मेष राशि
ज्योतिष गणना (26 अप्रैल से 02 मई): अप्रैल के अंतिम सप्ताह में इस दिन रहें जरा बचके...
वृषभ राशि
संपूर्ण सप्ताह अधिक उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। किसी संबंधी अथवा मित्र से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। लेन-देन के मामलों में भी सावधानी बरतें और इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। सप्ताह के मध्य गोचर ग्रहों में आया परिवर्तन कार्य-व्यापार में उन्नति देगा। विद्यार्थी एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर। 1 तारीख को रहें जरा बचके।
मिथुन राशि
सप्ताह का आरंभ बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अपेक्षाकृत और अनुकूल रहेगा। सप्ताह के मध्य गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी इसलिए कोर्ट-कचहरी के मामले आपस में सुलझाएं। सप्ताहांत समय बेहतर रहेगा। 29 तारीख को रहें जरा बचके।
कर्क राशि
सप्ताह का आरंभ कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति के साथ होगा। मित्रों एवं संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। मकान-वाहन के क्रय का योग। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। सप्ताह के मध्य प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। 26 तारीख को रहें जरा बचके।
सिंह राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए अच्छी सफलता दिलाने वाला रहेगा। अपने सौम्य स्वभाव एवं कुशल नेतृत्व के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। सप्ताह के सभी दिन शुभ।