने के अवसर प्राप्त होंगे और सीनियर की आप पर पूरी कृपा बरसेगी। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा। इस दौरान स्वजनों के साथ मौज-मस्ती करने के तमाम अवसर प्राप्त होंगे। महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में रमेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों का समय शुभ कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। कारोबार में तेजी से होती प्रगति को देखकर मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप किसी बड़ी योजना अथवा नये कारोबार में निवेश कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में बड़े लाभ की प्राप्ति की संभावना बनेगी। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से सप्ताह शुभता लिए रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। लव पार्टनर से कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 29 December 2025 to 04 January 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। सप्ताह के उत्तरार्द्ध की अपेक्षा पूर्वार्द्ध अधिक अनुकूल और उन्नतिदायक कहा जाएगा। ऐसे में मिथुन राशि के जातकों को अपने महत्वपूर्ण कार्य सप्ताह की शुरुआत में निपटाने का प्रयास करना चाहिए। सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर-कारोबार आदि के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक अपनी भावनाओं के अनुरूप ही कार्य करें। किसी के दबाव में आकर गलत फैसला लेने से बचना होगा। सप्ताह के मध्य का समय सेहत की दृष्टि से थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको मौसमी बीमारी से बचते हुए अपने खानपान का विशेष ख्याल रखना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कोई बड़ी समस्या के सामने आने से आपका मन विचलित हो सकता है। इस दौरान आपके धैर्य और विवेक परीक्षा होगी। मिथुन राशि के जातकों को अपनी समस्याओं को एक-एक करके सुलझाना होगा। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी बातों को तूल देने या फिर दिल से लगाने से बचना होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका बनी रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर गणेश जी के मंत्र ॐ विघ्नेश्वराय नमः का जप करें।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 29 December 2025 to 04 January 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपको कामकाज में अनुकूलता बनी रहेगी। इस सप्ताह आपका करियर और कारोबार तेजी से आगे बढ़ता नजर आएगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहद शानदार रहने वाली है। इस दौरान आप कोई बड़ी व्यावसायिक डील कर सकते हैं। बाजार में आपकी धाक बढ़ेगी। पूरे सप्ताह लाभ की प्राप्ति होगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों की भी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। यदि आप लंबे समय से अपने नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपको किसी बड़ी जगह से ऑफर आ सकता है। हालांकि इस विषय में जल्दबाजी में फैसला न लें और खूब सोच-समझकर आगे बढ़ें। सप्ताह के मध्य में संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए अधिक प्रयासरत रहने से कार्य सिद्धि की संभावना रहेगी। माता-पिता की तरफ से आपको पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। जिसके कारण आप घरेलू समस्याओं का समाधान अंतत: निकालने में कामयाब हो जाएंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ सुखमय जीवन व्यतीत करेंगे।

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ करें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed