फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल: पांच राशियों के लिए यह हफ्ता रहेगा शानदार, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Mon, 21 Sep 2020 06:52 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 21 Sep 2020 06:52 AM IST
विज्ञापन
Weekly Horoscope 21 to 27 September 2020 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए काफी मिलाजुला फलकारक रहेगा। आरंभ मे स्वास्थ्य संबंधी चिंता तथा पारिवारिक कलह से मन अशांत रहेगा। किसी संबंधी अथवा मित्र से कष्टकर समाचार प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। सप्ताह के मध्य सभी विषम परिस्थितियों से मुक्ति मिलेगी। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन बेहतर रहेगा। 23 तारीख को रहें जरा बचके।



Mercury Transit: बुध का तुला राशि में प्रवेश, व्यापार और करियर में किसे मिलेगा फायदा

Weekly Horoscope 21 to 27 September 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृषभ राशि- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। दैनिक व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल किंतु साझा व्यापार करने से बचें। सप्ताह का मध्य कुछ मानसिक अशांति दे सकता है। ऐसे में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें अन्यथा हानि की संभावना रहेगी। सप्ताहांत समय अनुकूल होगा। 25 तारीख को रहें जरा बचके।



 

Weekly Horoscope 21 to 27 September 2020 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन राशि- सप्ताह के आरंभ में आय के साधन बढ़ेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने के संकेत। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं बड़े भाइयों से संबंध बिगड़ने न दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार से प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। शीर्ष नेतृत्व से मतभेद न पैदा होने दें। सप्ताह के मध्य भागदौड़ की अधिकता रहेगी। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है किंतु अंत अच्छा रहेगा। 21 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 21 to 27 September 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क राशि- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहे अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो और अवसर अति अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग। प्रेम संबंधी मामलों में भी खुशी मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। किसी आकस्मिक सुखद समाचार से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। 24 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 21 to 27 September 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए मिले-जुले फल देने वाला सिद्ध होगा। साहस पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना भी होगी। अपने सौम्य स्वभाव के बलपर विषम हालात को भी नियंत्रित कर लेंगे किंतु सप्ताह के मध्य पारिवारिक कलह के कारण मन अशांत रहेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, सामान चोरी होने से बचाएं। सप्ताहांत कार्यक्षेत्र में बेहतरीन सफलता के योग। दैनिक व्यापारियों के लिए समय और भी अनुकूल रहेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें। 22 तारीख को रहें जरा बचके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed