फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष गणना : फरवरी के तीसरे सप्ताह (15 से 21 फरवरी) में इस दिन रहें जरा बचके...

Mon, 15 Feb 2021 12:17 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 15 Feb 2021 12:17 PM IST
विज्ञापन
weekly horoscope 15 feb to 21 Feb 2021 Saptahik Rashifal know prediction of your zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि- 


सप्ताह के आरंभ में अत्यधिक भागदौड़ और खर्च की अधिकता रहेगी।  मित्रों द्वारा किसी अप्रिय समाचार से मन अशांत रहेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें।  झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझाएं। सप्ताह के मध्य ग्रह-गोचर में आया परिवर्तन विषम परिस्थितियों से मुक्ति प्रदान करेगा।  मान-सम्मान की वृद्धि होगी सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।  विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा।  15 तारीख को रहें जरा बचके।

weekly horoscope 15 feb to 21 Feb 2021 Saptahik Rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि

वृषभ राशि-
सप्ताह के आरंभ में कार्य व्यापार की उन्नति होगी। दैनिक व्यापारियों के लिए समय किसी वरदान से कम नहीं है। परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं भाइयों से सहयोग मिलेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सप्ताह के मध्य भागदौड़ की अधिकता रहेगी। अपव्यय से बचें अन्यथा आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। सप्ताहांत किसी महंगी वस्तु का क्रय कर सकते हैं। मकान अथवा वाहन के भी क्रय का योग। 18 तारीख को रहें जरा बचके।

weekly horoscope 15 feb to 21 Feb 2021 Saptahik Rashifal know prediction of your zodiac signs
मिथुन

मिथुन राशि-
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए किया गया आवेदन भी सफल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो भी अवसर अनुकूल है। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। ये सप्ताह विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता में शामिल होने की दृष्टि से बेहतरीन सफलता दिलाने वाला रहेगा। 20 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope 15 feb to 21 Feb 2021 Saptahik Rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि

कर्क राशि-

संपूर्ण सप्ताह आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाला रहेगा। कोई भी दिन अशुभ नहीं है इसलिए बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी बड़ी कामयाबी मिलेगी। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना हो तो भी अवसर अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन
weekly horoscope 15 feb to 21 Feb 2021 Saptahik Rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि

सिंह राशि-
सप्ताह का आरंभ कुछ आर्थिक तंगी, पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति के साथ हो सकता है। स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव रहेगा। नजले, जुकाम तथा बुखार आदि से बचें । कार्यक्षेत्र में भी झगड़े विवाद से दूर ही रहें। शीर्ष अधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। सप्ताह के मध्य ग्रह-गोचर में आया परिवर्तन कठिनाइयों से मुक्त कर देगा। धर्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में गहरी रूचि रहेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया आवेदन सफल रहेगा। 16 तारीख को रहें जरा बचके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed