Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल: नवंबर का दूसरा सप्ताह किसके लिए रहेगा शुभ? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Mon, 09 Nov 2026 12:17 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 09 Nov 2026 12:17 PM IST
सार

Saptahik Rashifal (09 to 15 November 2026): नवंबर का पहला सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं 09 से 15 नवंबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 09 November to 15 November 2026 saptahik rashifal in hindi
Weekly Horoscope - फोटो : AI

Weekly Horoscope 09 to 15 November 2026: नवंबर का दूसरा सप्ताह यानी 09 से 15 नवंबर 2026 तक का समय ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह ग्रहों की चाल में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनका प्रभाव सभी 12 राशियों के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में गुरु सिंह राशि में, सूर्य तुला राशि में और शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे। वहीं, 12 नवंबर को मंगल कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 13 नवंबर को बुध तुला राशि में मार्गी होंगे और 14 नवंबर को शुक्र कन्या राशि में अपनी वक्री चाल समाप्त कर मार्गी हो जाएंगे। सप्ताह के दौरान गुरु-केतु और मंगल-केतु की युति भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगी। ऐसे में कुछ राशियों के लिए नए अवसर बन सकते हैं, जबकि कुछ को सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं, 9 से 15 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल।

Trending Videos
Weekly Horoscope 09 November to 15 November 2026 saptahik rashifal in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर महीने के दूसरे सप्ताह की शुरुआत करियर-कारोबार की दृष्टि से भले ही थोड़ी धीमी गति वाली रहे लेकिन मध्य से चीजें आपके मन मुताबिक होती नजर आएंगीं। इस हफ्ते लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान खोजने में आपको कामयाबी मिल सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपका अधिकांश समय परिजनों के साथ बीतेगा तो वहीं मध्य में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। इस हफ्ते आपकी आशा के अनुरूप व्यवसाय में वृद्धि होगी।

इस सप्ताह आप पूर्व नियोजित योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में कामयाब हो जाएंगे। नौकरीपेशा जातक अपनी बुद्धि और विवेक से कार्यक्षेत्र में परिस्थितियों को अनुकूल बनाते हुए टारगेट को समय से पूर्व हासिल करने में कामयाब होंगे। पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। विद्यार्थी वर्ग पूरे मनोयोग से अध्ययन करेगा। सेहत और संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका मन धर्म-कर्म और परोपकार में लगेगा। इस दौरान आप सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का विशेष आशीर्वाद बरसेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान भैरव की पूजा करें तथा मंगलवार के दिन कुत्तों को मीठी रोटियां खिलाएं।
 

Weekly Horoscope 09 November to 15 November 2026 saptahik rashifal in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक कहा जायेगा। सप्ताह की शुरुआत शुभता लिए रहेगी। इस दौरान आपको किसी व्यक्ति से अप्रत्याशित सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से जुड़ा सुखद समाचार मिल सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस दौरान कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा थकान भरी लेकिन व्यवसाय और संबंधों का विस्तार करने वाली साबित होगी। सप्ताह के सप्ताह में आपको अपने कार्य सावधानीपूर्वक करने की आवश्यकता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान अधिकारी वर्ग के साथ संबंध मधुर बनाए रखने अपने विरोधियों के षड्यंत्र में फंसने से बचने का प्रयास करना होगा।

सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी योजना आदि में सोच-समझकर धन निवेश करें। इस दौरान परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की खराब सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह प्रेम-प्रसंग में कुछेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लव पार्टनर के साथ मेल-मुलाकात में मुश्किलें आ सकती हैं अथवा उसके साथ किसी प्रकार की गलतफहमी पैदा हो सकती है। परस्पर वैचारिक मतभेद होने के कारण जीवनसाथी के साथ भी तनाव हो सकता है।

उपाय: शिवालय अथवा घर में भगवान शंकर की विधि-विधान से पूजन, दर्शन और रुद्राष्टकं का पाठ करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 09 November to 15 November 2026 saptahik rashifal in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस हफ्ते आपका अधिकांश समय स्वजनों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में रमेगा। इस दौरान आप अपने बुद्धि और विवेक से कुछेक बड़े निर्णय ले सकते हैं, जो भविष्य में निर्णायक एवं लाभदायक साबित होंगे। संतान सुख की दृष्टि से यह हफ्ता आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल कहा जाएगा। नौकरीपेशा लोगों को पूरे सप्ताह कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। अधिकारी वर्ग आपके कामकाज से प्रसन्न रहेगा तो वहीं अधीनस्थों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा।

इस सप्ताह आप अपने बुद्धि बल से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय फलप्रद है। उन्हें बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार मिल सकता है। मिथुन राशि के जातक सप्ताह के अंत में सुख-सुविधा से जुड़े सामान को क्रय करने में बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। इस सप्ताह प्रेमी जनों को परस्पर मेल-मुलाकात के अवसर प्राप्त होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां और विश्वास बढ़ेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा दूर्वा अर्पित करके करें तथा संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
 

विज्ञापन
Weekly Horoscope 09 November to 15 November 2026 saptahik rashifal in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क
कर्क राशि के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में बहुप्रतीक्षित वस्तु के क्रय से मन प्रसन्न रहेगा। रोजी-रोजगार में पूरे हफ्ते अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में अहम जिम्मेदारी मिलने से भविष्य के पति काफी आशाएं जगेंगी। सप्ताह के मध्य में सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है। सरकारी पक्ष से लाभ प्राप्ति के पूरे योग बन रहे हैं। इस दौरान परिवार के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के किसी प्रिय सदस्य के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। यह सप्ताह लेखन, मीडिया आदि कार्य से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।

कर्क राशि के जातकों को उनके कार्य विशेष के लिए इस हफ्ते सम्मानित भी किया जा सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध का समय भले ही आपके लिए चुनौती भरा रहे लेकिन उत्तरार्ध में परिणाम आपके अनुकूल आएंगे। इस दौरान विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। कर्क राशि के विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान की ओर से उत्साहजनक परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed