मेष राशि
ज्योतिष गणना (5 से 11 अप्रैल): इस सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि वाले इस दिन रहें जरा बचके...
बृषभ राशि-
सप्ताह का आरंभ अध्यात्म में रुचि बढ़ाएगा। मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो समय अति अनुकूल रहेगा इसलिए पढ़ाई में अधिक सफलता के लिए और प्रयास करें। सप्ताह के मध्य भाग्य उन्नति तो होगी ही विदेशी मित्रों अथवा संबंधियों से भी लाभ के योग। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सभी दिन शुभ।
मिथुन राशि-
सप्ताह के आरंभ में स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। सप्ताह के मध्य गोचर ग्रहों में आया परिवर्तन रुके हुए कार्यों का निपटारा कर आएगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्य संपन्न होंगे। विदेशी मित्रों और संबंधियों से सहयोग की उम्मीद। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करते रहेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। 5 तारीख को रहें जरा बचके।
कर्क राशि-
संपूर्ण सप्ताह काफी मिलाजुला रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दैनिक व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कार्य क्षेत्र से भी कुछ अप्रिय समाचार मिल सकते हैं। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। सप्ताहांत सभी विषम परिस्थितियों से मुक्ति मिलेगी और आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। 8 तारीख को रहें जरा बचके।
सिंह राशि-
सप्ताह में उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। गुप्त शत्रुओं से बचते रहें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। मित्रों और संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। सप्ताह के मध्य रुके कार्य संपन्न होंगे। आर्थिक उन्नति होगी। सप्ताहांत पुनः हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करें। 11 तारीख को रहें जरा बचके।