Saptahik Rashifal (27 Oct to 2 Nov): मिथुन और कुंभ राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा सप्ताह, पढ़ें राशिफल
Weekly Horoscope (27 Oct to 2 Nov): नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले जुले फल देने वाला कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत और संबंधों को विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। बदलते मौसम में अपने खान-पान और दिनचर्या का ख्याल रखें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। मेष राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत से अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से काम करना चाहिए। यदि आप अपनी परिस्थितियों के अनुरूप निर्णय लेते हैं तो आपको काफी राहत रहेगी। इस सप्ताह किसी के बहकावे या दबाव में आकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने की गलती न करें। कुल मिलाकर नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा कठिनाई भरा रह सकता है। इस दौरान आपको कामकाज संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं।
कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके काम में बाधाएं डालने का षड्यंत्र रच सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। कहने का तात्पर्य यह कि जोखिम भरे निवेश से मेष राशि के जातकों को बचने की आवश्यकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और बेवजह अपने संबंधों का प्रदर्शन या उतावलेपन से बचें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार की दृष्टि से बेहद शुभ तो वहीं रिश्ते-नाते की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। ऐसे में आपको इस पूरे सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। आपको इस सप्ताह इस बात पर विशेष ध्यान देना होगा कि आप किसी से कहते क्या हैं और अगले तक पहुंचता क्या है। इसलिए अपनी बात को विशेष रूप से स्वजनों के सामने स्पष्ट रूप से कहें अन्यथा वो उसका गलत अर्थ निकालते हुए आपसे नाराज होकर दूरी बना सकते हैं।
इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में पूरी तरह से अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी और सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे। यदि व्यवसाय की बात करें तो आपको मनचाहा लाभ होगा और कारोबार में ठीक-ठाक प्रगति होती नजर आएगी लेकिन किसी योजना या कारोबार में निवेश सोच-समझ कर करना उचित रहेगा।
इस सप्ताह सहोदर भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका बनी रहेगी। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यकता से अधिक लव पार्टनर की निजी जिंदगी में दखल देने की कोशिश न करें।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर आपकी इच्छा के अनुरूप होते हुए नजर आएंगे। जिसके चलते आपके भीतर एक अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर मिथुन राशि के जातकों को लाभ होगा। इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरे मनोयोग से काम करेंगे और कठिन से कठिन कार्य की जिम्मेदारी लेने में पीछे नहीं हटेंगे। खास बात यह कि आपको परिश्रम का पूरा फल भी प्राप्त होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आप इस सप्ताह कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं।
विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। उन्हें इस सप्ताह मनचाहा लाभ होगा। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत छात्रों को सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। रिश्ते-नाते बेहतर बने रहेंगे। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो आपकी जिंदगी में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा और पूजा करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह उनके द्वारा किये गए कर्म का पूरा फल प्राप्त होगा। कहने का तात्पर्य यह है कि यदि आप आलस्य और अभिमान छोड़कर अपने कार्य को पूरे मनोयोग से समयबद्ध और योजनाबद्ध तरीके से करते हैं तो आपको आशा के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे, अन्यथा आपको जो भी सफलता या लाभ प्राप्ति होगी, उसी से आपको संतोष करना होगा। यदि आप किसी संपत्ति का क्रय या विक्रय करने का प्लान बना रहे हैं तो ऐसा करने से पूर्व अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें।
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह दूसरों के भरोसे रहने से बचना चाहिए, अन्यथा समय पर सहयोग न मिल पाने के कारण आपके न सिर्फ काम बिगड़ सकते हैं बल्कि लोगों के साथ मनमुटाव भी हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह के मध्य से थोड़ा कठिनाई भरा रह सकता है। इस दौरान अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं। कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है।रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है।
इस दौरान लोगों की भावनाओं की कद्र करें और किसी को ऐसे शब्द न बोलें जिससे रिश्ते में दरार आ जाए। प्रेम संबंध में कुछ एक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।